Page 1075

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से अवरुद्ध, यात्री परेशान

देहरादून। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्ग और तमाम अन्य ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे रविवार रात से एक बार फिर लामबगड़ में पत्थर और मलबा आने से बंद हो गया है। यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हेमकुंड यात्रा जारी है। कुलिग गांव में 11...

खेलो इंडिया की सूची में चमोली की मानसी और परमजीत

गोपेश्वर। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की योजना 'खेलो इंडिया' ने जो सूची जारी की है, उसमें उत्तराखंड के चमोली जिले के दो युवा खिलाड़ियों मानसी और परमजीत का नाम भी शामिल है। अखिल भारतीय स्तर पर जारी इस सूची में चमोली के दो छात्र खिलाड़ियों को सूचीबद्ध होना खेल के क्षेत्र...

सड़क के अभाव में रास्ते में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म: चमोली जिले की उर्गम घाटी की है घटना

(गोपेश्वर)। चमोली जिले के दुरस्थ उर्गम घाटी से प्रसव के लिये जोशीमठ सामुदायिक चिकित्सालय लायी जा रही एक गर्भवती महिला ने सडक टूटने के कारण वाहन न मिलने से उसने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। रविवार को उर्गम घाटी के देवग्राम की प्रेम प्रकाश की पत्नी को अपराह्न बाद प्रसव के लिये जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया...

परिवहन मंत्री ने विभाग की दुर्दशा पर उठाए सवाल, सरकार लेगी एक्शन

यशपाल
(नैनीताल) उत्तराखण्ड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्या ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर जिंता जाहिर करते हुए कहा कि विभाग की दुर्दशा पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी संगठन बहुत ज्यादा हैं और वे अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाते हैं ऐसे में उनका ध्यान काम से हटा जाता है। ऐसे अनावश्यक कार्य करने...

अब एटीएम पहुंचेगा आपके द्वार, पैसों के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक

(हरिद्वार) आपको अगर पैसों की जरूरत है तो आपको बैंक या एटीएम पर जाने की जरूरत नही है। अब एटीएम आपके घर पर ही पंहुचेंगे। इस चलते फिरते एटीएम की शुरुआत पंजाब नेशनल बैंक ने की है। पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से संचालित चलता-फिरता एटीएम यानि मोबाईल एटीएम को जिलाधिकारी दीपक रावत, एडीएम ललित नारायण मिश्र, विधायक सुरेश राठौर...

हिंदू और मुस्लिम भाईचारे की मिसाल है कांवड़ यात्रा

हरिद्वार में शुरू होने जा रहा कांवड़ मेले में आपसी भाईचारे की बड़ी मिसाल देखी जा सकती है। यहां मुस्लिम परिवार कांवड़ियों की कांवड़ों को तैयार करते हैं। जिसमें इनकी जीविका भी है और आपसी भाईचारे की मिठास भी। धर्मनगरी में शुरू होने जा रहा कांवड़ मेला एकता और भाईचारे का भी संदेश देता है। बता दें कांवड़ियों की कांवड़ों...

एयर इंडिया की फ्लाइट सात खिलाड़ियों को नहीं ले गई मेलबर्न

(नई दिल्ली) एयर इंडिया एयरलाइंस विमान के ओवर बुक हो जाने का शिकार इस बार देश के लिए कॉमन वेल्थ में देश के लिए स्वर्ण जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा हुई है। उन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से 17 सदस्यीय भारतीय टीम के साथ मेलबर्न जाने के लिए आईजीआई से मेलबर्न के लिए उड़ान भरना था। बोर्डिंग पास...

लक्ष्य और कुहु ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

जकार्ता में चल रही एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2018 में लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया। लक्ष्‍य ने एकल वर्ग के फाइनल में थाईलैंड के कुंलावुत वितिद्सर्न को सीधे सेटों में 21-19 व 21-19 से हराया। बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के खसन रुम्बये को करारी शिकस्त दी और फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बन...

रिस्पना टू ऋषिपर्णा अभियान में हजारों की संख्या मे जुटे लोग

मुख्यमंत्री रावत ने रविवार 22 जुलाई को रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया। हजारों की संख्या में बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने पूरे जोश के साथ सहभागिता की। हिंदु, मुस्लिम, बौद्ध, सिक्ख सहित हर धर्म व समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, इस अभियान के तहत 2.50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा...

सरकारी स्कूलों में अब साल भर चलेगी दाखिला प्रक्रिया

ncert books uttarakhand schools
देहरादून। सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान बढ़ाने और शिक्षा का बेहतर माहौल उत्पन्न करने के मकसद से शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। पहल के तहत अब प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूल में बच्चे को कभी भी दाखिले प्रदान किया जा सकेगा। यानि जून जुलाई सत्र आरंभ होने वाली दाखिला प्रक्रिया इन स्कूलों में साल भर चलेगी।...