नड्डा ने कहा-जीत के लक्ष्य पाने के लिए जी जान से जुट जाएं पदाधिकारी

0
367
जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। नड्डा ने कोर ग्रुप की बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ भाव से संगठन की जो सेवा की जा रही है, उसके कारण ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मतदाताओं के बीच अटूट विश्वास है। इसके बावजूद भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सभी से अनुशासन बनाए रखने काे सभी से आह्वान किया और बातों-बातों में नसीहत भी दी कि अनुशासनहीनता कतई क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने देवभूमि में 60 सीट जीतने के दावे को धरातल पर उतारने को सभी से जी जान से जुट जाने को कहा।

आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 12 विधानसभाओं से पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट , सांसद सहित कई विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों ने शिरकत की।