उत्तराखंड सरकार ने 20 चिकित्सकों को किया बर्खास्त
शासन ने लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे 20 सरकारी चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। ये राज्य के विभिन्न जिलों के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किए गए थे। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने आज इस आशय के आदेश जारी किए हैं।
जिन चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें डाॅ. रितेश चौहान (उप जिला चिकित्सालय,...
कैबिनेट का बड़ा फैसलाः तबादले से बचने के लिए पदोन्नति छोड़ने पर अब नंबर दो को मिलेगा मौका
(देहरादून) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को यहां सचिवालय में आयोजिट कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट बैठक में कर्मचारी पदोन्नति परित्याग नियमावली को हरी झंडी दी गई। अब कार्मिक विभाग की इस नियमावली में तकरीबन तीन लाख से अधिक कर्मचारी आएंगे। कैबिनेट बैठक के बाद फैसलों के बारे में कैबिनेट मंत्री एवं...
देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हेली सेवा शुरू
(देहरादून) केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को आरसीएस उड़ान योजना के अन्तर्गत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हेली सेवा का ऑनलाइन शुभारम्भ किया। यह सेवा पवन हंस लिमिटेड द्वारा दी जा रही है। इस सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, राजकुमार, विनय कण्डवाल, मनवीर नेगी एवं जगमोहन ने हवाई...
देहरादून समेत चार जिलों में इस शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा
देहरादून, रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर उत्तराखंड के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में इस सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस सप्ताह रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत प्रदेश के चारों...
पिथौरागढ़ः 18 किमी पैदल चलकर आपदाग्रस्त गांव में पहुंची एसडीआरएफ
उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ के कई गांवों में पिछले एक सप्ताह के दौरान बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिनसे व्यापक स्तर पर तबाही हुई। यह सबकुछ रात के अंधेरे में होने के कारण लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिल पाया, जिससे बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि हुई। हालांकि विपदा की इस घड़ी में एसडीआरएफ ने अपनी...
उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, आपदा प्रबंधन तंत्र दो दिन के हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन विभाग ने दो दिन भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर राज्य के 6 जिलों में इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) से जुड़े अधिकारियों और सभी पुलिस थानों को वायरलेस सिस्टम के साथ हाई अलर्ट पर रहने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, टोल फ्री नम्बर 1070,...
उत्तराखंडः बादल फटने से तबाही, चमोली और पिथौरागढ़ में 2 महिलाओं की मौत, बीआरओ का पुल बहा
गोपेश्वर/पिथौरागढ़, । चमोली जिले के घाट विकास खंड के पडेर गांव के निकट तिमदो तोक में आज तड़के और पिथौरागढ़ ज़िले के धारचूला और बंगापानी में बीती रात बारिश ने भारी तबाही मचाई है।दोनों जिलों में ही बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। बादल फटने के कारण आये मलबे से चमोली जिले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बच्ची...
एम्स कैम्पस के हेलीपैड पर एयर एंबुलेंस की सफल लैंडिंग, गंभीर मरीजों के लिए अच्छी पहल
(ऋषिकेश) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में एयर एंबुलेंस सेवा की ट्रॉयल लैंडिंग सफल रही। इसके साथ ही एम्स ऋषिकेश देश का पहला ऐसा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जिसमें अपनी हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध है। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में आपदा के समय घायल होने वाले लोगों को सुगमता से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाया...
कोरोना संकट के बीच पुरोहितों का फैसला, 15 अगस्त तक गंगोत्री धाम में दर्शन पर रोक
उत्तरकाशी, उत्तराखंड में कोरोना को लेकर चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोरोना संक्रमित मामले रोजाना बढ़ रहे हैं और मौत का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने सर्वसम्मति से 15 अगस्त तक गंगोत्री धाम बंद रखने और श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला...
चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में उत्साह, अबतक 23 हजार से अधिक पास जारी
- देश भर के तीर्थ यात्रियों के लिए शुरू है चारधाम यात्रा
- अबतक 10 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्रियों ने किए चारधाम के दर्शन
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा का एक जुलाई से शुभारंभ हुआ है, जबकि 25 जुलाई से कुछ प्रावधानों के साथ चारधाम यात्रा सभी के लिए शुरू हो चुकी...



























































