Page 304

स्वास्थ्य विभाग पर कहर बन कर टूट रहा कोरोना

कोरोना
संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएम डॉ.एचएस ह्यांकी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच की गई तो उनमें से पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल परिसर को सेनेटाइज करने के लिए अस्पताल को 48 घंटे के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया...

कुंभ 2021ः अखाड़ों ने शुरू की धर्मध्वजा लगाने की तैयारी

कुंभ
धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों के बीच अखाड़ों ने भी अपनी-अपनी धर्मध्वजा की स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सनातन संस्कृति के प्रतीक सभी 13 अखाड़ों के कुंभ कार्यों की शुरुआत धर्मध्वजा के साथ ही होती है। सभी अखाड़ों की धर्म ध्वजाओं की लंबाई और इनके धर्मचिह्न भी अलग-अलग होते हैं। इन्हीं धर्मध्वजों के नीचे सभी...

नैनीताल-कुमाऊं में हो गई होली की शुरुआत

कुमाउंनी होली
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में परंपरागत तौर पर राग-रागनियों पर आधारित कुमाउंनी बैठकी होली की शुरुआत पूस यानी पौष माह के पहले रविवार से हो जाती है और यह कल रविवार शाम से हो गई है। रविवार देर शाम नगर की सबसे पुरानी धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं में से एक श्रीराम सेवक सभा के भवन में इस वर्ष की पहली होली...

लंबे अर्से बाद एकजुट दिखे उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज, भाजपा सरकार को उखाड़े फेंकने के लिए युवाओं का आह्वान

कांग्रेस
लंबे अर्से बाद आज युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेश के बड़े नेता गुटबाजी छोड़कर पार्टी के मंच पर एकजुट दिखे। राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में हरीश रावत व प्रीतम ने एक सुर में त्रिवेंद्र सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए जेल तक जाने की चुनौती को स्वीकार किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में...

वाइस एडमिरल नैथानी होंगे जहाजों​, ​पनडुब्बियों के प्रोडक्शन कंट्रोलर

संदीप नैथानी
​वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने सोमवार को नौसेना में युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक का चार्ज संभाला। उन्होंने नौसेना के प्रमुख विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस वलसुरा की भी कमान संभाली। ​उन्होंने वाइस एडमिरल एसआर सरमा से कार्यभार ग्रहण किया है। - वाइस एडमिरल एसआर सरमा से कार्यभार ग्रहण किया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला पुणे के स्नातक​ वाइस एडमिरल संदीप ​​नैथानी​ 01 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना ​में...

उत्तराखंड विधानसभा सत्र : सरकार ने पेश किया 4063 करोड़ का अनुपूरक बजट

उत्तराखंड विधानसभा
उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को 4063.79 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। राजस्व मद में 2071.42 करोड़ और पूंजीगत मद में 1992.36 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह...

रुड़की: महिला वकील को मारी गोली

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती में देर रात एक नकाबपोश युवक ने एक महिला वकील को गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल हो महिला को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती में देर रात एक महिला वकील को एक अज्ञात नकाबपोश युवक ने...

उत्तरकाशी पहुंचने लगे प्रवासी ‘मेहमान’, गंगा तट पर लगा जमावड़ा

गंगा
शीतकाल में जनपद में बनी झीलों के किनारे और जनपद मुख्यालय से सटे गंगा तटों पर प्रवासी पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इन जलीय प्रवासी पक्षियों का गंगा में करतब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष इन प्रवासी जलीय पक्षियों की अच्छी संख्या गंगा (भागीरथी) में देखने को मिल रही है। इसके साथ ही...

रिहायशी इलाके में उछल कूद करता दिखा सांभर

हरिद्वार के भेल क्षेत्र का काफी हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है, यहां आए दिन जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। इस बार टिहरी स्थापित कॉलोनी में एक सांभर के आने से हड़कंप मच गया। यह सांभर कॉलोनी की सड़कों पर काफी देर तक घूमता रहा और उसके बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों में...

राज्य बनने के 20 साल बाद भी बदहाल हैं उत्तराखंड के निवासी: किशोर उपाध्याय

उत्तराखंड
उत्तराखंड के लोगों को वनों पर उनके पुश्तैनी हक-हकूक और अधिकारों के लिये संघर्षरत उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिये संगठनात्मक ढांचे की संरचना करना शुरू कर दिया है। आज हुई बैठक में राज्य के बदहाली को लेकर चिन्ता व्यक्त की गई। इस मौके पर कुमाऊं के भ्रमण पर आए वनाधिकार आन्दोलन के प्रणेता व उत्तराखंड प्रदेश...