सल्ट उपचुनाव के लिए भाजपा ने छह उम्मीदवारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे

0
549
भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए 06 उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया है। रविवार को केन्द्रीय नेतृत्व को इन नामों को भेजा जाएगा। वहां से तय नाम पर पार्टी चुनाव मैदान में उम्मीदवार को उतारेगी।
शनिवार रात पार्टी मुख्यालय बलबीर रोड पर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। बैठक समाप्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से बताया कि सल्ट उपचुनाव के लिए गठित तीन सदस्यीय ​समिति की ओर से से 06 नाम आए है। इन नामों को केन्द्रीय नेतृत्व को रविवार को भेजा जाएगा। फिर वहां से तय पर पाटी चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीना ने जो वहां काम किए है। उनके कामों के प्रति लोगों में भावना के साथ विश्वास है। उन्होंने जो काम किया है भाजपा के पक्ष के विश्वास जाए उसकों को लेकर बैठक में विचार किया गया है। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री का नाम इन पैनल में नहीं है। परिवार के लोगों का नाम है। अंतिम निर्णय भाजपा की पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेंगी।
सल्ट उप चुनाव के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट है। समिति सल्ट का  दौरा कर किया था और वहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता से विचार विमर्श कर उम्मीदवार का नाम प्रदेश नेतृत्व को सौंपा है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट,अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत कोर ग्रुप के पदाधिकारी उपस्थित रहें।