लोक सूचना अधिकारियों पर 25-25 हजार का जुर्माना
राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत सूचना समय से नहीं देने और आधी अधूरी जानकारी पर नगर निगम और खाद्य विभाग के लोक सूचना अधिकारियों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है।
अपीलार्थी रणजीत सिंह ने गुरु नानक हायर सेकेन्डरी स्कूल, गुरु नानक दून वेल स्कूल,146/1 सी गोविन्द नगर प्रथम रेसकोर्स कर निर्धारण के लिए...
उत्तराखंड की जेलों में भी दोगुने कैदी
उत्तराखंड जैसे शान्त माने जाने वाले राज्य में भी उत्तराखंड की सामान्य जेलों में उसकी क्षमता 3441 से दुगने से अधिक 6884 कैदी बंद है। इसमें 2111 सिद्ध दोष (सजायाफ्ता) बंदी और 4773 विचाराधीन कैदी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सम्पूर्णानन्द शिविर सितारगंज (खुली जेल) में 34 सजायाफ्ता कैदी बंद हैं।
इस बात का खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को...
उत्तराखंड : मां धारी देवी हैं चारधाम की संरक्षक और रक्षक
प्रदेश के चारधाम यात्रा मार्गों में सुरम्य वादियों के बीच अनेक धार्मिक स्थल हैं। जहां प्रकृति के साथ दैवीय दिव्यता की अनुपम अनुभूति प्राप्त होती है। इन्ही धार्मिक स्थलों में से एक है मां धारी देवी का मंदिर। धारी माता को उत्तराखंड में चार धाम की संरक्षक और रक्षक के रूप में भी माना जाता है।
मां धारी देवी का...
मौसम विभाग के निदेशक ने दी किसानों को सलाह, फसल जल्दी काटें
उत्तराखंड का मौसम काफी गर्मी भरा हो गया है। यह गर्मी अभी घटने वाली नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-चार दिन पूरे प्रदेश में गर्मी का असर खूब देखने को मिल सकता है यानी तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।
मौसम विभाग ने बताया...
बदरीविशाल को लेपन किए जाने वाले तिल तेल को सुहागिन महिलाओं ने निकाला
बदरीनाथ मंदिर में भगवान को लेपन किए जाने के साथ ज्योत में जलने वाले तिल तेल को नरेंद्र नगर स्थित राजमहल में महारानी के साथ सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद पिरोया यानी निकाला।
बुधवार की सुबह तिल तेल को निकाले जाने की प्रक्रिया राजा मनु जयेंद्र शाह और महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजपुरोहित आचार्य कृष्ण...
उत्तराखंड में कोरोना मामलों की संख्या बढ़ी, 90 नए मामले मिले
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। बुधवार को राज्य में कोरोना के 90 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में सक्रिय मरीजों की संख्या 199 हो गई है।
बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि प्रदेशभर में बुधवार को 90 कोरोना के मरीज सामने आए हैं और...
चारधाम यात्रा पर जोशीमठ भू-धंसाव की छाया, बुकिंग कम होने से होटल व्यवसायियों में मायूसी
चारधाम यात्रा शुरू होने में अब कम समय रह गया है। इससे जुड़े व्यवसायी जहां हर वर्ष यात्रा को लेकर काफी उत्साहित रहते थे वहीं इस बार जोशीमठ भूधंसाव से जो स्थिति पैदा हुई है, उससे होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों में काफी मायूसी है। यात्रा मार्ग के पड़ावों पर होटल बुकिंग शुरू हो गई है परंतु अप्रैल माह...
जिला कारागार में कैदी के पास मिला मोबाइल फोन
जिला कारागार रोशनाबाद में बंद एक विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन ने इस संबंध में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जेल में बंदी रक्षक की रैंडम तलाशी के दौरान बैरक नंबर एक में बंद सुमित निवासी मजरी मोहल्ला जमालपुर थाना कनखल के पास से मोबाइल बरामद...
बदरीनाथ हाईवे पर वाहन खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल
बदरीनाथ हाईवे पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच मंगलवार की देर रात्रि एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा,जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर एडीआरएफ और पुलिस की टीम ने...
उत्तराखंड के उद्यान विभाग को मिला फल-पौध रोपण में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड सम्मान
उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन राजकीय पौधालय, नगऊ (चकराता), देहरादून को फल-पौध रोपण का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए तत्कालीन उद्यान प्रभारी, किरणपाल सिंह को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड का सम्मान मिला। इसके लिए कृषि मंत्री ने भी किरणपाल सिंह और उनके सहयोगी कर्मियों को सम्मानित किया है।
निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उत्तराखंड डा. हरमिन्दर...



























































