उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अगले 06 माह तक हड़ताल पर रोक

0
399
हड़ताल
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं और स्कूली परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य में 6 माह तक शिक्षा विभाग की सभी कैटेगरी की सेवाओं में तत्काल प्रभाव से हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। राज्य की शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त श्रेणी की सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगाई गई है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से लेकर 22 मई 2021 तक होंगी। इस बार कक्षा 9 वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी बोर्ड परीक्षा के साथ होगी। इससे पहले अगले महीने अप्रैल से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
जारी आदेश में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश आवश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम 1966 की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन शक्ति का प्रयोग करते हुए राज्यपाल इस आदेश के प्रकाशन की तिथि से छह महीने की अवधि के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग। जिसमें उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद भी शामिल है। समस्त श्रेणी की हड़ताल पर रोक लगाते हैं। यह भी आदेश दिया गया है कि यह आदेश गजट में प्रकाशित किया जाएगा।