Page 302

उत्तराखंडः लक्‍सर- हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर ट्रायल के दौरान ट्रेन से कटकर 4 की मौत

हरिद्वार
हरिद्वार जनपद में लक्सर-हरिद्वार रेल मार्ग पर डबल ट्रैक के ट्रायल के दौरान गुरुवार को एक ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त ये सभी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पैदल जा रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत सीतापुर-जमालपुर फाटक के पास गणेश...

उत्तराखंड राजनीति: अभी से सब ‘बाईस’ फतह को बेकरार

उत्तराखंड
उत्तराखंड के राजनीतिक दलों की जमीनी मजबूती की परीक्षा तो विधानसभा चुनाव के दौरान 2022 में ही होगी पर अभी से सभी के दावे सामने आने लगे हैं। इसी के साथ दलों की तैयारी भी तेज हो गई है। संगठनात्मक रूप से उत्तराखंड में सबसे मजबूत भाजपा को ही सामने रखकर सियासी दल अपनी चुनावी तैयारियों पर आगे बढ़...

मेरा आशय नेता प्रतिपक्ष को आहत करने का नहीं था: भगत

बंशीधर भगत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बुधवार को कहा कि उनके द्वारा भीमताल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में एक शब्द से नेता प्रतिपक्ष आहत हुई हैं, ऐसा उनके संज्ञान में आया है जबकि उनकी इसके पीछे कोई मंशा नही थी और यह उन्होंने सामान्य तौर पर कहा था। यहां जारी बयान में बंशीधर भगत ने स्पष्ट किया कि वह और...

अमेरिकी संसद में घुसे ट्रम्प समर्थक, जमकर मचाया उत्पात

ट्रम्प
निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने अमेरिकी संसद 'कांग्रेस' में घुसकर हंगामा किया और जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। दरअसल अमेरिकी कांग्रेस में इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस चल रही थी, यहां जो बाइडन के जीत की पुष्टि की जानी थी। कांग्रेस के निचले सदन की सभापति डेमोक्रेट...

बर्ड फ्लूः पशुपालन मंत्री ने दिए एहतियात बरतने के निर्देश

जंगली पक्षी
बर्ड फ्लू के देशव्यापी खौफ के बीच पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने विभाग के अधिकारियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। समय रहते बचाव के सभी इंतजाम किए जाएं। रेखा आर्य ने कहा है कि इससे लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। सभी प्रकार की सावधानी का प्रयोग कर बीमारी...

बदरीनाथ हाईवे में अब लामबगड़ में नहीं लगेगा ब्रेक

लामबगड़
अब बदरीनाथ धाम की यात्रा निर्बाध हो सकेगी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ में ढाई दशक से बने  नासूर का स्थाई इलाज हो गया है। लामबगड़ में लैंड स्लाइडिंग की वजह से रास्ता बंद होने की आम दिक्कत अब खत्म हो जाएगी। तमाम देसी-विदेशी कंपनियां जो काम नहीं कर पाईं उसे पांडुकेश्वर निवासी किशोर पंवार ने करके दिखा दिया है। सब...

कोरोनाकाल में एम्स की ओपीडी में पहुंचे ढाई लाख मरीज

एम्स
कोरोनाकाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओपीडी में ढाई लाख से अधिक मरीज पहुंचे। इस दौरान 29,000 से अधिक मरीजों को भर्ती कर उनका बेहतर उपचार किया गया। एम्स ने कोरोनाकाल में अपनी ओपीडी और इमरजेंसी सेवा निर्बाधरूप से जारी रखी। यह जानकारी बुधवार को संस्थान के डीन हॉ​स्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कोविडकाल...

स्वच्छ भारत मिशन में धांधली, एफआईआर के आदेश

स्वच्छ भारत मिशन के तहत घाट ब्लाक के रामणी गांव में जांच के दौरान भारी वित्तीय अनियमितता पाई गई है। जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने इस संबंध में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार एवं तत्कालीन ग्राम प्रधान सुलोचना देवी के खिलाफ तीन दिन के भीतर प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। ग्राम रामणी निवासी...

औली पर मौसम मेहरबान, गिरी बर्फ

औली
आखिरकार औली की मुराद बुधवार को पूरी हुई। भारी बर्फबारी से लोग खुश नजर आए। यहां अब तक करीब एक फीट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। काफी इंतजार के बाद  विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केंद्र औली की वादियां बर्फ से लकदक हो गईं। 25 दिसम्बर से औली में ठहरे पर्यटकों को बर्फ के लिए...

हरिद्वार कुंभ 2021: 18 ट्रेनें 10 जनवरी से चलेंगी

ट्रेनें
कोरोना के कारण बंद चल रही जनता एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें 10 जनवरी से चलने लगेंगी। रेलवे बोर्ड के आदेश जारी होते ही मंडल रेल प्रशासन हरिद्वार कुंभ मेला के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी में जुट गया है। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (सीएचजी) राजेश कुमार ने इस संबंध में 31 दिसम्बर को पत्र जारी किया है। इसमें 10 जनवरी...