उत्तराखंड में अगले कुछ महीने कोरोना के नजरिये से चुनौतीपूर्ण
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोरोना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कोरोना से हो रही मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। कोरोना के कारण जिन लोगों की मृत्यु हो रही है, किसी अन्य रोग से ग्रसित होने, देरी से अस्पताल...
दून में सख्ती से लागू होगी साप्ताहिक बंदी, कल इन दुकानों को ही खुला रहने की छूट
शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को लॉकडाउन की तरह केवल अति-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। इनमें केवल दवा, डेयरी और फल-सब्जी की दुकान समेत पेट्रोल-पंप शामिल हैं। जिला प्रशासन ने पूर्व में परचून, मिठाई, बेकरी, रेस्टोरेंट, शराब और नाई की दुकानों को...
देहरादून में बना राज्य का पहला ई वेस्ट स्टूडियो
केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वर्चुअल माध्यम से एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीडीए, देहरादून में शुक्रवार को एसटीपीआई देहरादून इन्क्यूबेशन केन्द्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने घोषणा की कि देहरादून में जल्द ही एक रोबोटिक लैब की स्थापना की जायेगी, जिसके लिए भूमि भी उपलब्ध है। इस दौरान मुख्यमंत्री...
उत्तराखंड: शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर लैंसडौन पहुंचा, दी गई श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को हेलीकाप्टर से लैंसडौन लाया गया। यहां गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर मुख्यालय में शहीद के पार्थिव शरीर को राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ लाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के रूप में विधायक दलीप सिंह...
सेहरा बांधे दूल्हा पहुंचा कार्यालय, निपटाए जरूरी विभागीय कार्य
चुनाव के दौरान बूथ पर मतदान के लिए लाइन में खड़े दूल्हा या दुल्हन की फोटो अक्सर मीडिया में दिखाई जाती है लेकिन पौड़ी में एक दूल्हा मंगल स्नान के बाद अपने कार्यालय पहुंचा और छुट्टी के लेने के बावजूद करीब एक घंटे तक जरूरी विभागीय कार्य निपटाने के बाद घर लौटा। सेहरा बांधे दूल्हे की अपने कार्यालय में...
कंगना रनौत के बंगले पर तोड़तोड़ को हाईकोर्ट ने गलत ठहराया
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के पाली हिल बंगले पर मुंबई नगर निगम की ओर से की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई को हाईकोर्ट ने गलत ठहराया है। हाईकोर्ट ने मुंबई नगर निगम को नुकसान की भरपाई करने के लिए मूल्यांकन करने का आदेश दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के ट्विट को भी गलत बताते हुए आगे इस...
कुदरत का कमाल: औली ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
उच्च हिमालयी क्षेत्रों के साथ ही उत्तराखंड की नीती-माणा घाटियों ने इस मौसम में एक बार फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है। ताजा हिमपात के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों मे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बीते रोज निचले इलाकों मे दोपहर बाद बारिश शुरू हुई तो रात्रि को उच्च क्षेत्रों मे बर्फबारी हुई। श्री बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब,...
उत्तराखंड पर नड्डा की अनुभवी नजर, देंगे जीत का मंत्र
पांच दिसम्बर से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने देशव्यापी प्रवास की शुरुआत उत्तराखंड से करने जा रहे हैं। सबसे पहले उत्तराखंड को अपने प्रवास का केंद्र बनाने वाले जेपी नड्डा इस पर्वतीय राज्य की राजनीति, खास तौर पर चुनावी राजनीति के बढ़िया जानकार हैं। 2022 के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा उत्तराखंड भाजपा के कान में जीत का...
उत्तराखण्ड पुलिस की महिला जवान ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आगामी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के परिप्रेक्ष्य में "कानून के संरक्षक के तौर पर मानवाधिकारों को बनाए रखना पुलिस का व्यावसायिक कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी भी है" विषय पर दो दिवसीय वर्चुअल वेबिनार एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 25 और 26 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस की हेड कांस्टेबल सुषमा...
उत्तराखंडः निजी लैब में कोरोना की जांच हुई सस्ती, 679 रुपये में एंटीजन टेस्ट
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोरोना के आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट के लिए चिकित्सालयों और निजी प्रयोगशालाओं (लैब) द्वारा लिये जाने वाले शुल्क की नई दरें निर्धारित की हैं, जो पहले की तुलना में काफी किफायती हैं। सचिव अमित सिंह नेगी ने गुरुवार को इस आशय के आदेश जारी किए हैं।
नए आदेश के मुताबिक सरकारी या निजी चिकित्सालय द्वारा...


























































