Page 82

नैनीताल में मौसम का पहला हिमपात

नैनीताल
प्रकृति का स्वर्ग कही जाने वाली सरोवरनगरी नैनीताल में प्रकृति हर मौसम में अपने सबसे खूबसूरत नेमत बरसाती है। गुरुवार रात्रि से प्रदेश के निचले इलाकों में शुरू हुई पहली शीतकालीन वर्षा में ही नगर की सबसे ऊंची, समुद्र सतह से 2611 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नैना पीक चोटी पर सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हिमपात हुआ।...

पेपर लीक मामले में कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी: मुख्यमंत्री धामी

लोक सेवा आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एसटीएफ ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के युवाओं से धोखा करने वालों...

सिर्फ 40 मिनट में देहरादून से उत्तरकाशी पहुंचे वैक्सीन के 300 डोज

Drone
पहाड़ की लचर यातायात रास्तों में ड्रोन मील का पत्थर साबित हो रहा है।देहरादून से जनपद उत्तरकाशी को ड्रोन के माध्यम से रुटीन वैक्सीन उपलब्ध करायी गई। ड्रोन ने देहरादून से सायं 7.20 बजे जनपद उत्तरकाशी के लिए उड़ान भरी और सायं 8.00 बजे (40 मिनट) मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी में वैक्सीन की डिलीवरी स्वास्थ्य के सम्बन्धित अधिकारी-कर्मचारी को दी।...

उत्तराखंड : पटवारी परीक्षा का पेपर भी लीक, आयोग में मचा हड़कंप, तीन संदिग्धों से पूछताछ

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले के बाद तीन दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की बात सामने आई है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक परीक्षा के दौरान पेपर लीक हुआ था। अभी तक अंदरूनी तौर पर इसकी पड़ताल चल रही थी। पुलिस ने हरिद्वार के पथरी क्षेत्र से तीन संदिग्धों को हिरासत...

मुख्यमंत्री बोले, हित धारकों काे बेहतर से बेहतर मुआवजा दिया जाएगा, समिति के साथ की बैठक

जोशीमठ
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जोशीमठ स्थित नरसिंह भगवान के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और देश-प्रदेश के साथ जोशीमठ वासियों के कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने पारदर्शी वितरण एवं पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित करने की गठित समिति के साथ बैठक की। उन्होंने हित धारकों को बेहतर मुआवजा देने, वैज्ञानिकों से बातचीत की और औली में होने...

टिहरी बांध प्रभावित भी डर के साए में रहने को मजबूर

टिहरी
जोशीमठ की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए टिहरी विधायक ने भी टिहरी बांध की झील के किनारे बसे प्रभावित गांवों का सर्वेक्षण करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बांध की झील की वजह से आसपास के कई गांवों के भवनों में दरारें पड़ी है, जिसके कारण लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। विधायक किशोर उपाध्याय ने...

मुख्यमंत्री ने जोशीमठ के भू धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, प्रभावित लोगों से भी मिले

मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री बुधवार को देर सायं को जोशीमठ पहुंचे। यहां उन्होंने मारवाड़ी में भू जल रिसाव को देखा और प्रभावितों से मिले। पहले दिन से रिसाव घटने पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बद्रीनाथ और भगवान नरसिंह के आशीर्वाद से सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा वातावरण बनाया जा रहा...

जोशीमठ भू-धंसाव : जेपी काॅलोनी में पानी का रिसाव कम होना राहत भरी खबर

जोशीमठ
जोशीमठ भू-धंसाव के बीच जेपी काॅलोनी में पानी का रिसाव कम होना राहत भरी खबर है। राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से लगातार इस आपदा पल-पल नजर रखी जा रही है। भारत सरकार ने एसडीआरएफ की कुल 392 करोड़ की बड़ी धनराशि रिलीज़ कर दी है। होटल मलारी इन और माउंट व्यू के ध्वस्तीकरण के लिए लोगों से...

उत्तराखंड : रेल परियोजना का जोशीमठ नहीं पीपलकोटी में होगा कर्णप्रयाग रेल का अंतिम स्टेशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्तराखंड में महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का दूसरा चरण कर्णप्रयाग से जोशीमठ तक नहीं बल्कि पीपलकोटी तक होगा। क्योंकि रेल विकास निगम ने जोशीमठ को इसके लिए अनुकूल नहीं पाया था। रेल विकास निगम के वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ओपी मालगुडी ने बताया कि भूगर्भीय सर्वेक्षण के बाद रेल विकास निगम ने सात माह पहले ही जोशीमठ...

जोशीमठ की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए : करन माहरा

जोशीमठ
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जोशीमठ को इस हाल में पहुंचाने के लिए जो भी कारक जिम्मेदार हैं, उन्हें खोजकर तत्काल समाधान खोजे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए। ताकि प्रभावितों को समय रहते हुए उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। पिछले दो दिनों से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष...