Page 301

देश में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण अभियान

कोरोना वैक्सीन
देश भर में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होगा। शनिवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है। कोरोना वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को दी जाएगी, जिनकी संख्या लगभग 3 करोड़ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कोरोना टीकाकरण के लिए राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की...

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन डोली धरती, उत्तरकाशी में 3.3 तीव्रता का भूकंप

उत्तराखंड
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार को उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जबकि एक दिन पहले बागेश्वर  में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज पूर्वाह्न 11:27 बजे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप का झटका इतना...

आईटीबीपी ने औली में शुरू किया स्कीइंग प्रशिक्षण

औली
विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली में बर्फबारी के बाद पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली ने स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। आईटीबीपी के 60 जवानों को स्कीइंग के साथ बर्फ में राहत एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  यह प्रशिक्षण दो सप्ताह तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों यहां संस्थान की ओर से औली में बर्फबारी...

देश भर में कोरोना वैक्सीन बांटेंगे वायुसेना के जहाज

कोरोना
कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों के सिलसिले में शुक्रवार को देश के 736 जिलों में एक साथ पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया गया। भारत में कोविड-19 वैक्सीन का वितरण करने की व्यापक योजना तैयार की जा रही है। देश के दूरस्थ इलाकों में तत्काल वैक्सीन पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वितरण केंद्र से वैक्सीन को एयरलिफ्ट करने के लिए भारतीय वायुसेना के भी 100 से...

उत्तराखंडः स्वास्थ्यकर्मियों ने किया टीकाकरण का पूर्वाभ्यास’

कोरोना वैक्सीनेशन
उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस पूर्वाभ्यास में सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पताल भी शामिल हुए। 13 जनपदों की 10-10 स्वास्थ्य इकाइयों में टीकाकरण का यह पूर्वाभ्यास चला। 130 इकाइयों पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने पूर्वाभ्यास किया। इस अवधि में वैक्सीन लगाने वाले कर्मचारियों को भी आम आदमी के साथ आठ चरणों...

​​सीएसडी कैंटीनों के लिए लॉन्च हुआ ऑनलाइन पोर्टल

सीएसडी
सशस्त्र बलों के सेवारत, सेवानिवृत्त और सिविल डिफेंस कर्मचारियों को अब सीएसडी कैंटीनों से खरीदारी करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सीएसडी कैंटीनों से खरीदारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। अब कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन कार, मोटर साइकिल, वाशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज आदि खरीद सकेंगे। इस पोर्टल...

बदरीनाथ हाईवे खोलने में जुटा बीआरओ

बदरीनाथ
बदरीनाथ हाईवे को खोलने के लिये बीआरओ ने कवायद शुरू कर दी है। यहां हनुमानचट्टी से आगे बर्फ हटाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। बीआरओ की ओर से नीती घाटी में भी मलारी से आगे सड़क को सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार रात से बुधवार देर शाम तक जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में...

उत्तराखंडः लक्‍सर- हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर ट्रायल के दौरान ट्रेन से कटकर 4 की मौत

हरिद्वार
हरिद्वार जनपद में लक्सर-हरिद्वार रेल मार्ग पर डबल ट्रैक के ट्रायल के दौरान गुरुवार को एक ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त ये सभी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पैदल जा रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। ज्वालापुर कोतवाली अंतर्गत सीतापुर-जमालपुर फाटक के पास गणेश...

उत्तराखंड राजनीति: अभी से सब ‘बाईस’ फतह को बेकरार

उत्तराखंड
उत्तराखंड के राजनीतिक दलों की जमीनी मजबूती की परीक्षा तो विधानसभा चुनाव के दौरान 2022 में ही होगी पर अभी से सभी के दावे सामने आने लगे हैं। इसी के साथ दलों की तैयारी भी तेज हो गई है। संगठनात्मक रूप से उत्तराखंड में सबसे मजबूत भाजपा को ही सामने रखकर सियासी दल अपनी चुनावी तैयारियों पर आगे बढ़...

मेरा आशय नेता प्रतिपक्ष को आहत करने का नहीं था: भगत

बंशीधर भगत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बुधवार को कहा कि उनके द्वारा भीमताल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में एक शब्द से नेता प्रतिपक्ष आहत हुई हैं, ऐसा उनके संज्ञान में आया है जबकि उनकी इसके पीछे कोई मंशा नही थी और यह उन्होंने सामान्य तौर पर कहा था। यहां जारी बयान में बंशीधर भगत ने स्पष्ट किया कि वह और...