वन संरक्षक ने किया नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का निरीक्षण, रोपे पौधा 

0
524
गोपेश्वर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन संरक्षक डीके सिंह ने मंगलवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का निरीक्षण कर वन विभाग की पौधरोपण की विस्तृत रिपोर्ट की जानकारी भी ली।
वन संरक्षक ने कहा कि इस वर्ष वन विभाग 11 सौ से अधिक हेक्टेअर वन भूमि पर पूरे प्रदेश में पौधों का रोपण किया है। उन्होंने कहा कि, “प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी सपना है कि उत्तराखंड को हरा-भरा बनाया जाए, इसलिए  इस वर्ष वन विभाग ने अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के मुहिम में अधिक से लोगों को जोड़ने के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।”
वन संरक्षक ने जोशीमठ रेंज के करछो, करछी गांव में पहुंच कर महिला मंगल दलों के साथ 230 पौधों का रोपण भी किया।  कहा कि, “पूर्व में वन विभाग केवल पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित करता था लेकिन अब  हरेला पर्व के साथ-साथ गांव वालों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधरोपण का आयोजन किया जा रहा है जो कि काफी कारगर सिद्ध हो रहा है।”