पलायन रोकने कि लिए सभी जरुरते होंगी पूरीःसीएम त्रिवेंद्र
चैत्र नवरात्र से बढ़ी बाजारों में रौनक,चैत्र शुक्लप्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष का आरम्भ
आज से माँ दुर्गा के नौ रूपों यानी नवरात्रों का प्रारंभ हो गया है चैत्र माह से शुरु होने वाले इन नवरात्रो का विशेष महत्व है।आज घरों में माँ दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की जा रही है,लोग व्रत आदि रखकर माँ दुर्गा से खुशहाली की कामना करते हैं। वहीं ऋषिकेश में नवरात्र कुछ अलग रंग भी देखने को मिले यहाँ विदेशियों ने नवरात्र के महत्व के विषय में जाना।सौम्य नाम विक्रम संवत 2073 के शुभारम्भ पर आज नवरात्र का पहला दिन है।मंदिरों में दुर्गा के रूप माँ शैली पुत्री की पूजा हो रही है। पर्वत पुत्री होने के कारण माँ दुर्गा के इस स्वरुप को शैल पुत्री का नाम मिला है माँ का वास पर्वत पर है इस कारण वह प्रकृति की अधिशष्टि है जो पूर्व जन्म में महाराजा दक्ष की पुत्री थी। गंगा तट पर ऋषिकेश में सुबह से स्नान कर लोग माँ के दर्शन कर रहे है और घरो में हरियाली लगाई जा रही है।

नवरात्र के चलते बाजारों में रौनक बढ़ गयी है।बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानो में काफी भीड़ नजर आ रही है। बाजार में फलों के साथ साथ जौ और नारियल की कीमतों में उछाल आ गया है। चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ ही हिन्दू नव वर्ष भी आरम्भ हो जाता है और घरो में व्रत रख हरियाली बोई जाती है और राम जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऋषिकेश में भी नवरात्रो के इस पर्व की शुरुवात श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह से की सुबह से ही गंगा स्न्नान के साथ ही माँ दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा की।नवरात्र को लेकर विदेशियों में भी काफी उत्साह दिखा उन्होंने गंगा में स्न्नान कर नवरात्रों के महत्व के बारे में जाना आज से हिन्दू संवत के नए साल के साथ साथ नवरात्र का शुभारम्भ हो गया है। आज माँ दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा की जा रही है , श्रद्धालु नवरात्र के इन नौ दिनों में व्रत रखकर सुख समृद्धि कामना करते है।
उत्तराखंड की ख़ुशबू को देश विदेश तक पहुंचा रहा है ”पांडवाज़ ग्रुप”
कहते हैं कि अगर हौंसला हो तो कोई मंज़िल दूर नही होती। इसी कहावत को चरितार्थ किया श्रीनगर के तीन भाईयों की जोड़ी ने। ईशान, कुणाल और सलिल डोभाल ने उत्तराखंड के लोक संगीत को देश और दुनिया के संगीत के चाहने वालों तक पहुँचाने की ठानी। यही नहीं इस संगीत को मार्डन धुनो के साथ सँवार कर आज के युवा वर्ग के लिये भी प्रासंगिक बना दिया।
एक सपना देखा और उस सपने को सच बनाने के लिए उस पर काम किया। 2010 से एक कमरे के स्टूडियों में संगीत रिकार्ड करने से लेकर हर तरह के संगीत से जुड़े प्रयोग किए जाते रहे हैं।
सबसे पहले, स्टूडिओ खोलने का ईशान ने सोचा, ईशान डोभाल को संगीत में प्रयोग करना पसंद है। कुछ ऐसे नये प्रयोग जो की पैसे की कमी की वजह से दिल्ली या मुंबई के स्टूडिओ में करना मुश्किल था।इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए ईशान ने अपनी प्रयोगशाला श्रीनगर गढवाल में बनायी।समय के साथ धीरे धीरे लोगों को ये नये प्रयोग पसंद आने लगे और स्टूडिओ में गढ़वाली फ़ोल्क म्यूज़िक प्रोडक्शन का काम आना शुरू हो गया । फिर कुणाल डोभाल ने विडियो प्रोडक्शन का बीड़ा उठाया और सलिल डोभाल ने फोटोग्राफी की कला से सहयोग देना शुरु किया।ये सब 2010 में शुरू हुआ जब इनके स्टूडियो मॆ लोग दिल्ली में रिकॉर्डिंग करवाना पसंद नही करते थे, 22-23 साल के लड़के जिन्होंने आजतक एक भी गाना नहीं बनाया ना किसी के साथ काम करने या सीखने का अनुभव लिया, उन पर आसानी से कोई भी विश्वास नहीं करता था।

ईशान बताते हैं कि 6 महीनों तक निक्म्मे पड़े रहने के बाद काम आया वो भी रेडिओ नाटक का और फिर काम आता रहा। ईशान ने अभी तक 50 से ज्यादा गढ़वाली एल्बम और 10 हिंदी सिंगल गीत किए हैं इनमे सबसे ज्यादा फ़ेमस गीत मेरी गाजिना, फ़्योलाड़िया, सुन जा बात मेरी हाँ, (दूसरे गायकों के लिए संगीत निर्देशन के रूप में)। पाण्डवाज़ के ख़ुद के सबसे फ़ेमस प्रोडक्शन (यू ट्यूब के लिए) ढ़ूढता हूं तुझे (2013) रंचणा (2014) उड़ने दो 2014 तीन चीजें 2015 गढ़वाली कविता सिरीज़ (11 कवि 11 कवितायें) (2016) टाईम मशीन 1 (घुघुती बसुती) (2016), टाईम मशीन 2 (फुलाणी) (2017)। पांडवास के मुखिया ईशान का कहना हैं, कि वह किसी के साथ भी काम करने की इच्छा रखते, आख़िर हमारा काम तो परदे के पीछे का ही है।” ईशान कहते हैं।” यू ट्यूब के लिए जल्द ही गढ़वाली शॉर्ट मूवीज़ बनाएँगे और उसके बाद शायद फ़ुल लैंन्थ फ़ीचर फ़िल्म भी बनायेंगे। फ़िलहाल तो टाईम मशीन के आने वाले पार्ट्स पर ही फ़ोकस है और गढ़वाली कविता सीज़न 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है वो भी 2017 में ही लांच होगी।”
‘टाईम मशीन’ कॆ स्पांसर दिल्ली और न्यूजीलैंड से कुछ लोगों ने की हैं , जिसने हमारे लिए संजीवनी का काम किया है। ईशान कहते हैं, “ये लोग ना अपना नाम चाहते हैं ना हम पर खुद को सिंगर या एक्टर बनाने का दबाव डालते हैं, यह लोग उत्तराखंड की सेवा करना चाहते हैं।”
इसके अलावा डा.दाताराम पुरोहित जिन्होंने गढ़वाल की संस्कृति को संजोने और उसको बढ़ाने का काम किया है वो कहते हैं, “आजकल का युवा वर्ग नए प्रयोग कर रहा है। यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन एक सुझाव डा. पुरोहित देते हैं, ‘कि कापीराइट के महत्व को समझना चाहिए, और इसको ध्यान में रखते हुए लोक संगीत की परंपरा को उससे अलग करके नहीं बढ़ाना चाहिए”।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने तहसील परिसर में छापेमार कार्रवाई की, सात दुकानॆ सील
हल्द्वानी, डीएम दीपक रावत ने औचक निरीक्षण करते हुए तहसील के लाइसेंस पर बाजारों में दूकान खोल कर स्टाम्प बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन स्टाम्प विक्रेताओं के दफ्तरों को सीज कर दिया।
बताया जा रहा है की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी की निर्धारित मूल्य से अधिक पर स्टाम्प बिक्री किये जा रहे थे, अल्मोड़ा के एक फरियादी के शिकायत पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने तहसील परिसर में छापेमार कार्रवाई की।
दुकानों पर छापामारी से ई-स्टॉम्प का धंधा करने वालों में खलबली मच गई। छापेमारी कार्रवाई के दौरान पता चला कि तहसील परिसर के अंदर बहुत से लोग बिना लाइसेंस के स्टॉम्प की बिक्री कर रहे थे। डी एम् ने सभी विक्रेताओं के लाइसेंसों को रद्द करने के दिए निर्देश।
सीएम और मंत्री होंगे लोकायुक्त के दायरे में
राज्यपाल ने ‘गरीब नवाज ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती’ के 805 वें उर्स के लिए पेश किये अकीदत के फूल और चादर
नशे से लड़ने को बनाएंगे एंटी ड्रग एम्बेसडर
लड़कियों की शादी में ”मांगटीका” होगा टिहरी विधायक धन सिंह नेगी का तोहफा
टिहरी विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए धन सिंह नेगी ने एक ऐसी पहल की है जो उत्तराखंड राज्य के लिए बड़ी अहम पहॆल है।आपको बता दें कि बीजेपी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार में टिहरी से जीतने वाले विधायक धन सिंह नेगी ने चुनाव जीतने के बाद यह ऐलान किया है कि अपने वेतन का आधा खर्चा वह विधवा और निराश्रित महिलाओं की बेटियों की शादी में खर्च करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरुरतमंद लोगों का चुनाव वह खुद करेंगे।
गौरतलब है कि विधायक बनने के साथ ही धन सिंह नेगी ने क्षेत्र के विकास के साथ ही गरीबों के भले का काम करना भी शुरु कर दिया है।विधायक नेगी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि गरीब बेटियों की शादी में वह खुद मांगटीका देंगे।आपको बता दें कि उत्तराखंड की परंपरा में मांगटीका एक अलग और महत्तवपूर्ण स्थान है।मंगटीका महिलों के श्रृंगार का अभिन्न अंग तो है ही साथ ही उत्तराखंड की परंपरा के अनुसार लड़की की शादी में लड़की के मामा उसको उपहार के तौर पर यह मांगटीका देते हैं जिसको पहना कर लड़की की विदाई की जाती है।
विधायक धन सिंह नेगी के सौजन्य से यह बेहतरीन काम 1 अप्रैल से शुरु हो जाएगा।इसके साथ ही टिहरी को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए नेगी ने कदम उठाने शुरु कर दिए हैं।इको टूरिज्म के क्षेत्र में टिहरी का स्थान आगे बढ़ाने के लिए जुलाई महीने से बांज, परांश और देवदार के पौधों का रोपण किया जाएगा।साथ ही नई टिहरी में चिड़ियाघर और जंगली जानवरों के लिए रेस्कयू सेंटर भी बनाए जाऐंगे।
विधायक नेगी के विकास की लिस्ट में नया पिकनिक स्पाट, जनता को रोज लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग के निर्माण की बात और उसके लिए डीएम को भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही आने वाले दो साल में सारज्यूला, कोशियारताल और काणाताल पंपिंग योजनाओं का निर्माण भी पूरा करवाने की बात विधायक धन सिंह नेगी ने की है।
इन सबके साथ ही रानीचौरी और चंबा पेयजल योजना,निर्माणधीन बौराड़ी स्टेडियम,टिहरी बांध प्रभावित लोगों को भूमि आवंटन आदि पर काम करना विधायक का मुख्य लक्ष्य है।
उत्तराखंड पुलिस अब टिव्टर पर
पीएम मोदी के डिजीटल इंडिया की राह पर चलने वाले लोग जुङते जा रहें हैं।पहले उत्तराखड के सीएम त्रिवेंद्र ने टिव्टर पर अपने एकाउंट को सार्वजनिक तौर पर लोगों के सुझाव के लिए खोल दिया है।अब लोगो से जुड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने भी अपना टिव्टर अकाउंट खोल दिया हैं।
डीजीपी एम.ए गणपति ने बताया कि अब उत्तराखंड पुलिस का जनता के लिए समर्पित एक टिव्टर अकाउंट होगा जिससे वह लोगों से सीधे आनलाईन जुड़ सेकंगे।उन्होंने बताया कि हम जल्दी ही उत्तराखंड पुलिस का एक आफिशियल टिव्र्टर हैंडल शुरु करने वाले हैं जिसके जरिए लोगों के साथ बातचीत के साथ लोग पुलिस से जुड़ी अपनी परेशानियां भी बता सकते हैं। डीजीपी गणपति ने बताया कि इन सभी संदेशो को पढ़ने व इनका उत्तर देने के लिए एक सर्मपित स्टाफ का गठन होगा।
स्टाफ इन संदेशों को रिसीव करके इनको संबंधित अधिकारियों को पहुंचाने के साथ ही, लोगों की परेशानियों का सामाधान भी बताऐंगे और शिकायतों को अपडेट भी करेंगे।इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस,मुंबई, दिल्ली, झारखंड पुलिस सोशल साइट टिव्टर पर एक्टिव हैं।डीजीपी गणपति ने बताया कि पहले टिव्टर हैंडल के रिस्पांस को चैक करने के बाद जिला पुलिस मुख्यालयों को भी टिव्टर पर अकाउंट बनने के निर्देश दिए जाऐंगे।
उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से जुड़ने व जनता से ज्यादा तालमेल बिठाने के लिए अपना टिव्र्टर अकाउंट शुरु करने का फैसला किया है अब यह कितना लाभदायक होगा, यह तो समय ही तय करॆगा।



























































