Page 158

ओलंपिक 2020 में उत्तराखंड राज्य भी लाऐगा मेडलः उत्पल कुमार

0

(देहरादून) 13 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले “ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप 2018” रविवार को देहरादून में खत्म हुई। समारोह में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने राज्य द्वारा परेड ग्राण्ड बैडमिन्टन बहुउद्देशीय क्रीडा हाल में किया गया।

kuhoo garg

अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक अपराध/कानून व्यवस्था अध्यक्ष उत्तराखण्ड बैडमिंटन एशोसियन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस बैडमिंटन महासग्रांम में देश के सभी राज्यों से लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमे राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय खिलाडियों द्वारा अपना जलवा दिखाया गया। यह प्रतियोगिता परेड ग्राउण्ड, महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज व जे.पी एकडेमी में खेली गई। यह बैडमिंटन प्रतियोगिता दूसरी बार उत्तराखण्ड राज्य द्वारा आयोजित की जा रही है। इससे पहले यह प्रतियोगिता 2007 में आयोजित करायी गयी थी।

मैच के परिणाम कुछ इस तरह रहेंः

  • महिला एकल वर्ग में गोवा की अनुरा प्रभुदेसाई ने खिताब जीता।
  • फाइनल मैच में अनुरा ने रेलवे की कनिका कनवाल को 21-10, 21-17 से पराजित किया।
  • पुरुष एकल वर्ग में एयर इंडिया के मिथुन एम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रोहित यादव को 21-12, 21-11 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
  • महिला युगल वर्ग में उत्तराखंड के लिए खिलाड़ी कुहू गर्ग और निंगशी हजारिका की जोड़ी अर्पणा बालन व श्रुति केपी के खिलाफ फाइनल मैच में उतरी।
  • अर्पणा व श्रुति की जोड़ी ने यह मैच कड़े संघर्ष में 21-18, 21-15 से जीत लिया।
  • मिक्स डबल्स में कुहू गर्ग व गौउस सालिक की जोड़ी का खिताबी मुकाबला आरबीआई के शिवम शर्मा व पूर्वविशा एस राम के साथ हुआ। मैच के दौरान शिवम के चोटिल होने के कारण उनकी जोड़ी एक सेट खेलने के बाद कोर्ट से हट गई, इस पर निर्णायकों ने कुहू व गौउस की जोड़ी को विजेता घोषित कर दिया।
  • पुरुष डबल्स फाइनल में अरुण जॉर्ज व सान्याम शुक्ला की जोड़ी को वॉकओवर मिला।

मुख्य अतिथि उत्पल कुमार ने कहा कि “उत्तराखण्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिटन का आयोजन दूसरी बार कराने का मौका मिलना खेल के लिये अच्छी बात है। उत्तराखण्ड के शटलर भी पूरे दमखम के साथ मैडल हासिल करने में सफल रहे है। मुझे पूरी उम्मीद है,कि ओलंपिक 2020 में उत्तराण्ड राज्य भी मेडल लाने में सफल होगा।”

इस दौरान संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक, अंलकनन्दा अशोक, पुनीता नागलिया, बीएस मनकोटी, लोकेश ओहरी, एसए रावल, दिनेश शर्मा, मनीषा नेगी, राकेश डोभाल, दीपक नेगी, दीपक रावत, मौजूद रहै।

भगवा रंग में दिखेगी हरी की नगरी

0

हरिद्वार। अब तीर्थनगरी हरिद्वार भी जल्द भगवा रंग में नजर आएगी। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में इस बात की घोषणा की थी कि गंगा किनारे स्थित तमाम भवनों को भगवा रंग में रंगा जाएगा। जिसको लेकर अब हरिद्वार में कवायद भी शुरू हो चुकी है। वहीं बाहर से आने वाले पर्यटकों का कहना है कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

वर्ष 2021 में हरिद्वार में महाकुंभ है। जिसको लेकर सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में इस बार हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार भगवा रंग में नजर आएगा।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि गंगा किनारे के तमाम घाटों पर स्थित भवनों को भगवा रंग में रंगा जाएगा। उनका कहना है कि इस समय तो पूरा देश ही भगवा रंग में रंगा हुआ है। भगवा रंग देश की संस्कृति है तो इसमें किसी को क्या दिक्कत हो सकती है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी एक बार इसी तरह की पहल की गई थी जिसे काफी सराहा गया था। मेयर मनोज गर्ग का कहना है कि देश में ऐसे बहुत से शहर है जिन्हें एक रंग देकर एकरूपता लाई गई है। इसी तरह हरिद्वार में भी भवनों को भगवा रंग देखकर एकरूपता लाने की तैयारी शुरू की जा रही है।
सरकार की इस पहल की युवा तीर्थ पुरोहितों ने भी प्रशंसा की है।
युवा तीर्थ पुरोहितों के अध्यक्ष उज्जवल पंडित का कहना है कि भगवा रंग अध्यात्म का सूचक है। सूर्य का रंग भी भगवा है। यदि हरिद्वार भगवा रंग में नजर आती है तो इससे सौभाग्य की बात और कुछ नहीं हो सकती।
उनका कहना है कि इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं के मन में तामसिक विचार समाप्त होकर अध्यात्म के विचार आएंगे। हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवा रंग राजनीतिक है। लेकिन हर की पैड़ी को लेकर इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इससे हर की पैड़ी की सुंदरता और बढ़ेगी।

दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा को किया गया याद

0

देहरादून। दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा की पहली पुण्य तिथि को महिला शक्ति सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर वक्ताअों ने मनोरमा के योगदान को याद करते हुए कहा कि कभी भूलाया नहीं जा सकता। इस दौरान प्रदेश की विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया। रविवार को रुलक कार्यालय, राजपुर रोड़ में अश्रपूर्ण एंव गमगीन वातावरण में डोबरियाल शर्मा की पहली पुण्य मनाई गई।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने अपने 40 वर्ष के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए लम्बा संघर्ष किया है। उन्होंने मनोरमा के जीवन व कांग्रेस से जुड़े कई संघर्ष को याद करते हुए कहा कि देहरादन की प्रथम मेयर के रूप में विश्व में उत्तराखण्ड़ का नाम रौशन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी सरकार के दौरान महिलाओं के लिए गौरा धन, कन्या धन व महिलाओं के लिए शुरू की पेंशन योजनाओं सहित अपने मड़ूवा व अन्य कई पहलों को विस्तार का जिक्र करना नही भूले। वहीं कहा कि महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने में उनका योगदान भूलाया नही जा सकता और कहा आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा उनकी संघर्ष की विरासत को आगे लेकर चल रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि मनोरमा जी से उनका लम्बा संघर्ष का नाता रहा है। उन्होंने मनोरमा से जुड़े हुए कई पहलूओं पर उनको स्मरण करते हुए उनके परिवार से अपने रिश्ते को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए किए उनके कार्य को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्य वक्ताओं में पदमश्री अवधेश कौशल, डॉ महेश भण्डारी, डॉ दिनेश डोडियाल, अपना परिवार के पुरुषोत्तम भटट्, राजेन्द्र धवन, प्रयास संस्था के डॉ सुशील कुमार सिंह ने भी उनके राजनीतिक व संघर्षमयी जीवन के स्मरण सुनाए। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सम्मानित किये जाने वालों में गिनीज बुक में पेंटिग के क्षेत्र में नाम अकिंत करने वाली सुरभी गप्ता, स्टार्टअप के क्षेत्र में वेस्ट मैनेजमेन्ट कूड़ा से नवाचार कर उपयोगी वस्तु बनाने में अशलीन, कारगील शहीद नीरज थापा के पिता मनोहर थापा, समाजसेवा में खादिमुल इस्लाम की जिला अध्यक्ष अन्जुमन इमराना, मंजू थापा, मुस्कान सैफी प्रदेश संयोजक, पेनूली हेड़ सीमेट के क्षेत्र में नाम अकिंत करने वाली आशा रानी, आर्युवेद के क्षेत्र में वैद्वय शिखा बालेन्दु प्रकाश, चिकित्सा के क्षेत्र में ड़ा. निखत अली, हीरो मोटर कार्पर के अमर पाल, समाजसेवी साधना शर्मा, पुरुषोंत्तम भटट अपना परिवार, जी.एल. सड़ाना, हाफिज अकरम कुरेशी, गुलिस्ता खान, फारुख राव को सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन में शराब पीने के मामले में 5 पुलिस कर्मी निलंबित

0

देहरादून। पुलिस लाइन में शराब पीने का वीडियो वायरल मामले में जांच के बाद पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रविवार को पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मी देहरादून पुलिस लाइन में आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए थे। इस मामले को संज्ञान लेते हुए डीजीपी अनिल रतूड़ी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद पांच पुलिसकर्मी में हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल नितिन चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।

बौद्ध भिक्षुणियों ने परमार्थ निकेतन से ली विदाई

0

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में विगत दो माह से रह रहीं लद्दाख की बौद्ध धर्म की अनुयायी युवा भिक्षुणियों एवं लामा ने रविवार को यहां से जाने की अनुमति ली।इससे पहले स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती के सान्निध्य में मां गंगा की दिव्य आरती में सहभाग किया।
युवा बौद्ध भिक्षुणियों ने अश्रूपूरित नेत्रों के साथ परमार्थ से विदाई ली। इन बौद्ध भिक्षुणियों ने विश्व में शान्ति की प्रतिष्ठा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने दो माह तक परमार्थ निकेतन में गीता, भारतीय आध्यात्म एवं जीवन मूल्यों के विषय में मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने परमार्थ निकेतन द्वारा संचालित विश्व शौचालय काॅलेज में जल संरक्षण एवं प्रबंधन, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। यह दल अब लद्दाख जाकर स्थानीय लोगों, लामा और अन्य बौद्धों को भी प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें परमार्थ में रहने का अवसर प्राप्त हुआ यह हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है। यहां पर हमें स्वर्ग सी अनुभूति हुई। यहां पर बिताया समय और प्राप्त हुआ आनंद अविस्मरणीय है।
स्वामी चिदान्द ने जानकारी दी कि लद्दाख और परमार्थ निकेतन स्वच्छता, शिक्षा, योग, ध्यान एवं शान्ति के लिये मिलकर कार्य करेंगे। बौद्ध और सनातन संस्कृतियों के मिलन से और दो संस्कृतियों के आदान-प्रदान से युवा पीढ़ी में सहयोग, प्रेम, शान्ति एवं समरसता के गुणों का भी उद्भव होगा। अप्रैल में स्वामी जी महाराज और गंगा एक्शन परिवार, परमार्थ निकेतन की टीम लद्दाख जाकर हजारों की संख्या में फलदार पौधे यथा सेव, खुबानी, सीबकथोर्न एवं अन्य फलदार पौधों का रोपण करेंगे।
स्वामी ने कहा कि कोई हिमालय की चोटी पर निवास करता हो या विश्व के किसी भी कोने में, सच तो यही है कि प्रेम, सद्भावना और सद्भाव का प्रवाह सब के दिलों में बहता है। इसीलिए ऋषियों ने कहा है- वसुधैव कुटुम्बकम; अर्थात विश्व एक परिवार है। अपने विदेश प्रवास से लौटी साध्वी भगवती सरस्वती के साथ सत्संग का लाभ भी बौद्ध भिक्षुणियों ने लिया। साध्वी जी को अपने बीच पाकर विश्व के अनेक देशों से आये सैलानियों में अपनी जिज्ञासा के समाधान हेतु अत्यधिक उत्सुकता दिखायी दी।
बौद्ध भिक्षुणियों और लामा ने विदाई के अवसर पर स्वामी जी महाराज एवं साध्वी जी के सान्निध्य में मां गंगा तट पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन का संकल्प लिया। सोनम तुमदोन के मार्गदर्शन में परमार्थ निकेतन आईं बौद्ध भिक्षुणियों में थिनले एंजो, सुशीला, सुचरिता, उपेक्षा, संघमित्रा, सुमंगला, सु पद्मा, गोतमी, पवित्रा, सु धम्मा, चन्दाश्री, सुकम्मा शामिल थीं। उन्होंने विश्व स्तर पर स्वच्छ जल की आपूर्ति होती रहे इस भावना से स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, साध्वी भगवती सरस्वती जी एवं सुश्री नन्दिनी त्रिपाठी जी के साथ विश्व ग्लोब (वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी) का जलाभिषेक किया।

डोईवाला क्षेत्र में गड्ढे में गिरी कार, चालक की मौत

0

देहरादून। थाना डोईवाला क्षेत्र में रविवार तड़के जैन गौशाला कुआंवाला के सामने एक कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर चौकी हर्रावाला और कोतवाली डोईवाला की संयुक्त टीम ने सरकारी क्रेन और इस्पात निगम कुआंवाला की क्रेन की मदद से कार (यूके 07 टीए 8192)को बाहर निकाला। ड्राइवर की शिनाख्त 139 गुरुद्वारा रोड प्रेमनगर थाना डोईवाला निवासी प्रदीप कुमार (33) पुत्र जोगराज के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून भेजा गया है।

मुख्यमंत्री मिले अग्नि कांड के पीड़ितों से, मदद का बढ़ाया हाथ

0

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को उत्तराकशी में अग्निकाण्ड से प्रभावित ग्राम सावणी के पीडितों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को गृह अनुदान एवं अनुग्रह राशि के साथ ही पशुहानि के कुल रूपये 58 लाख 29 हजार 200 के चैक भी वितरित किये। जिसमें

  • 40 पूर्ण क्षतिग्रस्त भवनों के लिये रूपये 40 लाख 76 हजार,
  • आंशिक 06 क्षतिग्रस्त भवनों के लिये रूपये 03 लाख 20 हजार,
  • 55 बडे पशुओं गाय, बैल, खच्चर के लिये रूपये 14 लाख 50 हजार तथा
  • 40 छोटे पशुओं के लिये रूपये 01 लाख 20 हजार की धनराशि सम्मिलित है।
  • इसके अलावा 47 पीडित परिवारों को प्रदेश भाजपा की ओर से भी 10-10 हजार रूपये की आर्थिक दी जायेगी।

सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि इस क्षेत्र में आग न लगने के स्थायी समाधान ढूंढे जाए तथा इसके लिये एक टीम बनाकर इसका अध्ययन किया जाए। जिससे की इस समस्या का समाधान हो सके। साथ ही सीएम ने कहा कि अगले 4 सालों मे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी जिससे कि जनहानि व पशुहानि से बचा जा सकेगा। इसकी शुरूआत उन गांवों से की जायेगी जो गांव अभी तक सड़क से नही जुडे है। 

मोरी को ड़ोड़राक्वार(हिमाचल प्रदेश) तक सडक मार्ग से जोडा जायेगा। यह लगाभ 12 किमी की सड़क है। क्षेत्र की सड़को के लिये लगभग 05 करोड रूपये स्वीकृत कर दिये गये है। 

प्रभावित परिवारों को गंगोत्री विधायक श्री गोपाल सिह रावत ने 100 रजाई देने, यमुनोत्री विधायक श्री केदार सिंह रावत ने प्रभावित परिवारों को राशन देने एवं विधायक श्री राजकुमार ने विधायक निधि से 10 लाख रूपये देने की बात कही। जबकि सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा जिला प्रशासन, सतलुज, रेडक्राॅस, शान्तिकुंज, हरिद्वार एवं अन्य संस्थाओं के द्वारा दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित बिस्तर, कम्बल, राशन, बर्तन आदि वितरित किये गये। द हंस फाउंडेशन ने भी पीडितों की मदद के लिये हाथ बढ़ाये है। 

पहाड़ी खाने का स्वाद लोगों तक पहुंचा रहा है ये ”पहाड़ी ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट”

0

उत्तराखंड को घीरे घीरे ऑर्गेनिक खेती का हब बनता जा रहा है। 2017 से अल्मोड़ा जिले में स्थित टोटाम जगह पर ‘दि पहाड़ी ऑर्गेनिक रेस्टोरंट और मोटल‘ चल रहा है।खास बात यह है कि रामनगर से केवल 40 किलोमीटर की दूरी पर है, इस रेस्टोरेंट मे परोसा जाने वाला खाना केवल आर्गेनिक उत्तराखंडी फसल से बनाया जाता है जिसकी खेती भी इसी मोटल के पीछे खेतों मे की जाती है।इसके अलावा आर्गेनिक पहाड़ी की अपनी डेयरी भी है, होटल में कुल 9 कमरे है जो लकड़ी के बनाए हुए है और इनकी दीवारो, बालकनी, दरवाज़ो पर की गई नक्काशी उत्तराखंड के आर्ट और कल्चर को दर्शाती है।

Organic farm

पहाड़ी ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट के बारे मे बात करते हुए सुमांन्था घोश ने बताया कि, “इस आर्गेनिक होमस्टे की वजह से आसपास के लोगो को रोजगार तो मिल ही रहा है साथ ही क्षेत्रीय लोगों को आर्गेनिक खेती के बारे मे भी जागरुक किया जाता है।” समान्था कहते है कि, “दि पहाड़ी आर्गेनिक के माध्यम से हम उत्तराखंड की परंपरा और यहां की संस्कृति हम दुनियाभर में पहुंचाना चाहते हैं।”

अगर आप उत्तराखंड के और करीब जाना चाहते है तो पहाड़ी ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट  पहुंचने पर आपका स्वागत उत्तराखंड के मशहूर छोलिया नृत्य से किया जाएगा, उसके बाद मेहमानों को आर्गेनिक खेती के बार में जानकारी देने के लिए उन्हे खुद खेतों में ले जाकर बताया जाता है कि किस तरह खेती रोज़गार का साधन बन सकती है। रात को खाने के साथ बोनफायर और एडवेंचर का शौक रखने वालों के लिए हर तरह के एडवेंचर का इंतजाम भी पहाडी आर्गेनिक कराता है।

25299270_2067577203518950_2289658220057384634_n

सुमांन्था से यह पूछने पर कि उत्तराखंड को ही पहाड़ी ऑर्गेनिक रेस्टोरंट के लिए क्यों चुना? इसपर उनका जवाब था कि, “हम सब उत्तराखंड के है और यहा के आर्ट-क्राफ्ट से बहुत ही प्रभावित है।आर्गेनिक होमस्टे के माध्यम से हम लोगो को अपनी संस्कृति और परंपरा के बारे में बताना चाहते है, खासकर यहां के क्यूज़िन के बारे मे लोगो को बताना हमारा मुख्य उद्देश्य है।” सुमांन्था कहते है की, “उत्तराखंड के क्यूज़िन को कम सफलता मिलती है वजह चाहे जो हो और हम उसी टैग को हटाने के लिए यहां के क्यूजिन को प्रमोट कर रहे है।”

गौरतलब है कि अब तक हजारो ट्रैवलर का ठिकान बन चुका दी पहाड़ी ऑर्गेनिक अब अपने मेहमानों के लिए और भी नए आयाम लेकर आ रहा है, और यहां आने वाले मेहमान केवल उत्तराखंड से नही बल्कि दिल्ली, एनसीआर, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, हरियाणा, गुजरात आदि जगहों से है।

तो अगर आप भी खाने के शौकीन है और कुमाऊं की तरफ जा रहे है तो अल्मोड़ा ज़िले के दि पहाड़ी रेस्टोरंट और मोटल में जाना ना भूले क्या पता आपको भी पहाड़ के कुछ नए क्यूज़िन खाने का मौका मिल जाए।

डीजीपी से मिला यूकेडी प्रतिनिधिमंडल

0

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी से मुलाकात कर राज्य की कानून व्यवस्था तथा महानगर की यातायात व्यवस्था के बारे में चर्चा की। शनिवार दोपहर दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी तथा महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन ,दिनेश बडोला ,शांति प्रसाद भट्ट ,ब्रह्मानंद डालाकोटी, किशोरी नंदन डोभाल तथा गौरव उनियाल आदि पुलिस मुख्यालय स्थित पुलिस महानिदेशक के कार्यालय में पहुंचे थे।
प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में राजपुर थाना क्षेत्र के सिंनौला गांव में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की डकैती का पर्दाफाश करने समेत कई प्रशंसनीय कार्यों की सराहना की तथा राज्य में पुलिस के कार्य पर संतोष जताते हुए भविष्य में जनता की सुरक्षा तथा सुविधा के प्रति और बेहतर एवं ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने पुलिस की ओर से आभार जताते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से पुलिस को और बेहतर नतीजे देने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी तरह के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने यातायात समस्या को सुलझाने के लिए यूकेडी समेत अन्य सभी राजनीतिक दलों, संगठनों तथा जनता से सुझाव मांगे जाने की जरूरत बताई।

यातायात नियमों के उल्लंघन व अतिक्रमण करने वालों को करें दंडित: डीएम

0

रुद्रपुर। जिलाधिकारी ने बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि अतिक्रमण हटाने और रोड़ साइड एक्ट के अंतर्गत अतिक्रमणकारियों को दंडित किया जाए ताकि बार-बार अतिक्रमण न किया जा सके। इसके लिए पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा।
शुक्रवार को जिला कार्यालय स्थित डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल ने की। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, खतरनांक तरीके से ड्राइविंग, बिना लाईसेंस तथा सीट बैल्ट का उपयोग नही करने पर मोबाइल से वार्ता करते हुए तथा शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ निरन्तर चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को मीटिंग रिपोर्ट कार्य को गंभीरता से करने तथा मीटिंग की कार्यवृत 02 दिन के भीतर सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने रोड निर्माण एजेन्सियों, नगर आयुक्त, पालिकाओं के ईओ, उप जिलाधिकारियों को सड़क के किनारे एवं सरकारी सम्पत्ति पर लगे होडिंग्स एवं अतिक्रमण हटाने तथा सम्बन्घितों के खिलाफ सम्पत्ति विरूण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कमर्शियल वाहन का चालान करते समय फिटनेस चैक करें तथा फिटनेस होने के साथ ही हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगी नहीं पायी जाती है तो सम्बन्धित एआरटीओं के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए अपनी आख्या में अवश्य लिख कर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को वृक्ष कटान के दौरान क्षतिग्रस्त हुई रेलिंग को तत्काल सही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत सभी चैराहों के तकनीकि बिन्दुओं का पुनः निरीक्षण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी वाहनों में रेडियम प्लेट तथा रिफ्लेक्टर एवं रेडियम टेप लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सरकारी वाहन चालकों को पुनः प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये।
डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले सड़क सुरक्षा सम्बन्धित बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को विगत एक वर्ष में हुए रोड एक्सीडैण्टों का विश्लेषण करने तथा सम्बन्धित सभी विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं पर नियन्त्रण हेतु त्वरित गति से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने एनएच डिवीजन नजीबाबाद के पीडी के बैठक में बिना कारण बताए अनुपस्थित पाये जाने की सूचना रिपोर्ट तत्काल मुख्य सचिव को भेजने के निर्देश दिये ताकि पीडी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रोड एक्सीडेण्ट की घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त की तथा नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार, समाज व देश के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसकी भरपाई कोई अन्य व्यक्ति नहीं कर सकता। इसलिए सभी व्यक्तियों को परिवार व समाज के लिए अपने जीवन का महत्व समझना चाहिए तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर करना चाहिए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ.सदानन्द दाते, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, नरेश चन्द्र दुर्गापाल, विनोद कुमार, विजयनाथ शुक्ल, परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।