देहरादून में 26 अप्रैल से तीन मई तक कर्फ्यू
जनपद देहरादून में 26 अप्रैल से 03 मई तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान निजी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। 26 अप्रैल को बाजार सांय 05 बजे तक खुले रहेंगे तथा सांय 07 बजे से पूर्व की भांति रात्रि कर्फ्यू लागू...
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार सभी दलों के सुझाव पर करेगी काम: तीरथ रावत
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के सुझाव को उपयोगी बताते हुए कहा कि राज्य हित में कोरोना चेन को प्रभावी ढ़ंग से तोड़ने के लिए मिलकर काम किया जाएगा। हर अच्छे सुझाव पर अमल किया जाएगा। आपसी विचार-विमर्श, चिंतन एवं समन्वय के साथ सरकार काम करेगी।
रविवार को सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से सरकार की...
उत्तराखंड में दोपहर दो बजे के बाद नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें
तीरथ सरकार ने प्रदेश में दोपहर दो बजे के बाद शराब की दुकानें नहीं खोलने का निर्णय लिया है। प्रतिदिन बाजार के बंदी के समय में अब शराब की दुकानें भी दोपहर दो बजे बंद हो जाएंगी। सरकार का कहना है कि महामारी में राजस्व नहीं राज्य की चिंता पहली प्राथमिकता है। सरकार संक्रमण रोकने के लिए तेजी से...
उत्तराखंड: सुमना में ग्लेशियर टूटा, सेना ने संभाला मोर्चा
भारत-चीन सीमा पर ग्लेशियर की चपेट मे आए 384 मजदूरों को सेना ने सुरक्षित बचा लिया है। इस आपदा में आठ मजदूरों की मौत हो गई। उनके शव बरामद हो गए हैं। शुक्रवार रात से सेना का राहत-बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया।
ग्लेशियर टूटने से शुक्रवार शाम बीआरओ के...
उत्तराखंडः ग्लेशियर टूटने के बाद 291 लोगों को बचाया गया
चमोली जिले की भारत-चीन सीमा के नीति घाटी सुमना के पास ग्लेशियर टूटने से नुकसान की कोई खबर नहीं है। ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 291 लोगों को अबतक बचाया गया है। शनिवार सुबह चमोली पहुंचने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि देर रात ग्लेशियर टूटने की घटना पर गृहमंत्री अमित शाह ने तुरंत संज्ञान लिया और मदद का आश्वासन...
कोविड किट पर तस्वीर को लेकर विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
होम आइसोलेशन में रहने वाले इन मरीज को दवाओं के डब्बे रैपर पर पूर्व मुख्यमंत्री के त्रिवेंद्र सिंह रावत की तस्वीर लगने के कारण दवा वितरण नहीं करने पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि तस्वीर नहीं लोगों का जीवन महत्पूर्ण है। वहीं सीएमओ कार्यालय इन डिब्बों की तस्वीरों पर स्टीकर लगाने का काम कर...
भारत-तिब्बत सीमा की अग्रिम चौकी सुमना के पास ग्लेशियर टूटा
चमोली जनपद के भारत-तिब्बत सीमा के अग्रिम चौकी सुमना के पास ग्लेशियर टूटा है। जोशीमठ सेक्टर के सुमना क्षेत्र में हिमखंड टूटने के बाद इसकी जद में आए बीआरओ कैंप से 291 जवानों को रेस्क्यू किया गया है। यह जानकारी भारतीय सेना की मध्य कमान ने दी है। वहीं, सुमना टू में हिमखंड टूटने की घटना में नुकसान को लेकर...
उत्तराखंड में घर बैठे कोरोना जांच के लिए दे सकेंगे सैंपल
उत्तराखंड सरकार की ओर से दवाई भी और कड़ाई भी मुहिम को धार देते हुए कोविड जांच के लिए सैंपल के होम कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। फिलहाल यह व्यवस्था देहरादून जनपद में लागू की गई है। इसके लिए संबंधित लैब के सैंपल लेने वाले नाम और नंबर की सूची जारी की गई है। जल्द ही अन्य जिलों में यह...
कोरोना के इलाज में कारगर एंटीवायरल दवा वीराफिन को डीसीजीआई ने दी मंजूरी
कोरोना के कोहराम के बीच राहत भरी खबर है। कोरोना के इलाज में कारगर पाई गई एंटीवायरल दवा वीराफिन को आपात इस्तेमाल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने मंजूरी दे दी है। जायडस कैडिला की वीराफिन को वयस्क कोरोना मरीजों को दिया जा सकेगा। वीराफिन एक डोज की दवा है, जो कम गंभीर वाले कोरोना के मरीजों को...
उत्तराखंडः बारिश से बढ़ी ठंड, केदारनाथ में चार फीट जमी बर्फ
उत्तराखंडः बारिश से बढ़ी ठंड, केदारनाथ में चार फीट जमी बर्फदेहरादून सहित प्रदेश भर में शुक्रवार सुबह अधिकतर स्थानों पर हुई तेज गर्जना के साथ बारिश से राज्य में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में तीन दिनों से हो रही बारिश से चार फीट बर्फ जमी हुई है। बद्रीनाथ धाम,हेमकुंड साहिब सहित सहित ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फवारी...


























































