घर बैठे जमीन की हो सकेगी ऑनलाइन रजिस्ट्री, बिहार बनेगा पहला राज्य: आईआइटी रुड़की
देश की नामचीन संस्थान आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की तकनीक से बिहार देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां जमीनों की रजिस्ट्री घर बैठे ऑनलाइन कराई जा सकेगी। बिहार सरकार के प्रस्ताव पर आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने कई दौर की बैठकों के बाद जमीनों की ऑनलाइन खरीद फरोख्त के लिए तकनीक आधारित कंप्लीट सॉल्यूशन सरकार...
उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में सभी छात्रों को मिलेगा प्रवेश: मंत्री धन सिंह
अब प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश से वंचित नहीं होंगे। इसके लिए सरकार की ओर से जरूरत पड़ने पर उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा...
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का बयान चर्चा में
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही सत्ताधारी दल किसी व्यक्ति को सीधे प्रस्तुत नहीं कर रहा है लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा का अघोषित चेहरा माने जा रहे हैं, ऐसे में उनका नाम सहज नहीं माना जाना अपेक्षित है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी खुद सार्वजनिक तौर पर धामी की तारीफ कर उनकी पीठ थपथपा चुके हैं,लेकिन भाजपा...
नड्डा ने कहा-जीत के लक्ष्य पाने के लिए जी जान से जुट जाएं पदाधिकारी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। नड्डा ने कोर ग्रुप की बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ भाव से संगठन की जो सेवा की जा रही है, उसके कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतदाताओं के बीच अटूट विश्वास है। इसके...
उत्तराखंड: सलमान खुर्शीद के नैनीताल स्थित घर पर तोड़फोड़ और आगजनी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के उत्तराखंड के नैनीताल जिला स्थित भवाली थाने के अंतर्गत रामगढ़ विकासखंड के प्यूड़ा-सतखोल गांव में स्थित कॉटेज (घर) पर आज दोपहर कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर वहां पर तनाव व्याप्त है। इसे देखते हुए वहां पर पुलिस बल तैनात...
खनन माफिया ने किया ग्रामीणों पर हमला, कई घायल
ग्राम इब्राहिमपुर देह में ग्रामीणों पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला किया, जिसमें तीन ग्रामीण गंभीर घायल हो गए। हंगामा होने पर गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मारपीट की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे घंटों तक बाधित किये रखा। मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर काफी मशक्कत की,...
उत्तराखंड के गढ़वाल में इसलिए मनाई जाती है ‘इगास’ और कुमाऊं में बूढ़ी दिवाली
दीपावली के बाद आने वाली एकादशी को पूरे देश में हरिबोधनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में इगास और कुमाऊं मंडल में बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष से प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार की बड़ी पहल बताई जा रही, इस दिन इगास पर राजकीय अवकाश घोषित करने की पहल हुई है।...
उत्तराखंड बसपा में बड़ा फेरबदल, शीशपाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नरेश गौतम की जगह अब चौधरी शीशपाल को दी है। शीशपाल पहले भी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, आदित्य ब्रजवाल को झबरेड़ा विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
शनिवार को बसपा कार्यालय...
तीर्थपुरोहितों की सहमति के बिना मास्टर प्लान स्वीकार नहीं
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान को लेकर देवप्रयाग में तीर्थ पुरोहितो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम जोशीमठ के न आने पर तीर्थपुरोहितों ने रोष जताया।
बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने चमोली प्रशासन की ओर से देवप्रयाग में बैठक आयोजित करने पर आभार जताया। कहा कि सरकार तीर्थपुरोहितों की भावनाओं के अनुसार बदरीनाथ में मास्टर प्लान...
हरीश रावत का दोहरा रवैया, चुनाव के समय ही याद आते हैं हिन्दू: कौशिक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हरीश रावत के दोहरे रवैया के बहकावे में अब लोग आने वाले नहीं है। चुनाव नजदीक आते ही हिन्दू की याद आने लगती है। सलमान खुर्शीद के बयान पर अपने नेतृत्व से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने एक जारी बयान में कांग्रेस और...



























































