मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से चेकिंग की जाए। नेगेटिव रिपोर्ट के बिना किसी को भी आने की अनुमति न दी जाए।
जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा...
पहली मई से 18 साल से ऊपर सभी नागरिक करा पाएंगे कोरोना बचाव का टीकाकरण
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सोमवार को केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब 18 साल से ऊपर के सभी नागरिक कोरोना से बचाव का टीकाकरण करा सकेंगे। टीकाकरण का अगला चरण एक मई से प्रारंभ हो रहा है।
केंद्र सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो। टीकाकरण अभियान व...
उत्तराखंड में ऑक्सीजन की कमी नहीं: अमित नेगी
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की कमी को लेकर उठ रही आवाज पर स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता में किसी तरह की फिलहाल दिक्कत नहीं है। प्रदेश के तीनों ऑक्सीजन प्लांट सही तरह से कार्य कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से...
अल्मोड़ा: जिले की सीमाओं में होगी कोरोना जांच
अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने जिले की सीमाओं पर कोरोना जांच के आदेश दिए।
भदौरिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बात को ध्यान में...
कोरोना: उत्तराखंड में एम्स की ओपीडी बंद
कोविड-19 के तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने सोमवार को ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। मरीजों की सुविधा के लिए संस्थान की ओर से टेलिमेडिसिन सेवाएं शुरू की गई हैं। अब सभी सामान्य रोगों से ग्रसित मरीज टेलिमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से संबंधित चिकित्सकों से जरूरी परामर्श ले...
उत्तराखंड के शीतल और योगेश ने अन्नापूर्णा पर्वत पर लहराया तिरंगा
पिथौरागढ़: "क्लाइबिंग बियॉंड सम्मिट" संस्थान के जनक, शीतल और योगेश गबर्रियाल ने इतिहास के पन्नों में अपने लिये जगह बना ली है। पिथौरागढ़ के इन पर्वतारहियों ने 16 अप्रैल, 2021 को दोपहर दो बजे अन्नापूर्णा पर्वत की चोटी पर फतह हासिल की।
नेपाल में 8,091 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस पर्वत पर जीत दर्ज करने के लिये तीन सदस्यों की...
पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का निधन
उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत का रविवार को ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशक, मंत्री व भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। बचीसिंह रावत चार बार के सांसद और दो बार विधायक भी रहे है।
बची...
कोरोना की यह लहर सांस पर भारी, बढ़े मामले
कोरोना की वर्तमान लहर में लोगों को सांस संबंधी दिक्कत ज्यादा आ रही हैं और इसके चलते अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
- आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि इस लहर में भी 70 प्रतिशत संक्रमित 40 साल से ऊपर
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव का कहना है कि कोरोना के...
उत्तराखंड: अब मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आपात बैठक में कोविड उपचार से संबंधित दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले पर सख्त कार्रवाई को निर्देश दिए हैं। टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर मुकम्मल व्यवस्था करने को कहा । वहीं मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना बढ़ाने के साथ ही होम आइसोलेशन में कोविड किट तुरंत उपलब्ध करने के...
उत्तराखंड में साप्ताहिक बंदी में लोग घरों में कैद, सड़कों पर सन्नाटा
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों कों लेकर रविवार कों देहरादून सहित प्रदेश भर में साप्ताहिक लाकडाउन के तहत लोग घरों में ही रहे। इस दौरान कुछ वाहनों और राहगीरों को छोड़ दिया जाए तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अनाश्यक घूमने वालें का पुलिस ने चालान भी काटा। इसके अलावा लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और सुरक्षा...



























































