उत्तराखंड बसपा में बड़ा फेरबदल, शीशपाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष

0
354

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नरेश गौतम की जगह अब चौधरी शीशपाल को दी है। शीशपाल पहले भी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, आदित्य ब्रजवाल को झबरेड़ा विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

शनिवार को बसपा कार्यालय में उस समय अचानक हलचल तेज हो गई हैं, जब बसपा के प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन रईन हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम को हटाने का निर्णय लिया गया, उनकी जगह चौधरी शीशपाल को प्रदेश की कमान दी गई है।

उन्होंने कहा कि बसपा अध्यक्ष के आदेश पर शीशपाल चौधरी को प्रदेश का अध्यक्ष और आदित्य ब्रजवाल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अचानक हुए फेरबदल से बसपा कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है। बैठक के दौरान शमशुद्दीन रईन ने कहा कि बसपा प्रमुख का आदेश सर्वमान्य है। मिशन 2022 को लेकर ये बदलाव किया गया है, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर सैकड़ों समर्थकों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीषपाल और प्रदेश सचिव आदित्य ब्रजवाल का भव्य स्वागत किया। ब्रजवाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी बसपा हाईकमान उन्हें दी है, उस पर वे खरा उतरकर दिखाएंगे। बहन जी के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करुंगा।