महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र
देहरादून, मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित रक्षाबन्धन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश मजबूत हो सकता है। इस दिशा में सरकार की आरे से अनेक प्रयास हुए हैं, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इस अवसर पर...
आपदा की मारः पहाड़ में पहाड़ सा हो गया है जीवन
गोपेश्वर, चमोली जिले में हो रही भारी वर्षा के चलते पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आपदा ने चारों ओर से लोगों को घेरा हुआ है। आजकल पहाड़ में पहाड़वासियों का जीवन पहाड़ के समान हो गया है।
सड़कों के ध्वस्त होने से लोगों का जीवन और भी कठिन होता जा रहा है। ऐसी ही एक समस्या बुधवार को...
चमोली जिले में बदरीनाथ हाइवे सहित जिले की 32 ग्रामीण सड़कें बाधित
गोपेश्वर, चमोली जिले में रुकरुक कर हो रही बारिश के चलते बदरीनाथ हाइवे के साथ ही 32 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। इससे यहां बदरीनाथ धाम के तीर्थयात्रियों के साथ ही ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लामबगड़ जोन में हाइवे के बाधित होने से यहां दोनों ओर सौ से अधिक वाहन...
हिलदारी आंदोलन के तहत 10 टन प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण के लिए दिल्ली भेजा गया
मसूरी, आजादी के जश्न से ठीक पहले शहर के निवासियो, नगर पालिका परिषद मसूरी, नेस्ले इंडिया, गति फाउंडेशन, रिसिटी नेटवर्क व कीन संस्थान के सामूहिक प्रयास से मसूरी ने ‘मल्टी लेयर्ड प्लास्टिक’ के निस्तारण में एक बड़ी सफलता अर्जित की है। खाने की चीज़ों को पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाली इस प्रकार की प्लास्टिक का निस्तारण व...
वीर चक्र से सम्मानित होंगे विंग कमांडर अभिनंदन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर वीरता पुरस्कारों की घोषणा करते हुए वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र से सम्मानित किया है। अभिनंदन ने बालाकोट में आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। इस दौरान पाकिस्तान ने अभिनंदन को कैद कर लिया था...
मीका सिंह पर सिने एसोसिएशन ने लगाया प्रतिबन्ध
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को पाकिस्तान में परफॉर्म करना भारी पड़ गया है। मीका सिंह के पाकिस्तान में गाना गाने का वीडियो सामने आने के बाद उनकी भारत में काफी आलोचना हुई और अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने उनपर प्रतिबन्ध लगाते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से उनका बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है...
पैर फिसल कर नदी में गिरने से एक की मौत
(गोपेश्वर) चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के धुनारघाट में पैर फिसल कर रामगंगा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार को मृतक का शव खोज लिया है।
पुलिस के अनुसार उज्जेटिया मेहलचैरी गांव निवासी 45 वर्षीय शिशुपाल सिंह रमोला पुत्र स्व. मान सिंह रमोला परिवारिक पूजा...
दिव्यांग पुष्पा रावत ने पैरों से बांधी धर्म भाई को राखी
ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के गोहरी माफी रायवाला निवासी दिव्यांग पुष्पा रावत के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं हैं। बावजूद इसके पुष्पा ने हार नहीं मानी। परिस्थितियों से लड़ते हुए उसने न केवल अपना जीवन संघर्ष जारी रखा बल्कि विद्यालय के दिनों से ही अपने मार्गदर्शक के रूप में समाजसेवी विनोद जुगलान को सामने खड़ा पाया तो उन्हें अपना भाई...
कार व टेंपों में भिड़ंत, उप जिला अधिकारी सहित आठ घायल
ऋषिकेश। ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के निकट बुधवार को सुबह तीन वाहनों में भिड़ंत के परिणाम स्वरूप उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्स व ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर सुबह लगभग 10:15 बजे देहरादून मार्ग रात मोड़...
स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के दिन कानून एवं सुरक्षा के लिहाज से जिले की समस्त देशी, विदेशी शराब एवं बीयर की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। आदेशों की अवहेलना करने पर दुकानदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मंगलवार को जनपद के समस्त देशी, विदेशी मदिरा एवं बीयर फुटकर दुकान को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर...


























































