उत्तराखंड: चुनाव से हरक की दूरी, सचमुच जरूरी या मजबूरी
उत्तराखंड की सियासत में अपने बेबाक अंदाज और उलटफेर करने की महारथ से हमेशा चर्चाओं में रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। श्रम मंत्रालय के अधीन कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से विदाई के बाद श्रममंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत ने चुनाव से दूरी का बयान देकर नया राजनीतिक दांव...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ज्वाल्पा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार दोपहर करीब 1ः00 बजे सपत्नीक ज्वाल्पा देवी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी नवीन चंद्र अंथवाल और सुरेंद्र कुकरेती ने पूजा संपन्न करवाई।
पूजा से पूर्व दंपति ने हरियाली माता के दर्शन किए और पूजा की। करीब एक घंटे तक चले इस पूजा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से बाहर रखा गया।...
पंचूर गांव की महिला संगठन ने बनाए एलईडी बल्ब
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत पंचूर की महिला संगठन द्वारा बनाए गए एलईडी बल्बों की ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में प्रदशनी लगाई। मौके पर संगठन ने पांच सौ से अधिक बल्बों की बिक्री की।
देवप्रयाग ब्लॉक में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में आजीविका मिशन के तहत पंचूर ग्राम पंचायत में अक्तूबर से एलईडी बल्ब बनाने...
जिस डाॅन को 11 मुल्कों की पुलिस नहीं पकड़ सकी, उसे कोरोना ने पकड़ा!
रुड़की शासन-प्रशासन लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहा है। रुड़की नगर निगम की ओर से इस बार स्थानीय लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया है। रुड़की में कई जगह पोस्टर से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पोस्टर में अमिताभ...
उत्तराखंडः केदारनाथ धाम में मौसम की पहली बर्फबारी
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में भी ठंड महसूस की जा रही है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी से यात्रियों के चेहरे खिल उठे हैं। अनलाॅक 5 में छूट मिलने के बाद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और...
जीवा गैंग का शार्प शूटर समेत 3 गिरफ्तार
देहरा दून पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने जीवा गैंग के शार्प शूटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, खुखरी व बाइक भी बरामद हुई।
डीआईजी अरूण मोहन जोशी ने गुरुवार को बताया कि सोमवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने दून...
विदेशों में फिर रिलीज होगी शाहरुख और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’
शाहरुख खान और काजोल अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजी) के हाल में 25 साल पूरे किए हैं। आइकॉनिक फिल्म 'डीडीएलजी' 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। इस खास मौक पर जहां फिल्म के कलाकारों ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है, वहीं अब यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर...
Vocal for Local: उत्तराखंड के उत्पादों को मिलेगा नया “पिंटू” डिजिटल मंच
उत्तराखंड के लोकल उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हे प्लेटफॉर्म देने के लिये राज्य के ही कुछ युवाओं ने एक पहल की है। इन युवाओं ने बनाया है "पिंटू" एप्प। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी के कर कमलों से पौड़ी में इसे लॉंच किया गया है। इस एप्प पर आप तिमले, लिंगड़े का अचार, पहाड़ी लूण व शहद...
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन के रखरखाव और क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स गठित
दुनिया में कोविड 19 के टीके बेशक अभी मार्केट में नहीं आए हैं लेकिन उत्तराखंड सरकार ने भविष्य में टीके आने पर उनके रखरखाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आज इस बारे में त्रिस्तरीय टास्क फोर्स के गठन का ऐलान भी कर दिया।
मुख्य सचिव के अनुसार कोविड-19 महामारी के...
महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को हाईकोर्ट का नोटिस
नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश के बावजूद सुविधाओं के बकाया न जमा करने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को अवमानना का नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट सुविधाओं के बकाया मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के खिलाफ जारी अवमानना के...


























































