कोरोना रोकथाम के लिए तीन आईएएस नोडल अधिकारी नामित
उत्तराखंड सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण के रोकथाम पर प्रभावी कदम को लेकर तीन आईएएस अधिकारी को अलग-अलग कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके अलावा सचिव गृह पुलिस विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करेंगे।
नामित नोडल अधिकारी में सचिव प्रभारी डॉ. नीरज खैरवाल को आक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग प्लांटस में विदयुत आपूर्ति की सुविधा बहाल का...
उत्तराखंड में बाहरी राज्यों के मरीजों का दबाव, दून में 99 फीसद आईसीयू फुल
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित बाहरी राज्यों के मरीजों का भी दबाव है। खासकर देहरादून और एम्स ऋषिकेश में। इन राज्यों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के मरीज आ रहे हैं। बढ़ते दबाव को देखते हुए राज्य में आइसीयू के साथ कोविड बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं राज्य में आक्सीजन पर्याप्त...
मौसम की बेरुखी जारी, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी, निचले स्थानों पर बारिश
चमोली जिले में दोहपर तक बादल और धूप की आंख मिचौली के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलकों में दोपहर के बाद रुकरुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। जिले में मंगलवार रात्रि से बदले मौसम के चलते जिले...
गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत का निधन
जिले की गंगोत्री विधानसभा के विधायक गोपाल रावत का गुरुवार को निधन हो गया। भाजपा विधायक गोपाल रावत लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। हाल ही में उन्हें पीलिया की शिकायत पर देहरादून के गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को 4:15 मिनट पर उनका निधन हो गया। सीएम तीरथ सिंह रावत ने विधायक गोपाल...
उत्तराखंडः मुख्य सचिव ओमप्रकाश कोरोना संक्रमित
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं। मुख्य सचिव के संक्रमित पाए जाने पर अन्य नौकरशाहों में भी खलबली मच गई है। मुख्य सचिव कार्यालय आज सेनेटाइज किया जाएगा। मुख्य सचिव ने पिछले दो-तीन दिनों में जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आए हैं, उनसे अपनी जांच...
उत्तराखंड में घर बैठे होम आइसोलेशन मरीज को मिलेंगे निशुल्क चिकित्सीय परामर्श
स्वास्थ्य विभाग की ओर से “चिकित्सक आपके द्वार” सेवा की शुरुआत की गई है। प्रतिदिन विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क परामर्श देंगे। इसके जरिए प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली जनता को घर बैठे ही होम आइसोलेशन में रह रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से चिकित्सीय परामर्श मरीजों को दिए जाएंगे। इस वर्चुअल ओपीडी का लाभ व्हाट्सएप वीडियो कॉल एवं टोल फ्री...
बर्फबारी से उत्तरकाशी का सड़क संर्पक चीन सीमा से कटा
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार सुबह से लगातार बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में बारिश जारी है। बर्फबारी की वजह से भारत को चीन की सीमा से जोड़ने वाली भैरो-घाटी-नेलांग सड़क बंद हो गई है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई। गंगोत्री धाम...
आईआईटी रुड़की ने छात्रों से घर जाने को कहा
उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। राजधानी देहरादून के बाद हरिद्वार में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। आईआईटी रुड़की के 310 छात्र कोरोना संक्रमित हैं। आईआईटी रुड़की में कोरोना के खतरे को देखते हुए यहां के प्रबंधन ने नॉन-कंटेनमेंट हॉस्टल्स में रहने वाले छात्रों और प्रोजेक्ट स्टाफ को अपने घर वापस जाने के लिए कहा...
उत्तराखंड: शहरी क्षत्रों के बाजार और प्रतिष्ठान हुए बंद
देहरादून सहित प्रदेश भर के शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन के आदेश पर बुधवार दोपहर दो बजते ही आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष बाजार बंद हो गए। ग्रामीण इलाके को बंदी में शामिल नहीं रखा गया है। आज से शाम सात बजे रात्रि कर्फ्यू लागू होगा। शहरी क्षेत्रों में रोजाना दोपहर दो बजे बाद आवश्यक सेवाओं...
हरिद्वार में अब तक 21,808 लोग कोरोना पॉजिटिव
हरिद्वार में कोरोना के बढ़ते मामलों से जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने हरिद्वार जिले के विभिन्न जांच केंद्रों पर 27 हजार 720 लोगों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले में अब तक कुल 10 लाख 69 हजार 814 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से...


























































