नेशविला रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम का आलम कुछ ऐसा था कि बैंककर्मी ने कैश डाला भी नहीं था की पैसे निकालने वालों की लाइन तैयार हो गई थी। आते जाते जो भी एटीएम के बाहर लाइन देखता वो अपनी गाड़ी सड़क के किनारे लगा कर लाइन में खड़ा हो जाता। हर किसी के जुबान पर बस यही बोल थे कि हे भगवान हमारा नंबर आने तक कैश न खत्म हो। आज लगभग 70-80 लोगों ने एटीएम से पैसे निकाले। एक एटीएम कार्ड से केवल दो हजार ही निकल रहे थे तभी शायद इतने लोगों ने पैसे निकाल लिए। हर किसी को ये भी डर था की कल रविवार है तो कल कैश मिलना मुश्किल हैं तो आज चाहें घंटो लाइन में खड़ा रहना पड़े वो रह लेंगे पर कैश लेकर ही जाऐंगे। कल देहरादून के लगभग सभी बैंक आउट आफ कैश हो गए थे और एटीएम भी खाली थे ऐसे में किसी भी एटीएम में पैसे होना बिल्कुल ऐसा है मानों डूबते को तिनके का सहारा। लाइन में खड़ी कुछ छात्राओं ने बताया की 500-1000 के नोट बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा क्योंकि सुबह उन्हें कालेज जाना होता है और जब तक वो वापस आती हैं लगभग सभी एटीएम में कैश खत्म हो जाता है, पर फिर भी वो सरकार के साथ हैं। लाइन में खड़ी बी.एसी.सी की छात्रा अर्पिता नेगी ने कहा की बदलाव कभी भी आसान नहीं होता ऐसे में पूरे देश को धैर्य से काम लेना होगा।
“थिंग्स टू लीव बिहाइंड”, नमिता गोखले की नई किताब का देहरादून में विमोचन
भारतीय प्रख्यात लेखिका व साहित्यकार नमिता गोखले की नयी पुस्तक थिंग्स टू लीव बिहाइंड का विमोचन आज देहरादून में विश्व प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बोंड ने किया। यह लोकार्पण कार्य्रकम दून रीडींग ने दून लाइब्रेरी एंड रिर्सच सेंटर तथा पैंगुइन रैंडम हाउस के साथ मिलकर आयोजित किया था। यह किताब पैंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित की गई है। बाद में नमिता गोखले और नीता गुप्ता ने इसपर परिर्चचा भी की।
उन्होंने बताया की यह किताब 1840 से 1912 की कहानी है जो अपने आप में एक मिली जुली कहानी है। यह एक दमदार एतिहासिक उपन्यास है जो हिमालयन त्रय रचना की आखिरी कड़ी है और लेखिका की सबसे महत्वाकांक्षी रचना है। 1856 की खूबसूरत कुमाऊँ का वर्णन,उनके पहनावे का वर्णन,उस समय उनके ऊपर हुए अत्याचार का वर्णन, अंग्रेजों का भारतीयों के लिए रवैया, 1857 की बगावत और बहुत कुछ अपने में समेटे हुए हए है यह किताब।
किताब की लेखिका ने कहा कुछ चीजें छूटकर भी नहीं छूटती और कुछ बातें भूलकर भी नहीं भूलती और इन्हीं सबका मिश्रण है थिंग्स टू लीव बिहाइंड। नीता गुप्ता और नमिता गोखले ने अपनीं कुमाऊँ की कुछ पुरानी यादें ताजा की।
समारोह में रस्किन बोंड ने कहा की ऐतिहासिक किताब लिखना किसी भी लेखक के लिए आसान नहीं पर नमिता गोखले ने इसे बड़ी सहजता और आत्मविश्वास से लिखा है। उन्होंने कहा लेखिका अपनी हर किताब से और निखरती जा रही।
अमिट स्याही की वजह से बैंको में लाइन हुई छोटी, कैश की कमी के कारण जनता परेशान
भारत सरकार के नोट बंदी स्ट्राइक के नौ दिन हो गए उसके बाद भी देहरादून में कैश की कमी बनी हुई है। लगभग सभी बैंक आउट आफ कैश हो चुके हैं। बैंक तो बैंक एटीएम के भी यहीं हाल हैं। पंजाब नेशनल बैंक पलटन बाजार, एस्ले हाल में आज छोटी लाईनें देखकर लोगों ने यह अंदाजा लगाया की शायद इस ब्रांच में कैश है, और लोग कैश लेकर जा रहे। लेकिन ब्रांच मैनेजर बी.डी भाटिया से बातचीत में उन्होनें बताया कि कल अपनी शाखा से उन्होंने लगभग 40 लाख कैश दिया और आज उनकी शाखा भी आउट आफ कैश हो गई है। उन्होंने कहां कि संभावना है कि आज शाम तक एटीएम में कैश उपलब्ध होगा। आज बैंको में भीड़ डिपाजीट लाइन में थी क्योंकि लोगों के पास और कोई विकल्प नहां बचा। जो लोग कैश निकालने आ रहे उन्हें भी मात्र दो हजार रुपये दिये जा रहें है। ब्रांच मैनेजर ने बताया की अमिट स्याही भी एक वजह हैं कम भीड़ होने की अब तक एक आदमी पाँच छः बार नोट बदल रहा था पर स्याही लगाने की वजह से नोट बदलने की धांधली भी खत्म हो गई है, और तो और सभी बैंको ने यह अनिर्वाय कर दिया की वह केवल उनको कैश देंगे जिनका उनके ब्रांच में अकाउंट होगा। आज शहर के लगभग सभी एटीएम खाली थे और जिनमें कैश था उसमें इतनी लंबी कतार थी की लोग लाइन देख के ही घबरा जा रहें थे और जो लाइन में लगे थे उनका नंबर आने तक एटीएम से कैश नदारद था।
एस रामास्वामी ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार
नव नियुक्त मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने शाम को पदभार संभाल लिया।१९८६ बैच के आईएएस रामास्वामी ने कहा कि वो ऐसी नीतिसोॆ पर काम करेंगे जिस से राज्य का विकास हो।
पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति की जा चुकी है। वह शनिवार को राजभवन में सुबह दस बजे मुख्य सूचना आयुक्त पद का पदभार ग्रहण करेंगे। शत्रुघ्न सिंह को 31 दिसंबर को मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होना था, लेकिन नया पदभार मिलने के बाद वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहे हैं।
प्रदेश में मुख्य सचिव पद की दौड़ में यूं तो 1981 बैच के अमरेंद्र सिन्हा, 85 बैच के अनूप वधावन, 86 बैच के उत्पल कुमार सिंह, एस रामास्वामी और डॉ. रणबीर सिंह को शामिल माना जाता रहा है लेकिन अमरेंद्र सिन्हा, अनूप वधावन और उत्पल कुमार सिंह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। 1986 बैच के उत्पल कुमार सिंह मुख्य सचिव पद की दौड़ में आगे बताए जा रहे थे, लेकिन उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति छोड़कर राज्य में तैनाती को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय से मंजूरी के बारे में राज्य को अब तक जानकारी नहीं मिली है।
नैनीताल हुआ 175 साल का
18 नवंबर को विश्व विख्यात नैनीताल 175वां जन्मदिन है।नैनीताल सन् १८४१ में शाहजहांपुर के चीनी व्यापारी पी बैरन व्दारा बसाया गया था।’नैनी’ शब्द का अर्थ है आँखें और ‘ताल’ का अर्थ है झील। झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्थान झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है।
पौराणिक कथा के अनुसार शिव सति के जले हुए शरीर को कन्धे पर डालकर आकाश – भ्रमण करना शुरु कर दिया। ऐसी स्थिति में जहाँ – जहाँ पर शरीर के अंग गिरे, वहाँ-वहाँ पर शक्ति पीठ हो गए। जहाँ पर सती के नयन गिरे थे, वहीं पर नैनादेवी के रुप में उमा अर्थात् नन्दा देवी का भव्य स्थान हो गया। आज का नैनीताल वही स्थान है, जहाँ पर उस देवी के नैन गिरे थे। नयनों की अश्रुधार ने यहाँ पर ताल का रुप ले लिया। तब से निरन्तर यहाँ पर शिवपत्नी नन्दा (पार्वती) की पूजा नैनादेवी के रुप में होती है।
पिछले कई दशकों से नैनीताल सैलानियों की बीच पसंदीदा पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है। इस बार कार्यक्रम तल्लीताल जीजीआईसी के प्रांगण में रहेगा । कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ नगरवासी मौजूद रहेंगे। आयोजक दीपक बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। उन्होंने नगरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। जन्मदिन पर पिछले वर्षो की तरह दर्जनों केक काटे जाएंगे। इस अवसर पर सर्वधर्म सभा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
मैं 41 साल की उम्र तक खेलना चाहता हूं: रोनाल्डो
हाल ही में रीयल मैड्रिड के साथ धमाकेदार डील साइन करने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि वह 41 साल तक फुटबॉल खेलते रहना चाहते हैं। रोनाल्डो अभी 31 साल के हैं और आने वाले 10 सालों तक मैदान में सक्रिय रहना चाहते हैं।
रोनाल्डो ने रीयल के साथ अपना करार 2021 तक करवा लिया है। 2021 में रोनाल्डो 36 साल के हो जाएंगे। रोनाल्डो ने क्लब के साथ नया करार करते हुए क्लब और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह उनके जीवन का एक अहम दिन है।
रोनाल्डो ने कहा, ‘मैंने अपने करार का नवीनीकरण किया है, लेकिन यह अंतिम नवीनीकरण नहीं है। मैं 41 साल की उम्र तक खेलते रहना चाहता हूं। पांच साल काफी लंबा अरसा होता है और इस दौरान मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’
नोटबंदी: सिर्फ 2 हजार के पुराने नोट बदलेंगे; शादी के लिए निकाल सकेंगे ढाई लाख
इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास 3 बड़े एलान किए-
- ‘खाद-बीज के लिए किसान हर हफ्ते 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं।
- शादी के लिए ढाई लाख तक निकाल सकते हैं। पैसे निकालते वक्त शादी का कार्ड दिखाना होगा।
- बैंक से अब 2 हजार रुपए के पुराने नोट ही बदले जा सकेंगे।’ बता दें कि अभी तक बैंक से 4500 रुपए पुराने नोट बदले जा रहे थे।
- ‘ग्रुप सी तक के गवर्नमेंट इम्प्लॉइज 10 हजार तक की सैलरी एडवान्स में निकाल सकेंगे। ये उनकी नवंबर की सैलरी में एडजस्ट हो जाएगा।’
- ‘सभी एटीएम को अपडेट करने के लिए टास्क फोर्स एक रोडमैप तैयार करेगा। उम्मीद है कि काम जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।’
- वोटिंग की तरह पैसा बदलवाने पर लगेगी इंक इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कहा, ”कुछ लोग एक ही ग्रुप/लोगों को पैसा जमा करने के लिए बार-बार बैंक भेज रहे हैं। इससे लंबी लाइन लग जा रही है।”
- मंदिर से जमा होने वाले पैसे पर नजर दास ने कहा, ”देश के मंदिरों और ट्रस्टों से जमा होने वाले पैसे पर नजर रखी जा रही है।”
- जनधन खातों पर नजर सरकार जनधन खातों पर नजर रखे हुए है, ताकि इसमें कालाधन न जमा हो जाए, दास ने कहा, ”जनधन खाताधारकों से अपील है कि वे अपने अकाउंट का गलत इस्तेमाल करने से बचें। जनधन में एक बार में डिपॉजिट लिमिट 50 हजार है। कई खातों में अभी तक 49 हजार रुपए जमा हो चुके हैं। ऐसे खातों पर हमारी नजर है।
जब इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया तो वे इस सवाल का जवाब टाल गए कि आखिर क्यों कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर 500-1000 के पुराने नोट नहीं ले रहे हैं।
देहरादून का मामा बना कंस, भांजे की बेरहमी से हत्या
देहरादून में मामा ने भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी है। मामला कैंट थाना क्षेत्र के अनार वाला का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।
राजधानी देहरादून में एक मामा के भांजे की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक जब खुकरी से कईं वार करके हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा था, उस वक़्त आरोपी का बेटा भी घर में ही था। जांच में कईं चौकाने वाले खुलासे बताए गए हैं। सवाल उठ रहा है की बेटे ने क्यों आवाज़ नहीं सुनी और बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया।
घर में चारों तरफ खून ही खून पड़ा है। इसको देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है की कितनी बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने सेना से रिटायर्ड आरोपी मामा मोहन को हिरासत में ले लिया है। मामला अवैध सम्बन्ध से जुड़ा बताया जा रहा है। एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि जल्दी ही जांच पूर कर हत्या की वजह का पता लगाया जा सकेगा.
डेस्टिनेशन वेडिंग है आजकल युवाओं की पसंद, देखे भारत के कुछ बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन
अब शादी के लिए डेस्टिनेशन महत्वपूर्ण हो गया है। खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन पर शादी करने का शौक आम से लेकर खास परिवारों में बढ़ रहा है। खास बात यह है डेस्टिनेशन वेडिंग थीम के अंतर्गत होती है।
शहर उदयपुर वैसे तो हमेशा से ही अपने आकर्षण और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन अब यह शहर शाही शादियों के लिए भी पसंदीदा बन गया है। ऐतिहासिक शहर की खूबसूरती की महसूस करने साथ आप यहाँ के शाही शादी को भी एन्जॉय कर हैं।
केरल हाउसबोट पर वेडिंग हरियाली, नारियल के पेड़, तटों पर दूर तक फैले पाम, पानी पर तैरती हाउसबोट, मंदिर, आयुर्वेद, झील, नहर, द्वीप यहां की पहचान है। दक्षिण भारत का यह राज्य आधुनिक होते हुए भी प्राचीन है। ये शहर जितना खूबसूरत है, यहां के लोग भी उतने सौम्य शालीन और मेहमान नवाजी पसंद करने वाले हैं। यहां की खास बात यह है की आप हाउस बोट पर शादी कर सकते हैं। चारों तरफ पानी ही पानी हो और धीमी गति से तैरती नाव और नाव में शादी। केरल हाउसबोट में शादी के लिए लोग देश विदेश से खूब आते हैं।
गोवा हर तरह की पार्टी और घूमने फिरने के लिए खास जगह है। आप भी अपनी शादी को खास बनाना चाहते तो गोवा के समुद्र तट पर अपनी शादी का आयोजन कर सकते हैं। गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिए जाना जाता है। समुंद्र के किनारे बसे गोवा में कई ऐसे बीच हैं, जिनकी सुन्दरता किसी भी पर्यटक का मन मोह सकती है। आप प्रकृतिक नज़रों के बीच अपने जीवन के खूबसूरत पलों को यादगार बनाना चाहते हैं तो गोवा की तरफ रुख कर सकते हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप अगर आप शांति और एकांत में शादी करना चाहते हैं तो अंडमान-निकोबार द्वीप आपके लिए बेहतरीन है। यह भारत की सब से बड़ी अप तटीय यूनियन टेरेटरी है, जो भारत के दक्षिण में और बंगाल की खाड़ी के बीच है। 8000 वर्ग कि.मी में फैला यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य के यहां भारी मात्रा में सैलानी छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। अंडमान और निकोबार नीला पानी, चांदी जैसे चमकदार सफ़ेद रेत और दूर दूर तक फैला पानी पानी के चारों और ऊंचे ऊंचे वृक्ष। इस खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन में शादी करने लिए काफी लोग आते हैं। यह शादी करना किसी सपने से कम नहीं है।
जोधपुर में रॉयल वेडिंग जोधपुर राजस्थान का गौरवमयी शहर है, जो खुद में इतिहास समेटे है। यहां एक से बढ़कर एक शाही महल हैं। जिनमें कुछ 5 स्टार होटल में तब्दील हो चुके हैं। यहां उम्मेद भवन, मेहरानगढ़ आदि विशाल महल हैं। अगर आप भी अपनी शादी को कुछ शाही अंदाज में यादगार बनाना चाहते हैं तो यह है बेस्ट डेस्टिनेशन, यहां आप शादी रचा सकते हैं। यहां के व्यंजन भी दुनिया में मशहूर हैं। यहां हर साल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हजारों लोग आते हैं। इस शहर को ‘सन सिटी’ और ‘ब्लू सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। चमकीले धूप के मौसम के कारण इसे ‘सन सिटी’ कहा जाता है। ‘ब्लू सिटी’ नाम शहर के मेहरानगढ़ किले आसपास स्थित नीले रंग के घरों के कारण दिया गया है।
विधानसभा सत्र रहा हंगामे भरा
गैरसैण विधानसभा सत्र को लेकर आज विपक्ष ने गैरसैण में राजधानी बनाये जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया गैरसैण में सत्र सुरु होने के बाद राजधानी के मुद्दे को लेकर भाजपा के कुछ विधायको ने हंगामा शुरु किया लेकिन विधानसभा अध्य्क्ष ने उनकी बात को प्रश्न काल के बाद सुने जाने की बात कही जिस के बाद गैरसैण में प्रश्न काल शुरु हुआ जहां शिक्षा,परिवहन,सहित कई दूसरे विभाग के सवालो का जवाब सरकार के मंत्री देते नज़र आये।
सदन में प्रश्न काल के बाद विपक्ष ने ज़िलों की माग को लेकर हंगामा शुरु कर दिया, विपक्ष के विधायक हंगामा करते हुए वेळ में आ गए और काफी देर तक विधानसभा अध्यक्ष विपक्षी विधयाको को अपनी जगह पर बैठने का अनुरोध करते रहे लेकिन विपक्ष के विधायकों ने उनकी बात को नहीं सुना हंगामे के बीच ही सरकार ने कई विधयेक सदन के पटल पर रख कर पास करवा लिए। नेता सदन ने विधानसभा में बोलते हुए कहा की सरकार विकास कार्यो के साथ साथ जनहित के मामलो पर अपना काम कर रही है लेकिन विपक्ष गैरसैण में अपनी राजनैतिक बयान बाज़ी को जिस तरह अंजाम दे रहा है वो कही भी जनहित नज़र नहीं आता
उधर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा सदन में सरकार के समक्ष राजधानी के मसले पर अपनी बात स्पष्ट कर चुकी है और विपक्ष सरकार के राजधानी के हर फैसले का समर्थन करेगी, हालाकिं भट्ट ने सरकार पर गैरसैण के नाम से राजनीति करने की बात कही।
प्रश्नकाल के बाद सदन की कार्यवाही 03 बजे तक के लिए स्थगित की गयी, इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा ने नियम 310 के तहत राजधानी गैरसैण को लेकर चर्चा कराने की मांग की। जिसको विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से नामंजूर कर दिया गया। इससे नाराज विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और सदन का बहिष्कार कर 18 नवम्बर की सदन की कार्यवाही में भी हिस्सा नहीं लेने की बात कही।
सदन से विपक्ष के वाक् आउट के बाद सरकार ने सदन में सरकारी काम निपटाये और कई विधेयक को सदन के पटल पर रखा। इसके बाद सदन 04 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन जब 04 बजे शुरू हुआ तो वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने 1507 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। इसके बाद सदन की कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया





























































