पंचूर गांव की महिला संगठन ने बनाए एलईडी बल्ब

0
682
FILE
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत पंचूर की महिला संगठन द्वारा बनाए गए एलईडी बल्बों की ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में प्रदशनी लगाई। मौके पर संगठन ने पांच सौ से अधिक बल्बों की बिक्री की।
देवप्रयाग ब्लॉक में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में आजीविका मिशन के तहत पंचूर ग्राम पंचायत में अक्तूबर से एलईडी बल्ब बनाने की शुरूआत की। प्रशिक्षित महिलाएं प्रतिदिन एक सौ एलईडी व रिचार्जबल बल्ब बना रही है। गुरुवार को पहली बार इन एलईडी बल्बों की प्रदशनी ब्लॉक मुख्यालय में लगायी गई। बीडीओ सोनम गुप्ता ने महिला संगठन द्वारा निर्मित बल्बों की बिक्री की शुरुआत की गयी। ब्लॉक स्टाफ सहित अन्य सरकारी विभागों व स्थानीय व्यापारियों ने करीब साढ़े 11 हजार रुपये के बल्ब खरीदे।  महिला संगठन को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष सोबन सिंह चौहान व ग्राप्र चपोली विक्रम सिह ने अपने गांव के लिए सौ बल्ब खरीदे। महिला  संगठन अध्यक्ष राखी बिष्ट ने बताया कि बल्बों की बिक्री से महिलाएं काफी उत्साहित हैं। आजीविका प्रबंधक दर्शन उनियाल ने कहा कि महिला संगठन पंचूर को मार्च मे एलईडी बल्ब बनाने का  प्रशिक्षण दिया गया था। लेकिन लॉकडाउन के चलते दिल्ली से कच्चा माल अक्तूबर माह  में मिलने से सात महीने बाद बल्ब बनाने काम शुरू हो पाया।