उत्तराखंड के प्रो. जोशी बने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
नरेन्द्र मोदी की सरकार में उत्तराखंड के एक और लाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शिक्षाविद् प्रो. प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. प्रदीप कुमार जोशी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के चेयरमैन के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। वह वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग...
उत्तराखंड में एक साल में हेली सेवाओं का हुआ काफी विस्तारः त्रिवेन्द्र
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में वेबिनार के माध्यम से दूसरे हेलीकॉप्टर समिट का शुभारंभ किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार तथा फिक्की द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सम्मेलन में देश में हेली सेवाओं की स्थिति एवं संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने ‘‘हेलीकॉप्टर द्वारा क्षेत्रीय संपर्क में मजबूती और आपात...
देहरादून में शनिवार, रविवार को बाजार बंद नहीं होगा
राजधानी देहरादून में इस बार शनिवार और रविवार को बाजार बंद नहीं रहेगा। पुरानी व्यस्था के मुताबिक तहसील वार साप्ताहिक बाजार बंदी लागू रहेगी। यह जानकारी शुक्रवार को जिला अधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह त्योहारों के चलते बंदी लागू नहीं थी। इस बार दो दिवसीय बंदी के स्थान पर सप्ताहांत बंदी पुरानी प्रकिया...
रिया चक्रवर्ती की याचिका पर बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब
- सुशांत एक्टिंग छोड़कर कुर्ग में जैविक खेती करना चाहते थे लेकिन रिया कर रही थी परेशान
- मानसिक तौर पर परेशान करके रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया
(नई दिल्ली) अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। बिहार सरकार ने कहा है कि सुशांत के पिता ने शिकायत दी है कि...
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अब नहीं मिलेंगे “बंगला चपरासी/खलासी”
नई दिल्ली, भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर टेलीफोन अटेंडेंट-कम-डाक खलासी (टीएडीके) के रूप में जाना जाने वाला "बंगला चपरासी" की तैनाती को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को भेजे आदेश में टीएडीके की नियुक्ति से संबंधित मुद्दा रेलवे बोर्ड की समीक्षा के अधीन है। इसलिए यह निर्णय लिया गया...
हाई कोर्ट ने दून विवि कुलसचिव को हटाने के दिये आदेश
हाई कोर्ट ने दून विश्वविद्यालय के कुलसचिव की नियुक्ति को अवैध बताते हुए उनके समस्त वित्तीय अधिकार सीज कर उन्हें पद से हटाने के आदेश दिए हैं।
गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। दरअसल, देहरादून निवासी शांति प्रसाद भट्ट ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर...
सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दर्ज की एफआईआर
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर इस केस की जांच शुरू कर दी है। इससे हाई प्रोफाइल इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार के स्वीकार करते ही मुंबई से पटना पुलिस की टीम...
मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है।
राष्ट्रपति सचिवालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर...
उत्तरकाशी : आठ साल पहले बाढ़ से टूटे पुल और सड़कों का नहीं हुआ निर्माण
(उत्तरकाशी) साल 2012 की विनाशकारी बाढ़ के आठ साल बाद भी बाद भी अस्सी गंगा घाटी के हालात नहीं सुधरे हैं। हालात यह हैं कि आपदा में क्षतिग्रस्त मार्ग और पुल-पुलियों का आज तक निर्माण नहीं हो पाया है। अगले साल 2013 में केदारनाथ आपदा में भी इस क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था।
अगोड़ा गांव के ग्रामीणों ने डोडीताल...
उत्तराखंडः शीर्ष नौकरशाही में व्यापक फेरबदल, 18 आईएएस अफसरों के विभाग बदले
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की शीर्ष नौकरशाही में बुधवार को व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों समेत कुल 19 अधिकारियों को इधर-उधर किया है।
शासन में ताकतवर मानी जाने वाली अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सामान्य प्रशासन तथा अवस्थापना विकास आयुक्त का विभाग वापस लेकर उन्हे तकनीकी शिक्षा तथा उत्तराखंड परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाया...


























































