चमोलीः महिलाओं ने गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू की
चमोली जिले के दशोली ब्लॉक की देवलधार ग्राम पंचायत की महिलाओं ने गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी है। महिलाओं ने मंगलवार को गांव में आयोजित बैठक में प्रस्ताव पास कर सामाजिक कार्यों में शराब परोसने वाले परिवार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने और सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय किया।
कहा-सामाजिक कार्यों में शराब परोसने वाले परिवार...
कोरोना: उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
उत्तराखंड शासन की ओर से कोरोना तालाबंदी की क्रमवार समाप्ति के संबंध में गाइडलाइन जारी की है जिसमें जिला प्रशासन समेत केंद्र और राज्य सरकार के तमाम संस्थानों को कोविड वायरस से बचाव के मानक को पालन करने और मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी और हाथ धोने के निर्देश दिए गए हैं।
-कुंभ मेला में गाइडलाइन को सख्ती से...
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अगले 06 माह तक हड़ताल पर रोक
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं और स्कूली परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य में 6 माह तक शिक्षा विभाग की सभी कैटेगरी की सेवाओं में तत्काल प्रभाव से हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। राज्य की शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया...
मुख्यमंत्री के बाद अब भाजपा प्रदेश अधयक्ष विवादों में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर विवाद हो गया है। कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए कानून के साथ मजाक बताया है। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने मदन कौशिक को ये सम्मान दिया है। दूसरी तरफ एसपी ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। पूर्व...
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में निपटा रहे कामकाज
कोरोना पॉजिटिव मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार दोपहर बाद अपने आवास से जरूरी शासकीय कामकाज निपटाए। मुख्यमंत्री ने खुद को घर पर आइसोलेट किया है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दोपहर को ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी। उन्होंने कहा- 'मेरी कोरोना रिपोर्ट...
मंदिर में विवादित बैनर लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
घंटाघर स्थित प्राचीन हनुमान के मुख्य द्वार पर एक बैनर लगाया गया था। इस पर लिखा था कि यह तीर्थ हिंदुओं का है और यहां पर गैर हिंदू का आना प्रतिबंधित है। इस मामले में शिकायत रविवार को पुलिस को भी की गई थी। धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश महासचिव के खिलाफ मुकदर्जा...
सल्ट उपचुनाव के लिए भाजपा ने छह उम्मीदवारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए 06 उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया है। रविवार को केन्द्रीय नेतृत्व को इन नामों को भेजा जाएगा। वहां से तय नाम पर पार्टी चुनाव मैदान में उम्मीदवार को उतारेगी।
शनिवार रात पार्टी मुख्यालय बलबीर रोड पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। बैठक समाप्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक...
भारत-उज्बेक सैनिकों ने एक-दूसरे से सीखा युद्ध कौशल
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास 'डस्टलिक-2' का दूसरा संस्करण 10 दिनों बाद शुक्रवार को खत्म हो गया। उत्तराखंड में रानीखेत के पास चौबटिया में युद्ध-कौशल को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से चल रहा यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। दोनों सेनाओं ने एक-दूसरे से रिहायशी इलाकों में काउंटर-टेरर ऑपरेशन के दौरान भारी नुकसान न होने की तकनीक भी सीखी। यह संयुक्त...
कुंभ मेला पुलिस ने 400 से अधिक बिछड़ों को अपनों से मिलाया
कुंभ हमेशा से ही स्नान और संतो के अलावा अगर किसी कारण से चर्चित रहा है, तो वह है कुंभ में अपनों से बिछड़ने के मामलों में। इस बार कुंभ में लोग अपनों से न बिछड़ें, इसके लिए कुंभ पुलिस ने जहां खोया-पाया सेंटर बनाया है, वहीं, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पुलिस कुंभ में खोए हुए लोगों को...
कांग्रेस सोशल मीडिया कमेटी भंग, जिला और शहर कमेटी का पुनर्गठन
(देहरादून) प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग कमेटी को भंग कर जिला और शहर कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से विचार -विमर्श के बाद कमेटी को भंग कर दिया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम में पुराने और प्रोफेशनल लोगों का समावेश करके उन्हें प्रदेश,...


























































