सीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले की सीबीआई जांच के आदेश
नैनीताल हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री के खिलाफ पोस्ट लिखने पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद एफआईआर को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच करने के निर्देश जारी किए हैं।
-हाईकोर्ट ने इसके साथ एफआईआर रद्द करने के निर्देश दिए
न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के...
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर ने ट्रैक्टर और मशीनें पहुंचाईं
वायुसेना के मालवाहक हेलीकाप्टर चिनूक ने मंगलवार को गौचर हवाई पटटी से केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य सामग्री पहुंचाई। पहले दिन चिनूक ने गौचर हवाई पटटी से दो चक्कर केदारनाथ के लगाए। इस दौरान हेलीकाप्टर ट्रैक्टर, ट्रक आदि का सामान केदारनाथ लेकर गया। बुधवार को भी चिनूक केदारनाथ में पोकलैंड सहित अन्य सामग्री पहुंचायेगा।
गौचर हवाई पटटी से चिनूक...
अनलॉक-6 : सितंबर में जारी दिशानिर्देश नवबंर तक रहेंगे जारी
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-6 के तहत कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 30 नवंबर तक बढ़ाते हुए पिछले महीने जारी व्यवस्था को आगे भी जारी रखने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस बार मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के जन आंदोलन आहवान के तहत कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार पर विशेष जोर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा...
राजनीति: नरेश बंसल होंगे भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार
उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश बंसल राज्यसभा जाएंगे। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बंसल को राज्यसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। विधानसभा में भाजपा के पास मजबूत संख्या बल होने की वजह से बंसल का चुना जाना तय माना जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी ने बंसल के नाम...
वादा कर देवभूमि को भूल गए राज बब्बर
उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर की पारी समाप्ति की ओर है। पांच साल में उत्तराखंड से उनकी दूरी से उपजे सवाल नए सिरे से उठ रहे हैं। पिछले पांच साल में पांच बार भी राज बब्बर के कदम उत्तराखंड की धरती पर नहीं पडे़। उन्होंने चमोली जिले के लामबगड़ गांव...
2021 तक हरिद्वार -ऋषिकेश के बीच दौड़ेगी मेट्रो
केंद्र के उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ाए जाने की दृष्टि से मेगा प्रोजेक्ट के अंतर्गत हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दिए जाने के बाद दोनों शहरों के नागरिकों में हर्ष देखा जा रहा है। इसके अंतर्गत पहला मेट्रो का स्टेशन हरिद्वार के पुल जटवाड़ा के पास तथा अंतिम...
चंपावत जिले का खतेड़ा गांधी के चरखे को लेकर चर्चा में
चंपावत जिले के खेतीखान के परध्यानी गांव का खतेड़ा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथित चरखा को लेकर सुर्खियों में है। पुरातत्व अधिकारी (अल्मोड़ा) सीएस चौहान ने कहा है इस चरखे का जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। यदि वह वास्तव में वह गांधी जी का चरखा होगा तो उसका संरक्षण किया जाएगा।
यह चरखा यहां के पौराणिक पारम्बा पराशक्ति देवी भगवती मंदिर...
चारधाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित
विजयादशमी के पर्व पर रविवार को चारधाम केकपाट बंद होने की तिथियों की घोषणा पंचांग की गणना के बाद घोषित कर दी गई है। केदारनाथ के कपाट भैयादूज पर 16 नवम्बर को प्रातः 8ः30 बजे, बदरीनाथ के कपाट 19 नवम्बर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर बंद होंगे। यह जानकारी देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने दी।
उन्होंने...
केदारनाथ हाईवे पर सफर मुश्किल, सीतापुर में बड़ा हादसा टला
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर काफी खतरनाक है। जरा सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है। फाटा से दस किलोमीटर आगे सीतापुर से पहले पहाड़ी के पास कटिंग का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था ने इसे अधूरा छोड़ दिया है। इसके कारण भारी वाहनों को आवागमन में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।...
एम्स में अब तक कोरोना के 1600 मरीज हुए ठीक, 90 साल की वृद्धा ने कोरोना को दी मात
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब तक 1600 से अधिक कोरोना रोगी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इन मरीजों में 90 साल की वृद्ध महिला से लेकर एक दिन का नवजात शिशु शामिल हैं।
शनिवार काे एम्स निदेशक रवि कांत ने बताया कि गरीब से गरीब व्यक्ति को समुचित और बेहतर मेडिकल सुविधा देने के लिए एम्स प्रतिबद्ध है। डीन...


























































