मुख्यमंत्री ने जोशीमठ के भू धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, प्रभावित लोगों से भी मिले

0
175
मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बुधवार को देर सायं को जोशीमठ पहुंचे। यहां उन्होंने मारवाड़ी में भू जल रिसाव को देखा और प्रभावितों से मिले। पहले दिन से रिसाव घटने पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बद्रीनाथ और भगवान नरसिंह के आशीर्वाद से सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है कि पूरा उत्तराखंड खतरे में है, यह ठीक नहीं है। जोशीमठ में मकानों को नही तोड़ा जा रहा है। सिर्फ दो होटल जो असुरक्षित महसूस हो रहे हैं उनको गिराने किए जाने पर जिला प्रशासन और होटल स्वामियों की वार्ता के बाद ही निर्णय होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि न केवल उत्तराखंड सरकार बल्कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी प्रतिदिन अपडेट ले रहे हैं। राहत व बचाव कार्य में पूरी सरकार जुटी है। मुख्यमंत्री ने भू धंसाव प्रभावितों से भी भेंट कर मदद का पूरा भरोसा दिया।