मुख्यमंत्री के बाद अब भाजपा प्रदेश अधयक्ष विवादों में

0
404
भाजपा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर विवाद हो गया है। कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए कानून के साथ मजाक बताया है। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने मदन कौशिक को ये सम्मान दिया है। दूसरी तरफ एसपी ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सोमवार सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से बागेश्वर डिग्री कॉलेज में बने अस्थायी हेलीपैड पहुंचे। जहां पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह सूचना जैसे ही कांग्रेसियों और अन्य विपक्षी दलों को लगी विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर कौशिक के गार्ड आफ ऑनर लेते फोटो वायरल होने लगे।

इस सबके बीच पुलिस मुखयालय ने इस मामले में जिला पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। उततराखंड पुलिस के प्रवकता, निलेश भरणे के मुताबिक, यह मामला गलकफहमी का लगता है और इसकी पूरी जांच होगी।

इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के सिये राजय सरकार के हेलीकॉपटर के इसतेमाल पर भी सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि भाजपा सत्ता के नषे में चूर है और सरकारी मशीनरी का निजि इस्तेमाल कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने बयानों से सरकार औऱ पार्टी की खासी किरकिरी करा चुके हैं। ऐसे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से जुड़ा यह नया विवाद पार्टी के लिये परेशानी का सबब बन सकता है।