उत्तराखंड में बुधवार से योग केंद्र और जिम खोलने को हरी झंडी, एसओपी जारी
उत्तराखंड में सरकार ने अनलॉक-3.0 के अंतर्गत बुधवार से योग केंद्र और जिम खोलने को हरी दे दी है। हालांकि कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ववत प्रतिबंध लागू रहेंगे। राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश द्वारा इसके लिए आज देर शाम मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी कर दी गई।
इसके मुताबिक अब प्रदेश में प्रतिदिन बिना आरटी-पीसीआर जांच...
अब उच्च स्तर पर ही सुलझेगा नो मेंस लैंड अतिक्रमण मामला, बेनतीजा रही अफसरों की बैठक
टनकपुर से लगी भारत नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड में नेपाल की ओर से अतिक्रमण किए जाने की वजह से उपजे विवाद का मंगलवार को बनबसा में भारत व नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। अब यह मामला सरकारों के स्तर से ही सुलझ पाएगा।
भारत के आला अधिकारियों ने नेपाली...
दस साल पीछे हो गया है होटल व्यवसाय : प्रवीण शर्मा
आर्थिक मंदी और कोरोना संकट से उत्तराखंड में होटल व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। इस व्यवसाय में मंदी का ऐसा दौर आया है कि होटल व्यवसाय 10 साल पीछे चला गया है। यह बात नॉर्दन इण्डिया होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन बोर्ड के एक्जिक्यूटिव बोर्ड मेम्बर और नैनीताल के मशहूर होटल के स्वामी प्रवीण शर्मा ने कही है।
मंगलवार को...
एम्स ऋषिकेश में कॉनवेल्सेंट प्लाज्मा थेरेपी हुई शुरू
एम्स संस्थान बना उत्तराखंड का पहला प्लाज्मा डोनेट सेंटर
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कॉनवेल्सेंट प्लाज्मा थेरेपी मंगलवार से विधिवत शुरू हो गई है। इस थेरेपी के शुरू होने से कोरोना को पराजित कर चुके मरीज अन्य संक्रमितों की जीवन रक्षा के लिए अपना प्लाज्मा दान कर सकेंगे।
मंगलवार काे एम्स संस्थान में कॉनवेल्सेंट प्लाज्मा थेरेपी शुरू हुई। उत्तराखंड राज्य में...
सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच की केंद्र सरकार से सिफारिश कर दी है। सुशांत के पिता की मांग पर उन्होंने मंगलवार को केन्द्र सरकार से यह सिफारिश की। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र पुलिस और बिहार पुलिस में ठन गई है।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का आरोप है कि मुंबई पुलिस...
नहीं टूटी परंपरा, देवीधुरा में सांकेतिक रूप में खेली गई बग्वाल
देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम के खोलीखांड़ दुबाचैड़ के ऐतिहासिक मैदान में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाली प्राचीन ऐतिहासिक विश्वप्रसिद्ध बग्वाल ( पत्थर वर्षा , जिसे अब फल-फूल वर्षा के रूप में आयोजित किया जाता है ) का आयोजन ढोल-नगाड़ों व मंत्रोच्चारण के साथ सांकेतिक रूप में किया गया। मेले का आयोजन इस वर्ष कोरोना महामारी के...
केदारनाथ धाम में मनाया गया अन्नकूट पर्व
केदारनाथ धाम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी अन्नकूट उत्सव का परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर भोले बाबा को नए अनाज का भोग लगाया गया। हालांकि इस बार कोरोना के चलते भक्त भगवान के इस अलौकिक रूवरूप के दर्शन नहीं कर पाए।
- कोरोना के चलते अलौकिक स्वरूप के दर्शन से श्रद्धालु वंचित
प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन...
‘स्पर्श गंगा राखियां’ , जो भीगने पर सैनिटाइजर का काम करेंगी
कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के आईपीएसडीआर में छात्राओं ने हाथ से बनी सांस्कृतिक, मेडिकेटेड स्पर्श गंगा राखियों का प्रदर्शन किया। बीबीए की छात्रा स्वेता राणा ने बताया कि इन ‘स्पर्श गंगा राखियों’ में पहाड़ की परम्परागत औषधियों हल्दी, राई और कपूर का उपयोग किया गया है ,जो पानी से भीगने पर सेनेटाइजर का कार्य करेंगी। बीकॉम ऑनर्स की छात्रा दिव्या...
गुरुग्राम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हुआ कोरोना, मेदांता मेडिसिटी में भर्ती
गुरुग्राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमित शाह के खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट करके दी। लॉकडाउन से लेकर अब तक अमित शाह लगातार सक्रिय रहे हैं और दिल्ली में...
अब सेना पर फिल्मांकन रक्षा मंत्रालय की एनओसी के बगैर नहीं
कई फिल्मों और वेब सीरीज में सेना की गलत छवि पेश किए जाने को रक्षा मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। मंत्रालय ने इस बावत सेंसर बोर्ड और सूचना प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने के बाद ही फिल्मों, वेब सीरीज या डॉक्यूमेंट्री में सशस्त्र बलों को दिखाया जाना चाहिए।
दरअसल...


























































