Page 839

नानकमत्ता थाने में तैनात एक दारोगा व दो सिपाही हुए बरखास्त

0

नानकमत्ता थाने में तैनात एक दारोगा व दो सिपाही हुए बरखास्त। शिशुमंदिर प्रधानाचार्य को बेवजह कोतवाली में पीटने व अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में हुए बरखास्त।  बता दें की नानकमत्ता, विद्याभारती के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर की विडौरा मझोला शाखा के प्रधानाचार्य ने नानकमत्ता थाने में एक नामजद व 6 अन्य कॉन्स्टेबल्स के खिलाफ तहरीर देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य को बिना किसी कारण थाने में पीटने व अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बिष्ट ने थाने में तहरीर देकर अपनी पैंट खोलकर अपने जख्म दिखाये व आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। जिसके आधार पर तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक पिंचा ने की कार्यवाही।

‘@DehradunSsp’ पर कर सकते हैं दून पुलिस को ट्वीट

0

देहरादून पुलिस ने र्स्माट आइडिया के साथ काम शुरु कर दिया है।क्राइम को रोकने के लिए देहरादून पुलिस भी अब डिजीटल ट्रैक पर है।किसी भी परेशानी की शिकायत व उसके जवाब के लिए आप तुरंत @DehradunSsp पर लिख सकते हैं।मंगलवार को देहरादून एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पहल करते हुए अपना टिव्टर हैंडल शुरु किया है।

सीएम त्रिवेंद्र के टिव्टर हैंडल पर आई शिकायतों के तुरंत समाधान हुए हैं जिसको देखकर देहरादून पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है।इससे पहले डीजीपी गणपति ने बताया था कि जनता से जुड़ने और उनके सुझावों और शिकायतों को जानने के लिए देहरादून पुलिस अपना टिव्टर हैंडल शुरु करेगी।

मंगलवार को देहरादून एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने अपने टिव्टर हैंटल के साथ इसकी शुरुआत कर दी।स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि अब कोई भी शिकायत या क्राइम से जुड़े मामले लोग @DehradunSsp पर टीव्ट कर सकते हैं।इस शिकायतों पर तुरंत कारवाई की जाएगी।मंगलवार को एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने अपने मातहतों को बुलाकर अकाउंट चलाने के लिए टीम बनाई।स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि आज के डिजीटल समय में जनता से जुड़ने का टिव्टर एक बेहतरीन माध्यम है और मैं देहरादून की जनता से अपील करती हूं कि अपनी समस्याएं और सुझाव वह इसके जरिए सांझा कर सकते हैं।

पेंशनरों को अस्पताल में नहीं मिल रहा कैशलेस इलाज

0
गवर्नमेंट पेंशनर्स को केंद्रीय स्वास्थ्य योजना के अंदर अधिकृत अस्पतालों में कैशलेस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण पेंशनर्स को आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ रहा है। इसकी शिकायत पेंशनर्स ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष, जी. के. बौथियाल ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य योजना के तहत सरकार ने इलाज के लिए जो अस्पताल अधिकृत किए गए हैं, उनमे से आजकल कैशलेस इलाज नहीं मिल पा रहा है। जब अस्पतालों से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि योजना के तहत अस्पतालों को भुगतान नहीं हो पाया है। इसलिए उन्हें लाभ नहीं दिया जा रहा है।
उधर, सचिव एडवोकेट एन डी डोबरियाल ने कहा कि एसोसिएशन की नई कार्यकारणी का चुनाव मई में होगा।

काशीपुर एसडीएम कार्यालय से एनएच मुआवजे से जुड़ी पांच फाइलें गायब

0

काशीपुर, जसपुर में एनएच से जुड़ी 14 फाइलें गायब होने के कुछ दिन बाद ही काशीपुर एसडीएम कार्यालय से भी ऐसा मामला प्रकाश में आया है। यहां एनएच मुआवजे से जुड़ी पांच फाइलें गायब हैं। सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह से ही फाइलों की खोजबीन शुरू हुई। अंत में एसडीएम ने आइटीआइ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश की जनता और बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए शुरु हुए नेशनल हाईवे को सुव्यवस्थित करने के लिए केंद्र सरकार ने जसपुर से सितारगंज तक नेशनल हाईवे निर्माण का फैसला लिया था। इसके लिए नोटिफिकेशन हुआ। अभी तो हाईवे बना भी नहीं, मगर इससे पहले कुछ लोगों ने अफसरों व काश्तकारों से मिलकर कृषि भूमि को अकृषि भूमि दर्शाकर दस गुना मुआवजा ले लिया और सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगा दी।

जब मामले की जांच शुरू हुई तो घोटाले की सच्चाई सामने आने लगी। एसडीएम दयानंद सरस्वती व तहसीलदार संजय कुमार ने सोमवार को एनएच से जुड़ी फाइलों को खंगालना शुरू किया तो पांच फाइलें नहीं मिलीं। जिसके बाद एसडीएम सरस्वती ने आइटीआइ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

दरबार साहिब में आशीर्वाद के लिए उमड़े श्रद्धालु

0
श्री झंडा जी आरोहण और नगर परिक्रमा के बाद आए दून की संगतो ने श्री झंडा जी साहिब और दरबार साहिब में मत्था टेका। सुबह से ही दरबार साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो जाती है।सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र झंडा जी साहिब में शीश झुकाया और श्री दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिया।
श्री दरबार साहिब में गुरु राम राय के गद्दीस्थल पर दर्शनो के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। 17 मार्च को श्री झंडे जी के आरोहण व 19 मार्च की नगर परिक्रमा के बाद अन्य राज्यो से आई  कुछ संगते वापस लौट चुकी है। जो लोग झंडा आरोहण के दिन बाहर से दरबार साहिब नहीं पहुंच पाए, वह भी इन दिनों दरबार साहिब की रौनक बढ़ाए हुए हैं। झंडे के मेले में लोग जमकर सस्ते सामान की खरीदारी कर रहे हैं। श्री दरबार साहिब के जनसम्पर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दरबार साहिब की ओर से विशेष प्रबन्ध किए गए हैं।
संगतों ने श्री झंडा जी महाराज और दरबार साहिब में मत्था टेका, श्रद्धालुओं के लिए दरबार साहिब ने किए हैं विशेष प्रबंध।

किच्छा में डम्पर की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

0

उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में गल्फार कंपनी के डम्पर की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। अनियंत्रित डम्पर ने पहले बाइक सवार एक महिला सहित दो लोगों को कुचल दिया जिसके बाद भागने की फ़िराक में डम्पर चालक सड़क के किनारे की दुकान में घुस गया। जिसमे दुकानदार की भी डम्पर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया । घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। जिसके बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने चरों शवों को कब्जे में ले लिया और गुस्साई भीड़ को किसी तरह से शांत कराया।    ए एस पी देवेन्द्र पिंच ओ4 एस डी एम् मोके पर पहुँच गए है और डम्पर के मालिक और चालत की तलाश की जा रही है।

क्या इस बार स्मार्ट सिटी की लिस्ट में होगा दून का नाम?

0
दून को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए एम डी डी ऐ व नगर निगम और शहरी विकास विभाग ने अपनी कसरत तेज कर दी हैं। इसे लेकर नगर निगम के मीटिंग रूम में प्लान का प्रेसेंटेशन हुआ, उसमे स्मार्ट एम्बुलेंस को भी जोड़ा गया। इस बार भी प्लान में 10 वार्डो को शामिल किया गया हैं। पिछली बार .45 से देहरादून स्मार्ट सिटी में शामिल होने से रह गया था।
इस बार संभावना है कि 40 शहरों की सूची में दून का बजी नाम होगा। मेयर विनोद चमोली की अध्यक्षता में हुई बैठक में एम डी डी ऐ और शहरी विकास विभाग के अधिकारी और पार्षदों ने हिस्सा लिया। कंसलटेंट ने तीसरे राउंड के लिए देहरादून शहर के लिए प्रस्तुत होने वाले स्मार्ट सिटी प्लान को प्रोजेक्ट किया गया। विनोद चमोली ने बताया कि 30 मार्च को बोर्ड की बैठक की जाएगी।
फिर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक कर प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगी। जिसके बाद प्रस्ताव को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय भेजा जाएगा। उन्होंने  घण्टाघर, असलेय हॉल चौक, कनक चौक, ग्लोबल चौक, अग्रसेन चौक का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण होगा। वहीं स्मार्ट एम्बुलेंस का भी व्यवस्था की जाएगी, जो ऐम्स और जोलीग्रांट को जोड़ेगी। जिससे मरीज को स्मार्ट एम्बुलेन्स में ही उपचार मिल सकेगा। वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रूट तय भी होगा। पार्किंग की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। घंटाघर के पास किड्स थीम सिटी जोन भी बनेगा। ईस्ट कैनाल रोड को मॉडल रोड के रूप में डेवेलोप किया जाएगा। प्रेजेंटेशन में यह भी बताया कि स्मार्ट टॉयलेट, सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट आदि पर भी तेजी से फोकस किया जा रहा है।
तो ये हैं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल:
  • इलेक्ट्रिक बस, ई-रिक्शा, बहु मंजिला स्मार्ट पार्किंग, पांच जंक्शन को स्मार्ट जंक्शन में परिवर्तन करना, जिसमे स्मार्ट पोल, एल ई डी शामिल हैं।
  • रेस्तरॉरेशन ऑफ़ हेरिटेज:
  • आशलेय हाल, पल्टन बाजार, नगर निगम भवन और घण्टाघर का रेनोवेशन भी शामिल है।
अन्य मुख्य परियोजनाएं:
  • स्वस्थ एंव सुरक्षित शहर,
  • स्वच्छ शहर, सस्टेनेबल कोर इंफ्रास्ट्रक्चर, सिटी लेवल हाउसिंग एंव लैंड स्ट्रेटिजी, इंटेलिजेंट पोल्स, देहरादून वन ऐप्प, सिटी कमांड एंव कंट्रोल सिस्टम, स्मार्ट एम्बुलेंस।

बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समेन से लाखों की लूट का किया प्रयास

0

रुद्रपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने आँखों में मिर्च झोक पेट्रोल के सेल्स मेन से लाखों की लूट का प्रयास किया।सेल्समेंन की सुझबुझ से बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गौरतलब है की किच्छा के उत्तम नगर के पेट्रोल पंप से कैश लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहे सेल्स में को रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से मिर्च झोंककर ढाई लाख रूपये लूटने का प्रयास किया। लेकिन सेल्समेंन ने जोर जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस पास के लोग वहाँ पहुँच गए और बदमाशों को घेर कर दबोच दिया।

पहले तो लोगों ने जमकर बदमाशों की धुनाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक करने के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने उठाए जरुरी कदम

0
उत्तराखण्ड के 13 जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उत्तराखण्ड हैल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना हेतु विश्व बैंक द्वारा भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड सरकार के साथ 10 करोड़ डालर के ऋण अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए है।
यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, श्री ओमप्रकाश ने बताया कि परियोजना अनुबंध पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री राजकुमार, तत्कालीन परियोजना निदेशक डाॅ.नीरज खैरवाल(वर्तमान में जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर के पद पर तैनात है) तथा विश्व बैंक के कार्यवाहक निदेशक श्री हिंसाम एब्दो काहिन द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, श्री ओमप्रकाश ने बताया कि विश्व बैंक सहायतित हैल्थ सिस्टम परियोजना के अन्तर्गत निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को वित्तीय पोषण किया जायेगा और उनके माध्यम से राज्य की जनसंख्या की स्वास्थ्य सेवाओं की मांग एवं आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए उपयोग में लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्वास्थ्य निदेशालय स्तर पर प्रबंधन क्षमता में विकास और सूचना तंत्र में सुधार का कार्य करेगी, तथा पर्यवेक्षण एवं शोध कार्यों पर विशेष तौर से ध्यान देगी। परियोजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को चिकित्सा उपचार के दौरान होने वाले व्यय एवं वित्तीय नुकसान की भरपाई सुनिश्चित कराने के लिए गुणात्मक स्वास्थ्य सेवााएं प्रदान की जायेगी।
श्री ओमप्रकाश ने बताया कि परियोजना के अन्तर्गत निजी स्वास्थ्य संस्थाओं की सेवाएं लिये जाने की अभिनव पहल को प्रमुखता से संचालित किया जाना है, जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की देखभाल तथा हैल्थ फाईनेन्सिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए परियोजना द्वारा धन उपलब्ध किया जायेगा। परियोजना द्वारा जिला चिकित्सालय में निजी स्वास्थ्य संस्थाओ के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दिये जाने के साथ ही संबंधित जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले मरीजांे को सचल चिकित्सा वाहन के द्वारा जिला चिकित्सालय पर रैफर करते हुए उपचार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क के अन्तर्गत विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देने के लिए आकर्षित होंगे और संबंधित जनपद तथा आबादी को स्वास्थ्य सुविधायें मिल पायेगी।
श्री ओमप्रकाश ने बताया कि परियोजना के अन्तर्गत शिशु एवं किशोरावस्था की देखभाल तथा गैर संचारी रोगो के प्रबंधन के लिए भी वित्तीय सहायता उपलब्ध की जायेगी। इसके अतिरिक्त परियोजना के माध्यम से निजी क्षेत्र के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की क्षमता विकास पर अधिक ध्यान दिया जायेगा, ताकि दीर्घकाल में सरकारी तंत्र इस प्रकार की योजनाओं को सफलता पूर्वक संचालित करने में सक्षम हो सकेगा और राज्य का हैल्थ सिस्टम मजबूत होगा।
वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री राजकुमार ने बताया कि यह परियोजना विशेष तौर पर राज्य में पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करेगी। तथा इसके क्रियान्वयन से विशेष तौर पर महिलाओं, बुजुर्ग तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले जन समुदाय के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पडेगा। परियोजना राज्य में किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान त्वरित उपचार की क्षमताओं को भी विकसित करेगी।
भारत में विश्व बैंक के कार्यवाहक निदेशक एवं कार्यवाहक निदेशक एवं आॅपरेशन मैनेजर श्री हिंसाम एब्दो काहिन ने कहा कि उत्तराखण्ड के अधिकांश स्वास्थ्य सूचकांक राष्ट्रीय औसत की तुलना में बेहतर है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एंव हिमालयी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहंुच को आसान बनाने के कारगार कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना द्वारा विशेष तैर पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं असेवित जनसंख्या वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा निरन्तरता बनाये रखने के कार्य को प्रमुखता से लिया जायेगा।
इस अवसर पर उपस्थित विश्व बैंक द्वारा उत्तराखण्ड हैल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना के लिए नियुक्त टीम लीडर एवं वरिष्ठ हैल्थ स्पेश्लिष्ट डाॅ.सोमिल नागपाल ने कहा कि हैल्थ सिस्टम परियोजना राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के गुणात्मक सुधार के लिए सहायक होगी और इसके अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों से पूरे राज्य को लाभ मिलेगा।

खनन माफ़िया पर मार, हाईकोर्ट ने राज्यभर में खनन पर लगाई रोक

0
Nainital,high court,uttarakhand

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने प्रदेश में खनन पर चार माह तक पूर्णतया रोक लगा दी है । न्यायालय ने डी.जी.,फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट देहरादून, निदेशक वाडिया इंस्टिट्यूट देहरादून और महानिदेशक जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया देहरादून समेत कुल तीन सदस्यीय समिति बनाकर खनन जारी रखने या राज्य में इसे रोकने को लेकर जांच रिपोर्ट चार माह में न्यायालय में पेश करने को कहा है । न्यायालय ने रिपोर्ट के आने तक नदियों के मुहानों, जंगल क्षेत्र, प्रवाह और धाराओं से किसी भी प्रकार के खनन पर रोक लगा दी है ।

वरिष्ठ न्यायधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया की खण्डपीठ ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया।