कुशल एवं अकुशल युवाओं के लिए ‘HOPE’ पोर्टल शुरू
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को “Hope” (helping out people Everywhere) पोर्टल का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल का यू.आर.एल. hope.uk.gov.in है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य कुशल और अकुशल युवाओं का डाटा बेस बनाना तथा डाटा बेस के आधार पर रोजगार/स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ किया गया...
अन्य राज्यों से अबतक 51 हजार प्रवासी उत्तराखंड लौटे, हजारों हैं इंतजार मे
कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के मद्देनजर जारी लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए 1,98,584 प्रवासी पंजीकरण करा चुके हैं। विभिन्न राज्यों से सोमवार तक 51 हजार 394 लोग उत्तराखंड आ चुके हैं। यह जानकारी सचिव शैलेश बगोली ने दी।
उन्होंने बताया कि इनमें हरियाणा से 13 हजार 799, उत्तर प्रदेश से 11 हजार 957,...
लॉक डाउन में फंसी चंपावत की चाय, नहीं भेजी जा सकी कोलकाता
चंपावत की जैविक चाय भी लाॅक डाउन में फंस गई है। कोलकाता जाने वाली खेप इस बार नहीं भेजी जा सकी है। इस चाय की देश-विदेश में काफी मांग है। लॉक डाउन ने चाय सेक्टर को भारी झटका दिया है। फैक्टरी में चाय की प्रोसेसिंग में भी गिरावट आई है। साथ ही यहां से चाय को कोलकाता नहीं भेजा...
पिथौरागढ़ का ट्यूलिप गार्डन: 2021 के आकर्षणों में होगा शामिल
(पिथौरागढ़) अगले साल, 2021 की गर्मियों में, ख़ासतौर पर मार्च-मई के महीने के दौरान, पिथौरागढ़ का ट्यूलिप गार्डन आपकी छुट्टियों की लिस्ट में ज़रूर होना चाहिये।
डीएफ़ओ डॉ विनय भार्गव की देखरेख में, उत्तराखंड वन विभग ने पिछले साल मुन्स्यारी ईको पार्क में क़रीब सात हज़ार ट्यूलिप के पौधे लगाये थे। पिछले एक साल में इन पौधे ने खूबसूरत फूलों का रूप ले लिया है और इन...
उत्तरकाशी: 2500 प्रवासियों की हुई घर वापसी, डीएम ने दिए खास दिशा-निर्देश
केंद्र सरकार की गाइडलाइन और छूट के बाद अन्य राज्यों और जिलों से प्रवासियों की घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक 2500 प्रवासी की अन्य राज्यों से जनपद पहुंच चुके हैं। इन्हें मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों की सलाह के अनुसार संस्थागत सहित पंचायत भवनों और गांव के सरकारी विद्यालयों में एकांतवास में रखा गया है।
डीएम...
मोदी ने लॉकडाउन-4 के साथ 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से उपजे आर्थिक संकट का मुकाबला करने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये की धनराशी वाले आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा करते हुए मंगलवार को कहा कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण नए रूप रंग के साथ 18 मई से लागू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में रात आठ बजे...
गाड़ू घड़ा यात्रा डिम्मर से बदरीनाथ के लिए रवाना
विधि-विधान और पारंपरिक पूजा अनुष्ठान के साथ गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा मंगलवार को डिम्मर से बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। जोशीमठ- पांडुकेश्वर होते हुए यात्रा 14 मई को बदरीनाथ पहुंचेगी और 15 मई को कपाटोद्घाटन के दौरान तेल कलश गर्भ गृह पहुंचेगा।
6 मई को डिम्मर पहुंचे तेल कलश को खांडू देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद...
महामारी में प्रवासियों को घर लाने में भ्रमित कर रही सरकार: कांग्रेस
उत्तराखंड कांग्रेस ने सोमवार को फिर उत्तराखंड के प्रवासियों के घरवापसी के मुद्दे पर सरकार को घेरा और गंभीर आरोप लगाया।प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विपक्ष पर राजनीति का दोषारोपण करने वाली सरकार के बयान भ्रमित करने वाले हैं। वह घरवापसी पर गंभीरता से काम करे। उन्होंने ने सरकार से पूछा कि आने वाले प्रवासियों को रोजगार...
दूसरे राज्यों में फंसे अबतक 34 हजार प्रवासी उत्तराखंड लाए गए
लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे उत्तराखंड के करीब 34 हजार लोग अबतक राज्य में वापस लाए जा चुके हैं। इसके अलावा सूरत से एक ट्रेन 1207 लोगों को लेकर रवाना हुई, जो रात में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। राज्य में आने के लिए अभी तक विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखंड के कुल 1.93 लाख लोगों ने...
प्रधानों ने प्रवासियों से एकांतवास के नियमों का पालन कराने में जताई असमर्थता
(अल्मोड़ा) लॉकडाउन में ढील मिलने के साथ ही गांव आने वाले प्रवासियों का रेला उमड़ने लगा है। अल्मोड़ा के 1160 गांवों में हजारों लोग अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। इन लोगों को एकांतवास (होम क्वारंटाइन) करने में प्रधानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्राम प्रधानों ने गांवों में घरों में एकांतवास की कोई व्यवस्था न...


























































