Page 317

प्रधानमंत्री के साथ बैठक में सीएम ने बताई हरिद्वार कुंभ में कोरोना वैक्सीन की जरूरत

कुंभ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कोरोना के मुद्दे पर हुई वर्चुअल बैठक में कहा कि कोरोना वैक्सीन का आवंटन करते समय अगले साल हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ को भी ध्यान में रखा जाए। इस वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री...

सरकार ने चीन के अलीएक्सप्रेस सहित 43 और मोबाइल एप्लीकेशन पर लगाया प्रतिबंध

मोबाइल एप्लीकेशन
केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को खतरा बताते हुए 43 और चीनी मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसमें ई-कॉमर्स से जुड़ी चीनी एप्लीकेशन अलीबाबा व अलीएक्सप्रेस, कैमकार्ड और चाइनीज सोशल एप्लीकेशन प्रमुख हैं। इसके अलावा ऑनलाइन डेटिंग और चैटिंग से जुड़े एप्लीकेशन शामिल है। केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की ओर से जारी...

हरिद्वार कुंभ में आने वालों का होगा कोविड टेस्ट, श्रद्धालुओं की संख्या रहेगी नियंत्रित

हरिद्वार कुम्भ
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कुंभ मेले को सफल बनाने के लिये सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में परिस्थिति के अनुकूल यथासमय एडवाइजरी जारी करने की व्यवस्था की जाए। कुम्भ मेले में आने वालों के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था, एन्ट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ...

मौसम में बदलाव और कोविड के दूसरे दौर में बढ़ी संक्रमण की संभावना, रहें सावधान

कोविड-19
बर्फीली हवाओं के कारण लगातार तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड बढ़ने लगी है। एक ओर जहां मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोविड-19 का दूसरा दौर शुरू हो गया है। जिसमें काफी तेजी के साथ संक्रमण फैलने की शिकायत आने लगी है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर सावधान और सतर्क रहने की...

राजनीति: हरीश रावत ने फिर लोगों को सकते में डाला

हरीश रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत इन दिनों  चर्चाओं में है। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गये कांग्रेस नेताओं की घर वापसी को लेकर चल रही जुबानी जंग में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अब यह कह कर सबको सकते में डाल दिया है कि वे 2024 में राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उनके  इस ऐलान से यह भी अंदाजा लगाया...

अंतर धार्मिक विवाह शासनादेश पर लगी रोक

धार्मिक
अंतर धार्मिक विवाह का मुद्दा प्रदेश में चर्चा के केंद्र में है। गत दिनों  टिहरी समाज कल्याण कार्यालय से अंतर धार्मिक विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि देने संबंधी परिपत्र जारी होने पर प्रदेश में हंगामा हो चुका है। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी गढ़वाल के जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अंतरजातीय और अंतरधार्मिक विवाह के लिए...

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती

बेबीरानी मौर्य
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना संक्रमित (एसिम्प्टोमैटिक) होने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में भर्ती हो गई हैं। उनके साथ उनकी सासु मां भी हैं, जो पहले ही कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। यहां दोनों लोगों का आज कोरोना परीक्षण के लिए सैम्पल लिया गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार तक आने...

हरकी पैड़ी पर स्कैप चैनल का शासनादेश रद्द

गंगा
उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने रविवार को गंगा को स्कैप चैनल घोषित करने वाले पूर्ववर्ती शासनादेश को रद्द करने का फैसला लिया है। तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने जिस हरकी पैड़ी पर गंगा को अपने शासनादेश में स्कैप चैनल घोषित किया था, आज उस शासनादेश को त्रिवेंद्र सरकार ने रद्द कर दिया। सरकार इसकी अधिसूचना सोमवार को जारी करेगी।...

ऋषिकेश-बदरीनाथ एनएच पर निर्माणाधीन पुल गिरा, एक की मौत,15 घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां से 5 किलोमीटर दूर गूलर के समीप एक निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढह गया। इसमें कार्य कर रहे 15 मजदूर घायल हो गए हैं और एक मजदूर की मौत हो गई है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। दस घायलों को एम्स (ऋषिकेश) लाया...

सीएम त्रिवेन्द्र का ऐलान- हरिद्वार कुंभ दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित होगा

हरिद्वार कुम्भ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद् के साथ हरिद्वार कुम्भ 2021 की तैयारियों के संबध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुंभ मेला अपने दिव्य एवं भव्य स्वरूप में होगा। कुंभ की परम्परा एवं संस्कृति का पूरा ध्यान रखा जायेगा। - हरिद्वार कुम्भ 2021 की तैयारियों के संबध में अखाड़ा...