Page 1076

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले एक लाख रुपये

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से एक लाख पच्चीस सौ रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को बापूनगर जाखन निवासी पीड़ित विश्वास पंडित ने थाना राजपुर में तहरीर दिया है। विश्वास पंडित ने बताया कि उनका बैंक खाता सेंट्रल बैंक...

डीएम ने किया कांवड़ पटरी का निरीक्षण, लगाई फटकार

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने शनिवार को कांवड़ मेला तैयारियों को लेेकर सम्पूर्ण कावंड़ पटरी का स्थलीय निरीक्षण सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ किया। शंकराचार्य चैक से निरीक्षण शुरू करते हुए डीएम ने पर्यटन विभाग की ओर से जटवाड़ा पुल के पास बनाये जा रहे मल्टी फेसिलिटी सेंटर में अंतिम समय सीमा 20 जुलाई दिये जाने के...

ब्लैकबोर्ड की बजाय प्रोजेक्टर पर शिक्षा ग्रहण करेंगे छात्र

विकासनगर। राइंका त्यूणी में शिक्षा की तस्वीर बदल गई है। अब कक्षाओं में छात्रों की पढ़ाई पहले से ज्यादा सुविधाजनक और हाईटेक होगी। शनिवार से विद्यालय में स्मार्ट क्लॉस प्रारम्भ हो गई है। छात्र-छात्राएं ब्लैकबोर्ड की बजाय प्रोजक्टर्स पर शिक्षा ग्रहण करेंगे। शनिवार की सुबह खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. शूलचंद और प्रधानाचार्य देव सिंह शाह ने विद्यालय में स्मार्ट...

टास्क फोर्स टीम ने 166 अतिक्रमणों को किया ध्वस्त

देहरादून। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को 166 अवैध अतिक्रमणों के ध्वस्तीकरण, 88 अतिक्रमणों के चिन्हीकरण व नौ अवैध भवनों को सील किया गया। अब तक कुल-2731 अवैध अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण, 4964 अतिक्रमणों का चिन्हीकरण व 104 भवनों को सील किया जा चुका है। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि न्यायालय के आदेश के चलते सार्वजनिक मार्गों पर...

गढ़वाली एल्बम “घुघरी बोजी” का विमोचन

ऋषिकेश, गढ़वाल महासभा द्वारा आज रज्जी फिल्म्स की नई प्रस्तुति गढ़वाली गीत "घुंगरी बोजी" का भव्य लोकार्पण किया गया। मायाकुंड स्तिथ निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में लोक गायक विनोद सती के नए गीत का लोकार्पण गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी भाजपा के जिला महामंत्री संजीव चौहान,रज्जी फिल्म्स के निर्माता रज्जी गुसाईं एवं लोक गायक धूम सिंह...

मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस से की मारपीट

सोनप्रयाग
ऋषिकेश। मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस से आरोपियों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार भी। थाना मुनि की रेती प्रभारी एस के सकलानी के अनुसार खुशीराम पुत्र कारिंदा सिंह निवासी गुप्ता गली सोमेश्वर नगर ऋषिकेश ने तहरीर दी थी कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने...

दो ट्रकों बीच फंसकर एक व्यक्ति की मौत

पौड़ी
देहरादून। थाना पटेलनगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक व्यक्ति दो ट्रकों बीच आ जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मन्नू कुमार उर्फ राजा पुत्र दोमन ताती निवासी बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई। हादसा शुक्रवार रात करीब एक बजे हुआ। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम के...

मानसून के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, विभाग अलर्ट

Dengue
देहरादून। मानसून के आने के साथ ही डेंगू का खतरा भी राज्य पर मंडराने लगा है। बारिश के कारण जगह-जगह हुआ जलभराव बीमारी को न्यौता दे रहा है। डेंगू का डंक भी इस कारण मजबूत होने लगा है। बीते साल डेंगू के प्रकोप को देखते हुए विभाग इस साल पहले ही कमर कसने लगा है। राजधानी में सबसे ज्यादा खतरा बीते...

प्रदेश में 51 सड़कें अवरुद्ध, भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। सूबे में भारी बारिश और मलबा आने से तमाम सड़कें अवरूद्ध है। खासकर चारधाम यात्र मार्गों पर बार-बार पत्थर व मलबा आने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रा मार्गों के बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार तक प्रदेश के अलग-अ​लग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी...

सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

देहरादून। उत्तराखंड की शांत वादियों में अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न प्रकार की फैलाई जा रही अफवाहों पर पुलिस ने ध्यान ना देने की अपील की है। अपर पुलिस महादिशेक (एडीजी) अपराध एवं कानून व्यवस्था, अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि विगत दिनों से प्रदेश के जनपदों में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सामाजिक माहौल...