रुड़की: महिला वकील को मारी गोली

0
758
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती में देर रात एक नकाबपोश युवक ने एक महिला वकील को गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल हो महिला को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती में देर रात एक महिला वकील को एक अज्ञात नकाबपोश युवक ने गोली मार दी। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि देर रात लालकुर्ती निवासी एक महिला वकील को अज्ञात युवक के गोली मारने की घटना हुई है। बताया गया कि युवक नकाबपोश था और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। महिला के परिजनों ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।