उत्तराखंड में दिग्गजों का जमावड़ा, चुनावी रणनीति तैयार
भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने चुनाव प्रबंधन समिति, संसाधन, विशेष कार्य और घोषणा पत्र की बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव पर चर्चा की गई।
आगामी विधानसभा चुनाव दृष्टिगत चुनाव घोषणा पत्र को लेकर रणनीति पर चर्चा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक में घोषणा पत्र के विषय में कहा कि वह उत्तराखंड की...
बांड की शर्तों का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों को नोटिस
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर सरकारी पैसों से डॉक्टर बनने के बाद भी पहाड़ पर सेवाएं नहीं दे रहे डॉक्टरों की सूची निकाली गई है और कई डॉक्टरों को नोटिस भी जारी कर दिए गए है। डॉक्टरों द्वारा बांड की शर्तों का उल्लंघन करने पर राज्य के 150 से अधिक डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने कुर्की के नोटिस...
राजाजी टाइगर पार्क में लाए जाएंगे चार और बाघ
हरिद्वार क्षेत्र के राजाजी राष्ट्रीय पार्क में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्बेट नेशनल पार्क से बाघों को भेजने की शुरुआत होने वाली है। इसी माह एक नर बाघ के अलावा अगले दो माह तीन और बाघ कार्बेट से राजाजी पार्क में लाए जाएंगे। अभी तीन बाघ सीटीआर से ले जाए जाने हैं, जिन्हें विभाग द्वारा बीते दिनों...
नेपाली मूल के नित्या को बचाने के लिए नैनीताल पुलिस ने पेश की मिसाल
सरोवरनगरी के बारे में कहा जाता है, ‘पहले यहां कोई आना नहीं चाहता-और फिर कोई जाना नहीं चाहता।’ ऐसा ही एक व्यक्ति है पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कालीकोट जिले का रहने वाला नित्या। इन दिनों जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे नित्या को बचाने के लिए नैनीताल की पुलिस ने इंसानियत की जो मिसाल पेश की है,...
तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रियों के घरों का किया घेराव
चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का विरोध जारी है। मंगलवार को तय कार्यक्रम के अनुसार तीर्थ पुरोहितों ने विधायकों, मंत्रियों के आवास के घेराव के तहत शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के घर का घेराव किया और उन पर धमकाने का आरोप लगाया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरोहितों को समझाया कि सरकार उनके बारे में चिंतित है और उनकी समस्याओं...
भाजपा ने उत्तराखंड को बेच दिया: हरीश रावत
कांग्रेस किसी भी मौके पर भाजपा को घेरने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहती। अब जब उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों का विवाद सुलझने की ओर है, ऐसे में कांग्रेस फिर हमलावर हो गई है। भाजपा इसे धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर उत्तराखंड के हितों की अनदेखी...
चोर निकला कोरोना पॉजिटिव, कोतवाली में मचा हड़कंप
रानीपुर कोतवाली में एक वाहन चोर के कोरोना संक्रमित निकलने से कोतवाली में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चोर को तत्काल मेला चिकित्सालय भिजवाया है। इसी के साथ कोतवाली को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। अब पुलिस चोर के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों का भी कोरोना टेस्ट करवाएगी।
रविवार को वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहे एक...
हल्द्वानी सीट पर कांग्रेस में टिकट के लिए घमासान
कुमाऊं की सबसे हॉट सीट कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में दावेदारों की बाढ़ आ गई हैं। अब तक दिवंगत कांग्रेस नेता इंदिरा ह्रदयेश यहां से चुनाव लड़ती आई थीं। उनके चले जाने के बाद आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। पर्यवेक्षक...
सरोज खान की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं माधुरी दीक्षित, तस्वीर शेयर कर किया याद
बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें अपना डांस गुरु मानने वाली बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित उन्हें याद कर काफी भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह दिवंगत सरोज खान के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों ही...
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता व मारपीट, मुकदमा दर्ज
सोमेश्वर की विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार शनिवार को हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से लौट रही थीं, तभी 10 से...



























































