Page 159

नीरव मोदी कांडः जांच एजेंसी करेगी ह्विसलब्लोअर दुबे की तथ्यों की जांच

0

नई दिल्ली। नीरव मोदी कांड की जांच में मामले की परत दर परत खुलती जा रही है। इस बीच अपने को ह्विसलब्लोअर कहने वाले इलाहाबाद बैंक के पूर्व निदेशक दिनेश दुबे ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि यूपीए सरकार चाहती तो इस घोटाले को रोक सकती थी। इस बीच इस मामले की जांच में शामिल एजेंसी की सूत्रों ने बताया कि दिनेश दुबे की ओर से रखे गए तथ्यों की जांच जरूर की जाएगी। दुबे ने यह भी बताया कि गीतांजलि जेम्स को लेकर उन्होंने साल 2013 में केंद्र सरकार और आरबीआई को पत्र लिखकर अगाह किया था कि पहले समूह 1500 करोड़ रुपये का लोन चुकाए लेकिन इसके बाद उनके ऊपर दबाव पड़ने लगा। इस दबाव के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया। फिर मोदी का यह अवैध कारोबार जारी ही रहा।

हालांकि दुबे की इस जानकारी को कई लोग विरोधभासी कह रहे हैं। उनका कहना है कि अगर दुबे पर दबाव डाला गया तो इस्तीफा देकर उन्होंने उसी वक्त इस मामले की जानकारी लोगों को क्यों नहीं दी। दुबे ने कल कुछ निजी समाचार चैनलों पर उनकी ओर से सौंपे गए इस्तीफा के कागजात को भी दिखाया था। साथ ही इस मामले में दुबे की ओर से इंटरनेट पर किए गए पत्राचार की भी चर्चा हो रही है। जानकारी के मुताबिक दुबे ने रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर को भी नीरव मोदी के मामा मेहुल चोक्सी को 50 करोड़ की राशि कर्ज के तौर पर दिया गया जबकि इससे पहले चोक्सी पर 1500 करोड़ रुपए का लोन चढ़ा हुआ था। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने लगाई रिकार्डों की झड़ी

0

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भारतीय टीम ने 5-1 से जीत ली है। टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से मिली हार को भुलाते हुए भारतीय टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला में गजब का प्रदर्शन किया। खासकर कप्तान विराट कोहली ने रिकार्डों की झड़ी लगा दी।


कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के उन्हीं के घर में किसी एक द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने श्रृंखला में तीन शतक और दो अर्धशतक सहित 558 रन बनाए और सलामी बल्लाबेज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 491 रन बनाए थे।

इसके अलावा कोहली ने बतौर कप्तान किसी भी एक द्विपक्षीय श्रृंखला में सबसे ज़्यादा रन बनाने का विश्व रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मामले में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जार्ज बैली को पीछे छोड़ा। बैली ने 478 रन बनाए थे।

एक एकदिवसीय श्रृंखला में 3 शतक लगाने वाले विराट कोहली भारत के पहले और दुनिया के सिर्फ़ दूसरे कप्तान हैं। 49 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले विराट कोहली ने भारत को 38 जीत दिलाई है और 10 मुक़ाबलों में टीम को हार मिली है और एक मुक़ाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है।

सुनियोजित व व्यवस्थित तरीके से कार्य करे रेरा: डीएम

0

रूद्रपुर। जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण एवं रेरा को मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन्हें निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ नागरिकों को सस्ते व किफायती दरों पर आसानी से आवास उपलब्ध कराने के साथ ही शहरों का सुनियोजित एवं चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी डाॅ. नीरज खैरवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा रेरा के सम्बन्ध में बिल्डर्स के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने बिल्डर्स को हिदायत देते हुए कहा कि वे दो प्लान के अन्तर्गत कार्य न करें तथा यदि प्लान को पास कराने में किसी प्रकार की दिक्कत है या कोई अनावश्यक परेशान करता है तो इसकी तत्काल सूचना दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जमीनी स्तर पर यदि नियमावली का कोई नियम सुसंगत नहीं है या किसी भी प्रकार की व्यावहारिक दिक्कत है तो उसकी लिखित में सूचना दें ताकि समाधान किया जा सके। बिल्डर्स द्वारा बताई गयी समस्या व दिये गये सुझावों पर गहनता से विचार करते हुए कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में कुछ बिल्डरों द्वारा एनओसी समय से प्राप्त न होने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए सेवा के अधिकार के अन्तर्गत निर्धारित समयावधि में एनओसी न प्राप्त होने पर एनओसी में सम्बन्धित विभाग की सहमति मानते हुए कार्य करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निर्धारित समयानुसार एनओसी न देने वाले विभागों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण तथा रेरा की वेबसाइट को आपस में लिंक करने हेतु शासन स्तर पर वार्ता की जा रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास बनाने हेतु इच्छुक बिल्डरों की जानकारी ली तथा बिल्डर्स को बिना किसी परेशानी के नियमानुसार कार्य करने हेतु प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने सभी बिल्डर्स व आर्किटेक्ट से सुझाव आमन्त्रित किये व विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में टाउन प्लानर एसएम श्रीवास्वत ने बताया कि चल रहे प्रोजेक्टों को नियामक प्राधिकारी रेरा कार्यालय में 28 फरवरी तक निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी के पश्चात 31 मार्च तक चल रहे प्रोजेक्ट का पंजीकरण कराने पर परियोजना की अनुमानित लागत का 1 प्रतिशत व 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कराने पर परियोजना लागत का 2 प्रतिशत, 1 मई से 31 मई तक परियोजना लागत का 5 प्रतिशत तथा 1 जून के उपरान्त परियोजना लागत की 10 प्रतिशत धनराशि वसूल की जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह, यूडीए के सहायक अभियन्ता आनन्द राम, काॅलोनाईजर पूरन जोशी, हरीश कुमार, मनोज पाण्डेय, फरहान खान सहित अन्य काॅलोनाइजर उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए वीसी से भेंट कर स्वीकृत कार्य शुरू कराने की मांग

0

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछली कांग्रेस सरकार में स्वीकृत हुए कामों को पूरा कराने की मांग को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव से मिले। इस दौरान स्वीकृत कार्यों को आज तक पूरा नहीं किया गया नाराजगी जताई।

राजपुर रोड के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान राजकुमार ने बताया कि राजधानी में पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान कई काम स्वीकृत किए गए थे, लेकिन यह काम आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। स्वीकृत कामों को जल्द पूरा किया जाए।
पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि इंदिरा मार्केट डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत स्वीकृत कार्य का काम बंद पड़ा है। इसे शीघ्र ही शुरू किया जाए। इस योजना में पार्किंग की समस्या का भी समाधान हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कमला नगर में नालियां और गोविंदगढ़ की सड़कें जल्दी ही ठीक कराई जाएं। इसके अलावा करनपुर, डालनवाला, फालतू लाईन, मोहनी रोड, कांवली, खुडबुडा आदि इलाकों में सड़कें टूटी हैं। प्रिंस चौक, घंटाघर, खुडबुडा, कांवली रोड, रेसकार्स, करनपुर के लिए ड्रेनेज प्लान पर काम नहीं हुआ। शहर में अवैध मोबाईल टावरों को सील किया जाये। राजीव गांधी काम्पलेक्स में स्थित राजीव गांधी की मूर्ति व इंदिरा मार्केट में स्थित स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति पर स्टील की सीढ़ी का निर्माण कराया जाए और मूर्ति की साफ सफाई की जाए। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर कार्रवाई न होने पर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, कुलदीप कोहली, पार्षद डा. विजेंद्र पाल सिंह, अर्जुन सोनकर, राजेश चौधरी, अशोक कोहली, भूपेंद्र बिष्ट, सोम प्रकाश वाल्मीकि, मुकेश सोनकर, देविका रानी, दीप बोरा, राजेंद्र कुमार दीपा चौहान सहित अन्य मौजूद थे। 

ट्रेन की चपेट मे आने से शिशु हाथी की मौत

0

हरिद्वार। ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत हो गयी है। घटना सुबह पांच बजे हरिद्वार देहरादून रेल ट्रैक पर कांसरो के नजदीक हुई। पार्क अधिकारियों के मुताबिक सुबह के वक्त हाथियों का झुंड रेल ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रही नंदा देवी एक्सप्रेस की चपेट में हाथी आ गया। हाथी की मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि रेल सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है। गाड़ी को मामूली रूप से कुछ देर के लिए रोका गया। अन्य ट्रेन भी सावधानी के साथ रवाना की गई। वह अधिकारी मौके पर पंहुचे हुए है। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड भी ट्रैक के नजदीक मौजूद है।

निवेशकों को रिझाने के लिये अब ये करेगी उत्तराखंड सरकार

0

उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य में निवेशकों को लाने के लिये इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कराने का फैसला किया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया गया है। इस बारे में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली और आने वाले दिनों का रोडमैप तय किया। इस समिट में पर्यटन, वैलनेस, आर्गेनिक फार्मिंग, खाद्य प्रसंस्करण, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जायेगा। सेक्टर के अनुसार सबका प्रोफाइल बनाया जायेगा जो आने वाले निवेशकों को पेश किया जायेगा।इसके साथ साथ यह भी दिखाया जाय कि पूंजी निवेश के लिए सरकार क्या-क्या सहूलियतें दे रही हैं।

बैठक में तय किया गया कि सीआईआई को इंडस्ट्री पार्टनर बनाया जायेगा। मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बंगलोर सहित 6 रोड शो किये जायेंगे। इससे पहले राज्य के विभिन्न स्थानों पर 4 मिनी कॉन्क्लेव भी किये जायेंगे। इसके अलावा 2 अंतरर्राष्ट्रीय रोड शो भी किये जायेंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार, सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा, सचिव वित्त अमित सिंह नेगी, एमडी सिडकुल सौजन्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अल्प संख्यकों की शिक्षा को किए जाएं मजबूत प्रबंधः सीएस

0

देहरादून। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए शिक्षा अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत बाल विकास सेवाओं की समुचित उपलब्धता, विद्यालयी शिक्षा में सुधार, उर्दू शिक्षण के लिए अधिक संसाधन, मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण, मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और मौलाना आजाद फाउंडेशन के माध्यम से शैक्षिक सुधार को गति प्रदान की जाए। मुख्य सचिव ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

शुक्रवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि आर्थिक क्रियाकलापों और रोजगार में समुचित हिस्सेदारी के लिए स्वरोजगार योजना, तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल उन्नयन, आर्थिक क्रियाकलापों के लिए अभिवृद्धि ऋण सहायता पर जोर दिया जाए। अल्पसंख्यको के जीवन स्तर में सुधार के लिए ग्रामीण आवास योजना और मलिन बस्तियों में सुधार कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक घटनाओं की रोकथाम, साम्प्रदायिक अपराधों का अभियोजन और दंगा पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था कार्यक्रम में शामिल हैं। उत्तराखण्ड में कोई भी साम्प्रदायिक दंगे नहीं हुए है।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017-18 के लिए भारत सरकार ने 14.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। राज्य सरकार ने इतने ही धन की व्यवस्था की है। इससे 14.15 करोड़ रुपये के 29 निर्माण कार्य कराये जाने हैं। बताया गया कि समेकित बाल विकास योजना से 282362 लोगों, मध्यान्ह्न भोजन से 752532 लोगों, मदरसों के 42294 छात्रों, 19732 छात्रों को छात्रवृत्ति, 395 छात्रों को मेरिट कम मीन्स छात्रवृति देकर लाभान्वित किया जाना है। बैठक में प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी, एडीजी अशोक कुमार, सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी, महानिदेशक शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून एसए मुरुगेशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

क्यों रो पड़ी डीएम को देखकर इस गांव की महिलाऐं?

0

उत्तरकाशी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने आग के चपेट में आये सौणी गांव का दौरा क्या किया दर्द की कई तस्वीरें सामने आ गई।डीएम के गांव पहुंचते ही गांव की महिलाऐं अपने पर काबू नहीं कर पाई और डीएम से लिपटकर फफक फफक कर रो पड़ी। आग से प्रभावितों की मदद के लिये डीएम ने तुरंत आदेश जारी किये। साथ ही उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना एवं राज्य आपदा प्रबंधन के मानक के अनुसार आवास दिलाने का भरोसा दिया। आग से प्रभावितो को तत्तकाल प्रभाव से स्कूल और अन्य आवास में शिफ्ट करने के लिये भी पटवारी को कहा गया है।

WhatsApp Image 2018-02-17 at 08.33.50(1)

गौरतलब है कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 200 किलोमीटर दूर सावणी गांव में भीषण आग लग गई थी जिसके चलते गांव के अधिक्कतर घर जल कर खाक हो गये। ये गांव हिमाचल की सीमा से लगा है और निकटतम सड़क स्टेशन जखोल गांव से सावणी पहुंचने के लिए सात किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। आग लगना का कारण यहां एक घर में लगी आग रही। इस आग ने विकराल रूप लेना शुरू किया तो उसकी जद में एक-एक करते दूसरे मकान भी आने लगे।

देखते ही देखते पूरा गांव आग के शोले में बदल गया। ग्रामीण घरों से बाहर निकले और मवेशियों को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दो सौ से अधिक मवेशी जल कर मर गए। आग बुझाने के ग्रामीणों के प्रयास भी सफल नहीं हो सके। जैसे-जैसे आग बढ़ती गई तो ग्रामीण अपने बच्चों सहित खेतों की ओर भागे। पूरे गांव में चीख-पुकार मचने लगी। आग से 40 मकान पूरी तरह जल चुके हैं जबकि 6 मकानों को आंशिक क्षति हुई है । जिला प्रशासन ने चार छोटे वाहनों से खाद्यान्न ग्रामीणों को भेजा है।

गीतांजली ज्वेलर्स के स्टोर पर ईडी का छापा,पीएनबी घोटाले से जुड़े हैं तार

0

देहरादून। देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के तार देहरादून से भी जुड़ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजपुर रोड और देर रात कोटद्वार स्थित स्थित गीतांजली ज्वेलर्स के शोरूम पर छापेमारी की। देहरादून में यह छापेमारी शाम पांच बजे के करीब शुरू हुई करीब छह घंटे चली। वहीं कोटद्वार में निवार की सुबह करीब तीन बजे तक चली। टीम द्वारा जब्त किए हीरो और ज्वेलरी की कीमतों का आकलन किया जा रहा है।

ed

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में गीतांजली समूह के वित्तीय लेन-देन के संदिग्ध मिलने के कारण ईडी इसकी जांच कर रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार को दून के राजपुर रोड और कोटद्वार के झंडा चौक, पटेल मार्ग स्थित शोरूम पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी जुटाए हैं। ईडी अधिकारियों ने गीतांजली ज्वेलर्स के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। साथ ही शोरूम में मिले हीरो और ज्वेलरी के स्टॉक का मिलान कराया। इन सबको ईडी ने कब्जे में ले लिया है।

ईडी की टीम अभी जब्त हीरो और ज्वेलरी की कीमतों का आकलन कर रही है। छापेमारी को लेकर राजपुर रोड स्थित शोरूम के आसपास भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। इस दौरान शोरूम के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही।

स्टॉक का ब्योरा जुटाकर ले गई ईडी की टीम: पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी ब्रांच में किए गए 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दून में गीतांजली ज्वेलर्स पर छापा मारा। करीब छह घंटे चली छापेमारी में ईडी अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के एक-एक स्टॉक की जांच की और उन्हें सूचीबद्ध किया। बताया जा रहा है कि ईडी गीतांजली ज्वेलर्स की तमाम ज्वैलरी को सीज कर सकती हैं।

ईडी के उप निदेशक रवींद्र जोशी के नेतृत्व में शाम पांच बजे के करीब छापेमारी शुरू की गई। टीम ने आते ही ग्राहकों को वहां से निकाला औऱ प्रतिष्ठान का शटर डाउन कर दिया। इसके साथ ही स्टॉक की जांच शुरू कर दी गई। पता चला कि यह गीतांजली ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी है, लेकिन यहां जो भी स्टॉक आता है, वह गीतांजली ज्वेलर्स की मूल कंपनी से मंगाया जाता है।

gitanjali kotdwar

खास बात यह कि गीतांजली ज्वेलर्स उन चार कंपनियों में से एक है, जिनमें पीएनबी के धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर ईडी अधिकारियों ने स्टॉक का विभिन्न कागजात के साथ मिलान कराया। ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि जो माल यहां की फ्रेंचाइजी में है, उसकी खरीद में कहीं गोलमाल तो नहीं।

छापे के दौरान स्टाफ को भी बाहर नहीं जाने दिया गया और पूरी कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान का शटर डाउन ही रहा। करीब 11 बजे जब टीम गीतांजली ज्वेलर्स से बाहर आई तो साथ में जब्त किए गए तमाम कागजात भी थे।

देश के तमाम शहरों में गीतांजली ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी की ज्वेलरी सीज की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां भी ज्वेलरी को सीज करने की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि ईडी की मूल कार्रवाई दिल्ली की टीम का रही है और देहरादून की टीम सहयोग के रूप में काम कर रही है। छापे की रिपोर्ट भी दिल्ली भेजी जाएगी। आगे का एक्शन दिल्ली के निर्देश पर ही लिया जाना है।

नारी शक्ति की मिसाल हैं पूजा तोमर

0

वो कहते हैं ना कि जो आप पर बीती होती है वो कोई कभी नहीं भूलता,लेकिन उस आप बीती से बहुत कम लोग सीख लेते हैं और आगे बढ़ते हैं।आज हम आपकी मुलाकात कराते हैं एक ऐसी शख्सियत से जिसने अपनी आप बीती से सीखा और अपने जैसे कई लोगों का जीवन सवारा।

देहरादून के अम्मावाल की रहने वाली 40 साल की पूजा तोमर दस साल से सरस्वती सजगराती स्वंयसंस्था समूह चला रही है।पूजा आज दो बच्चो की मां है और एक मेहनती महिला के रुप में समाज में अपनी पहचान बना चुकी है। पूजा से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि ””दस साल पहले जब यह सब शुरु हुआ तो हम केवल 2 महिलाएं थी और आज देखते-देखते 40 से 50 महिलाएं इस समूह से जुड़ गई हैं। इन सभी महिलाओं में एक डोर है जो इन्हें जोड़ती है और वो यह है कि यह सब महिलाएं बहुत ही जरुरतमंद और उपेक्षित हैं।

आज इन महिलाओं का समूह पहाड़ी दालें बेचता है,पहाड़ी मूली,बथुआ,पालक की बड़िया,अलसी के लड्डू,पापड़ और साथ ही इन्होंने 2012 में घर-घर जाकर केटरिंग भी शुरु की है।इसके अलावा पूजा की टीम सूरजकुंड मेला,मुंबई कौथिग,परेड ग्राउंड देहरादून में भी स्टाल लगाते हैं।

pooja tomarअपनी यात्रा के बारे मे पूजा बताती है, मेरी लव मैरिज हुई और मुझे मेरे परिवार और ससुराल से कोई सपोर्ट नहीं मिला,मैंने पढ़ाई भी आधे में छोड़ दी,बहुत संघर्ष किया और तब जाकर मुझे ये मौका मिला है,मैं अपने साथ कई लोगों को सहारा दे रही हूं,और यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

18 साल की उम्र से अपने घर का खर्चा उठा रही पूजा को यह पता भी नहीं चला कि कब वह अपने साथ 40 और महिलाओं का घर भी चलाने लगी,जिनमें से कई को 6-7 हजार रुपए प्रति महीना इस समूह से मिलता है।पूजा बताती है जब मेरी बेटी जागृति पैदा हुई तब मुझे उससे प्रेरणा मिली की इन बच्चों के लिए कुछ करना है,अपना परिवार संभालने के लिए काम करना है।

अपनी सफलता के पीछे पूजा अपनी टीम को श्रेय देती हैं और कहती हैं कि,यह केवल महिलाओं का ग्रुप होने के कारण ,सभी जरुरतमंद महिलाएं यहां सुरक्षित महसूस करती है और अपना घर समझ कर काम करती है।

आज पूजा तोमर एक ऐसा नाम है जिसे लोग जानते हैं और पहचानते हैं। पूजा आगे कहती हैं कि, मै चाहती हूं कि जरुरतमंद लड़कियों को पढ़ाऊं और उनकी शादी करुं जो मुझे नहीं मिला वो सब मैं अपनी बच्चियों को देना चाहती हूं।जो मेरे साथ बीता उससे सीख लेकर मैं सब की मदद करना अपनी जिम्मेदारी समझती हूं।

पूजा आज बहुत सी महिलाओं के लिए एक उदाहरण हैं जिन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से ना केवल अपने घर को चलाया,लेकिन बहुतों के घर भी संजोए हैं।