प्रवासियों के आने के मद्देनजर जिलों में प्रशासन अलर्ट
केंद्र सरकार ने विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए प्रवासियों के लिए गाइड लाइन जारी की है, ताकि लोग अपने घर पहुंच सकें। गाइड लाइन के जारी होने से अगले कुछ दिनों तक अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों की संख्या में भारी वृद्धि की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद के प्रवेश स्थलों सिरोबगड़ व चिरबटिया...
सभी विवि डिजिटल लॉकर की व्यवस्था करेंः डा. धन सिंह रावत
प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल (स्वतन्त्र प्रभार) राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज दून विश्वविद्यालय परिसर स्थित एडुसेट केंद्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं कुल सचिवों से वार्ता की। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अनिवार्य रूप से डिजिटल...
पूजा अर्चना के बाद ब्रह्म मुहुर्त में खुले श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
(चमोली) विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट निर्धारित तिथि पर आज तड़के 4 बजकर 30 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ खोल दिए गए। शुक्रवार, जेष्ठ माह, कृष्ण अष्टमी तिथि, कुंभ राशि धनिष्ठा नक्षत्र, ऐंद्रधाता योग के शुभ मुहूर्त पर कपाट खुले। कपाटोद्घाटन मे मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल, राजगुरु, हक-हकूकधारियों सहित केवल...
सूरत से हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस से 167 यात्री लापता, डीएम बोले-होगा मुकदमा
(हरिद्वार) कोरोना लॉकडाउन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रदेश के लोगों को रेल और बसों के माध्यम से घर वापस पहुंचाया जा रहा है। इस बीच गुजरात के सूरत से हरिद्वार पहुंची स्पेशल ट्रेन से 167 यात्रियों के लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जांच के बाद चिन्हित कर मुकदमा...
लॉक डाउन के बीच सड़कों पर घूम रहे हाथी और हिरण
हरिद्वार में इन दिनों लॉकडाउन के बीच सड़कें सुनसान हैं। बमुश्किल इंसान नजर आ रहे हैं। ठीक इसके उलट कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें जंगली जानवर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। हरिद्वार की सड़कों पर हाथी और कुछ हिरणों के विचरण करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लॉक डाउन के बीच...
गंगा के लिए सरकारें न कर पाईं जो काम, लॉकडाउन ने दिलाया वो मुकाम
(हरिद्वार) कोरोना महामारी भले ही लोगों के लिए अभिशाप बन गई हो, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए देश में जारी लॉक डाउन पर्यावरण के लिए वरदान साबित हुआ है। शहरों की आबोहवा शुद्ध हुई है, वहीं नदियों की सेहत में भी काफी सुधार हुआ है। इसका एक नमूना गंगाजल में देखा जा सकता है। जिस गंगा मां को स्वच्छ...
कोरोना की जंग में होटल मालिकों ने सभी होटल प्रशासन के किए सुपुर्द
(रुद्रप्रयाग) मिशन कोरोना को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद हर कदम पर मजबूती से काम कर रहा है। जिलेवासियों की जागरूकता और प्रशासन के पुख्ते इंतजामो की बदौलत जिला अभी तक पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसी बीच जिला मुख्यालय के होटल स्वामियों ने बाहर से आने वाले प्रवासियों को रात्रि में ठहराने और एकांतवास में रखने के अपने लिए नि:शुल्क...
एमएसएमई को प्रोत्साहन के लिए तीन लाख करोड़, और भी कई सहूलियतें- वित्त मंत्री
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज के पहले चरण में भारतीय अर्थ व्यवस्था की रीढ़ समझें जाने वाले गृह, कुटीर, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र (एमएसएमई सेक्टर) के लिए 3 लाख करोड़ रुपये के बिना गारंटी लोन योजना का ऐलान किया। इसके साथ ही छोटी कंपनियों को कर्मचारी भविष्य निधि ( ईपीएफ) मामले में बड़ी...
उत्तराखंड आने वालों की सीमा पर टेस्टिंग की 15 तक व्यवस्था करे सरकार: हाईकोर्ट
(नैनीताल)हाईकोर्ट ने बाहरी लोगों तथा राज्य में आ रहे उत्तराखंड के प्रवासी लोंगों की राज्य की सीमाओं पर थर्मल टेस्टिंग के साथ रैपिड टेस्टिंग और एंटीजिंग टेस्टिंग की व्यवस्था करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को 15 मई तक समय दिया है। साथ ही कोर्ट ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालिंटियरों...
कैबिनेटः लॉक डाउन में उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन उद्योग को दी बड़ी राहत
उत्तराखंड में लॉक डाउन के दौरान भारी नुकसान में चल रहे पर्यटन कारोबारियों को त्रिवेन्द्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन गतिविधियों और होटल रेस्टोरेंट संचालकों को बिजली के फिक्स डिमांड चार्ज में रियायत दी गई है। इसी तरह उद्याेंगों को भी फिक्स डिमांड चार्ज में तीन...


























































