छात्रसंघ चुनाव : डीएवी पीजी कॉलेज में दो गुटों में खूनी संघर्ष 

0
363
छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी और बागी निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान कई छात्रनेता  घायल हो गए मौके पर सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
डीएवी पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी समेत तमाम छात्र संगठन और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी सागर तोमर को बनाया गया है। जिसके खिलाफ एबीवीपी के ही बागी गुट ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। शुक्रवार दोपहर दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर जबरदस्त खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में एबीवीपी के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी सागर तोमर के सिर पर गहरी चोटें आयी है। वहीं दूसरी ओर बागी गुट के भी शुभम सिमल्टी और राहुल कुमार उर्फ लारा को गहरी चोटें आयी है।
 बहरहाल पुलिस द्वारा किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में कर घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एसएसपी अरूण मोहन जोशी ने बताया कि मामलें की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाता है उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।