नीलम कटारा को उत्तराखंड में सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया है कि वो नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा को उत्तराखंड में शिफ्ट होने पर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराए। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया है कि वो नीलम कटारा के दिल्ली में आने पर सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए। इस मामले पर अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी।
सुनवाई...
पहाड़ में पेंशन के लिए मुसीबतों से जद्दोजहद
(चमोली) पहाड़ में जिंदगी 'पहाड़' जैसी ही है। सड़क के अभाव में कभी बीमार को तो कभी पेंशन के लिए बुजुर्गों को डंडी-कंडी के सहारे लाना ले जाना पड़ रहा है। शुक्रवार को पोखरी विकास खंड के साकनी गांव की 85 वर्षीय कल्पेश्वरी देवी को पेंशन के लिए जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करवाने के लिए उनके परिजन पांच...
मुख्यमंत्री ने किया प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बिलखेत (पौड़ी गढ़वाल) में आज प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 26 करोड़ 83 लाख 64 हजार रुपये की कल्जीखाल विकासखण्ड की पेयजल योजना का लोकार्पण भी किया। इस योजना से 2 हजार 370 पेयजल संयोजन दिये गये...
चार धाम यात्राः बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
भू-बैकुंठ धाम बदरीनाथ के कपाट गुरुवार को अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर पौराणिक परंपराओं और पूजा अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में संचालित होने वाली इस वर्ष की चार धाम यात्रा भी बंद हो गई है। कपाट बंद होने के मौके पर करीब पांच हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने...
दुबई से लौटे भीम सिंह नेगी का बेरोजगार ढाबा बना रोजगार का जरिया
कोरोना काल में दुबई से काम छोड़कर गांव लौटे पाली मगरौं निवासी भीम सिंह नेगी ने बेरोजगार ढाबा खोलकर रोजगार के अवसर सृजित किये हैं। यह ढाबा श्रीनगर राजमार्ग पर कांडीखाल के पास है। नेगी ने तीन अन्य साथियों को भी ढाबे में रोजगार दिया है। भीम सिंह नेगी ढाबे से प्रतिदिन औसतन पांच से सात हजार रुपये की...
विधायक महेश नेगी प्रकरण की जांच अब पौड़ी पुलिस करेगी
दुष्कर्म और अवैध संबंधों के आरोपो से घिरे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी प्रकरण की जांच अब पौड़ी पुलिस करेगी। आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने इस संबंध में एसएसपी पाैड़ी को पत्र भेजा है। पत्र में मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष श्रीनगर को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी ने एसएसपी देहरादून को मामले से संबंधित समस्त दस्तावेज पौड़ी...
उत्तराखंड हाईकोर्ट की अवमानना नोटिस पर महाराष्ट्र के राज्यपाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उत्तराखंड हाईकोर्ट की अवमानना नोटिस पर रोक की मांग की है। हाईकोर्ट ने देहरादून में आवंटित बंगले का बाजार मूल्य पर किराया न चुकाने के मामले में नोटिस जारी किया है।
याचिका में कहा गया है कि किसी राज्यपाल को इस तरह का नोटिस जारी होना असंवैधानिक...
पटाखों से झुलसी भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती की मौत
इलाहाबाद की सांसद प्रो. रीता जोशी की छह वर्षीय पोती की पटाखों से गंभीर रूप से जलने के कारण सोमवार देर रात मौत हो गई। मासूम बच्ची दीपावली पर पटाखे से बुरी तरह झुलस गई थी, उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना से परिवार बेहद सदमे में है।
सांसद रीता जोशी के प्रवक्ता अभिषेक शुक्ल ने बताया कि सांसद...
श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
भैयादूज के अवसर पर आज अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है। इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति तथा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, तीर्थपुरोहित तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस दौरान बारिश एवं बर्फबारी भी हुई।
परंपरानुसार 15 नवम्बर को शनिदेव जी अपनी बहन श्री यमुना...
हरिद्वार के अलकनंदा अतिथि गृह से उप्र सरकार ने दावा छोड़ा, सभी विवाद जल्द सुलझा लेंगेः योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां कहा कि राज्य विभाजन के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सम्पत्तियों को लेकर जो विवादास्पद मामले थे, उनमें से ज्यादातर का निपटारा हो गया है। कुछ इक्का दुक्का मामले अब भी हैं, जिन्हें दोनों सरकारें मिल बैठकर जल्द ही सुलझा लेंगी।
- हरिद्वार में उप्र सरकार का नया अतिथि...



























































