बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बंद, 23 लिंक मोटर मार्ग भी बाधित
गोपेश्वर,। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में एक बार फिर से मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग बमुश्किल से खोला गया था, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर से पहाड़ी से बोल्डर आने से बाधित हो गया है। जिले की 23 आंतरिक सड़कें भी अवरुद्ध चल रही हैं। जिले की नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है।...
उत्तराखण्ड में तीन आईएएस समेत 11 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल
देहरादून, उत्तराखंड शासन ने एक बाऱ फिर अधिकारियों के दायित्वों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। दिलीप जावलकर समेत तीन आईएएस, एक भारतीय वन सेवा तथा पांच पीसीएस एवं दो सचिवालय सेवा सहित कुल 11 अधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया गया है।
शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में आईएएस दिलीप जालवर को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण कार्यभार...
उत्तराखण्ड विधानसभा में अब नही दिखेगा प्लास्टिक
देहरादून, अब उत्तराखण्ड विधानसभा में प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का उपयोग नही होगा। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने विधान सभा सचिवालय में प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए आदेश जारी किया है।उत्तराखंड विधान सभा सचिवालय की यह पहल देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने को प्रधानमंत्री के राष्ट्र से किए गए आह्वान की दिशा...
उत्तराखण्ड में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
देहरादून, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवा को लेकर सरकार के कार्यों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देहरादून सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है फिर भी सरकार लोगों को सुविधा मुहैया नहीं करा पा रही है। आयुष्मान योजना भी शोपीस साबित हो रही है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह...
उत्तराखण्ड को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
मुख्यमंत्री रावत ने सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में सीएम घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घोषणा के क्रियान्वयन के हर स्तर के लिए टाईम फ्रेम तय किया जाए। जीरो बजट वाली घोषणाएं अविलम्ब पूरी हों। जिन मामलों में भूमि संबंधी दिक्कतें आ रही हैं, उनमें स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों...
स्वच्छ भारत मिशन को लेकर निकाली जागरुकता रैली
ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद मुनीकीरेती ढाल वाला द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
सोर्स सेग्रिगेशन पखवाड़े के आयोजित रैली में भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा नगर क्षेत्र शीशम झाड़ी, दयानंद नगर ,14 बीघा प्रेमानंद ,मध्य चौदह बीघा आदि क्षेत्र में लोगों को सोर्स सेग्रीगेशन एवं...
उत्तराखण्ड में आज व कल भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून, उत्तराखण्ड में आज और कल के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गरज और चमक और तीव्र बौछारें के साथ भारी वर्षा के आसार है। प्रशासन चेतावनी को देखते हुए पूरी एहतिहात बरत रहा है।
गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पांच और छह सितम्बर को...
द्वाराहाट के इस स्कूल का इंग्लिश का रिजल्ट चार सालों से रहा है सौ प्रतिशत
''शिष्य के धन का हरण करने वाले गुरू बहुत से हैं लेकिन शिष्य के दुःख को हरने वाला गुरू दुर्लभ है '' और हमारी आज की कहानी ऐसे ही एक गुरु की है।
रुद्रप्रयाग की रहने वाली डॉ अमिता प्रकाश इस समय द्वाराहाट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका हैं। तीन मास्टर्स की डिग्री के साथ डॉ अमिता ने...
शिक्षक के प्रयासों को मिली सफलता,दिल्ली में हुआ सम्मानित
हमारी आज की कहानी एक ऐसे स्कूल की है जहां एक अकेला अध्यापक अपने दम पर छात्रों के लिये मेहनत कर रहा है। हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला, विकासखंड धौलादेवी की। अल्मोड़ा से लगभग 50 किलोमीटर टैक्सी से सफर करने और फिर 6 किमी पहाड़ की चढ़ाई करने के बाद इस गांव...
राजधानी देहरादून में आज से फिर चलेगा अतिक्रमण अभियान
देहरादून, राजधानी देहरादून के शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान पांच सितम्बर गुरुवार से आगामी 28 सितम्बर तक चलाया जाएगा। अभियान को चार जोन में बांटा गया है, जिसके लिए 4 टीमों का गठन किया गया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी...



























































