पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

0
723

पिथौरागढ़-  नीले अंबर पर बादलों की चादर इस कदर छाई है की पहाडों पर ठंड का प्रकोप बड़ गया, और कड़ाके की ठंड ने पहाड़ वासियों को ठिठुरने पर विवश कर दिया है। वहीं उच्च हिमालय क्षेत्रों पर बादल छाए रहने के बाद हिमपात होने लगा है। ठंडी हवा बहने से मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो अन्य स्थानों पर भी ठिठुरन बढ़ गई है।

पहाड़ों पर कडाके की ठंड पड़नी शुरु हो गयी है और ऊंची चोटियां बर्फ की चादर ओड़ने लगी है, हिमपात से बर्फिली हवाये लोगों को कंपकपाने पर मजबूर कर रही है। जिले में विगत तीन दिनों से आसमान बादलों से ढ़का है। वहीं हिमनगरी मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात होने लगा है। सुबह से नंदा देवी, नंदा कोट, नंदा फाट, राजरंभा, पंचाचूली सहित दारमा और व्यास घाटी की चोटियों पर भी हिमपात हो रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में नाबीढांग और चीन सीमा लिपूलेख में भी हिमपात हो रहा है।