Page 1074

अब एटीएम पहुंचेगा आपके द्वार, पैसों के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक

(हरिद्वार) आपको अगर पैसों की जरूरत है तो आपको बैंक या एटीएम पर जाने की जरूरत नही है। अब एटीएम आपके घर पर ही पंहुचेंगे। इस चलते फिरते एटीएम की शुरुआत पंजाब नेशनल बैंक ने की है। पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से संचालित चलता-फिरता एटीएम यानि मोबाईल एटीएम को जिलाधिकारी दीपक रावत, एडीएम ललित नारायण मिश्र, विधायक सुरेश राठौर...

हिंदू और मुस्लिम भाईचारे की मिसाल है कांवड़ यात्रा

हरिद्वार में शुरू होने जा रहा कांवड़ मेले में आपसी भाईचारे की बड़ी मिसाल देखी जा सकती है। यहां मुस्लिम परिवार कांवड़ियों की कांवड़ों को तैयार करते हैं। जिसमें इनकी जीविका भी है और आपसी भाईचारे की मिठास भी। धर्मनगरी में शुरू होने जा रहा कांवड़ मेला एकता और भाईचारे का भी संदेश देता है। बता दें कांवड़ियों की कांवड़ों...

एयर इंडिया की फ्लाइट सात खिलाड़ियों को नहीं ले गई मेलबर्न

(नई दिल्ली) एयर इंडिया एयरलाइंस विमान के ओवर बुक हो जाने का शिकार इस बार देश के लिए कॉमन वेल्थ में देश के लिए स्वर्ण जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा हुई है। उन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से 17 सदस्यीय भारतीय टीम के साथ मेलबर्न जाने के लिए आईजीआई से मेलबर्न के लिए उड़ान भरना था। बोर्डिंग पास...

लक्ष्य और कुहु ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

जकार्ता में चल रही एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2018 में लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया। लक्ष्‍य ने एकल वर्ग के फाइनल में थाईलैंड के कुंलावुत वितिद्सर्न को सीधे सेटों में 21-19 व 21-19 से हराया। बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के खसन रुम्बये को करारी शिकस्त दी और फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बन...

रिस्पना टू ऋषिपर्णा अभियान में हजारों की संख्या मे जुटे लोग

मुख्यमंत्री रावत ने रविवार 22 जुलाई को रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया। हजारों की संख्या में बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने पूरे जोश के साथ सहभागिता की। हिंदु, मुस्लिम, बौद्ध, सिक्ख सहित हर धर्म व समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, इस अभियान के तहत 2.50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा...

सरकारी स्कूलों में अब साल भर चलेगी दाखिला प्रक्रिया

ncert books uttarakhand schools
देहरादून। सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान बढ़ाने और शिक्षा का बेहतर माहौल उत्पन्न करने के मकसद से शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। पहल के तहत अब प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूल में बच्चे को कभी भी दाखिले प्रदान किया जा सकेगा। यानि जून जुलाई सत्र आरंभ होने वाली दाखिला प्रक्रिया इन स्कूलों में साल भर चलेगी।...

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले एक लाख रुपये

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से एक लाख पच्चीस सौ रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को बापूनगर जाखन निवासी पीड़ित विश्वास पंडित ने थाना राजपुर में तहरीर दिया है। विश्वास पंडित ने बताया कि उनका बैंक खाता सेंट्रल बैंक...

डीएम ने किया कांवड़ पटरी का निरीक्षण, लगाई फटकार

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने शनिवार को कांवड़ मेला तैयारियों को लेेकर सम्पूर्ण कावंड़ पटरी का स्थलीय निरीक्षण सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ किया। शंकराचार्य चैक से निरीक्षण शुरू करते हुए डीएम ने पर्यटन विभाग की ओर से जटवाड़ा पुल के पास बनाये जा रहे मल्टी फेसिलिटी सेंटर में अंतिम समय सीमा 20 जुलाई दिये जाने के...

ब्लैकबोर्ड की बजाय प्रोजेक्टर पर शिक्षा ग्रहण करेंगे छात्र

विकासनगर। राइंका त्यूणी में शिक्षा की तस्वीर बदल गई है। अब कक्षाओं में छात्रों की पढ़ाई पहले से ज्यादा सुविधाजनक और हाईटेक होगी। शनिवार से विद्यालय में स्मार्ट क्लॉस प्रारम्भ हो गई है। छात्र-छात्राएं ब्लैकबोर्ड की बजाय प्रोजक्टर्स पर शिक्षा ग्रहण करेंगे। शनिवार की सुबह खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. शूलचंद और प्रधानाचार्य देव सिंह शाह ने विद्यालय में स्मार्ट...

टास्क फोर्स टीम ने 166 अतिक्रमणों को किया ध्वस्त

देहरादून। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को 166 अवैध अतिक्रमणों के ध्वस्तीकरण, 88 अतिक्रमणों के चिन्हीकरण व नौ अवैध भवनों को सील किया गया। अब तक कुल-2731 अवैध अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण, 4964 अतिक्रमणों का चिन्हीकरण व 104 भवनों को सील किया जा चुका है। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि न्यायालय के आदेश के चलते सार्वजनिक मार्गों पर...