Page 303

भगत की जुबान, भाजपा परेशान, डैमेज कंट्रोल के लिए आगे आए सीएम

भाजपा
विधानसभा चुनाव की आहट से तपने लगी उत्तराखंड की सियासत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के एक बयान ने आग में घी डालने जैसा काम किया है। नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा ह्दयेश की उम्र से जुडे़ भगत के बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक है। उसके कार्यकर्ता भगत के विरोध में आंदोलित हैं। भाजपा सरकार और संगठन भी...

उत्तराखंडः सीमांत इलाकों में बर्फबारी से बंद सड़कें खोलने में जुटा बीआरओ

उत्तराखंड
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी राज्य उत्तराखंड में मौसम ने तेजी से करवट ले ली है और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। सीमांत जिलों पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग भी बंद हो गए हैं, जिन्हें खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन...

नीती-माणा घाटी, बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी

नीती-माणा
नीती-माणा घाटी और बदरीनाथ धाम में मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई है। मगर औली इससे अछूती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस साल की दूसरी बर्फबारी के बाद पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में  है। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान कमोबेश सही साबित हुआ। सुबह से ऊंची चोटियों में बर्फ गिरनी शुरू हुई। दोपहर बाद तक हुई बर्फबारी...

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी उत्तराखंड की झांकी ‘केदारखण्ड’

उत्तराखण्ड
इस वर्ष राजपथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड-2021 के लिए  उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी किए गए। महानिदेशक सूचना, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में पांच बार की बैठक के पश्चात उत्तराखण्ड राज्य की...

देवप्रयाग में मकर सक्रांति व ऋषिकेश में बसंत पंचमी के दिन संतों के स्नान पर प्रशासन ने लगाई रोक

कुंभ मेला प्रशासन ने कुंभ मेला के दौरान देवप्रयाग में मकर सक्रांति के दिन और ऋषिकेश में बसंत पंचमी के दिन संतों को पूर्व मेें दी गई स्नान करने की अनुमति को निरस्त कर दिया है। इससे ऋषिकेश व देवप्रयाग के संतों के साथ धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं में रोष है। स्नान को लेकर षड्दर्शन साधु समाज और अखिल...

कुंभ के शाही स्नान से ‘इसलिए’ दूर रहते हैं वीवीआईपी

हरिद्वार कुम्भ
हरिद्वार कुंभ में देश-दुनिया के लोग डुबकी लगाने को आतुर हैं। इंतजार है तो बस सरकार की अधिसूचना जारी करने का। मगर एक प्रश्न हर कुंभ में लोगों को जेहन में जरूर कौंधता है कि कुंभ के शाही स्नान में आखिर वीवीआईपी और वीआईपी क्यों नहीं हिस्सा लेते।  आखिर क्यों शाही स्नान के समय इनका कुंभ मेले में प्रवेश प्रतिबंधित...

मां नंदा की उत्सव डोली नंदाधाम कुरूड़ रवाना

 मां नंदा
देवराड़ा थराली से मां नंदा राजराजेश्वर की उत्सव डोली रविवार को पौष पूर्णिमा पर सिद्धपीठ नंदाधाम कुरूड़ (घाट) के लिए रवाना हो गई। नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा थराली में उत्सव डोली ने छह माह तक प्रवास किया। मां नंदा की उत्सव डोली 13 जनवरी को घाट विकासखंड के सेंती गांव में लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा के बाद शिव मंदिर घाट होते हुए कुरूड़ गांव पहुंचेगी।...

भारत में दो कोरोना वैक्सीन को डीसीजीआई ने दी मंजूरी

डीसीजीआई
कई दिनों के इंतजार के बाद भारत में भी दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। रविवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने ऑक्सफोर्ड व सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। - ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन पर लगाई मुहर  केंद्रीय...

उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी, मौसम खराब

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले में शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। अचानक मौसम खराब हो गया है। गंगोत्री, हर्षिल, धराली, दयारा, यमुनोत्री, खरसाली व मोरी के हरकिदून आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों मैं तीन दिन तक बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की है।...

दून के पांच अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल रन

कोरोना वैक्सीन
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शनिवार को कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का ड्राई रन गांधी शताब्दी अस्पताल, रायपुर सीएचसी, खुडबुडा स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर रानीपोखरी और डोईवाला केंद्रों पर किया गया। प्रत्येक केंद्र पर 25-25 हेल्थ केयर वर्करों को डोज देकर मॉक ड्रिल की गई। सुबह नौ बजे मॉक ड्रिल शुरू हुई। यहां अप्वाइंटमेंट के तहत 25-25...