मुख्यमंत्री ने मोतीचूर रेंज में छोड़ी बाघिन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में संयुक्त रूप से राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र के बाड़े में...
उत्तराखंड: 24 आईएएस सहित 25 अधिकारियों का स्थानांतरण, हरिद्वार के जिलाधिकारी बने धीरज गर्ब्याल
धामी सरकार ने 24 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) सहित कुल 25 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। धीरज गर्ब्याल को नैनीताल से बदलकर हरिद्वार और वंदना को नैनीताल जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन के अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से अध्यक्ष राजस्व परिषद हटा लिया...
हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पहले जत्थे को राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
विश्व विख्यात सिखों के धाम श्री हेमकुंड साहिब की 20 मई से प्रारंभ होने वाली यात्रा के पहले जत्थे को प्रदेश के राज्यपाल पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, क्षेत्रीय विधायक शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री...
उत्तराखंड : टेरर फंडिंग मामले में उधमसिंह नगर में एनआईए की छापेमारी
आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर गठजोड़ के खिलाफ आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश भर के तहत उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के रतनपुरा गांव में गुरविंदर सिंह के घर पर भी छापा मारा।
एनआईए की टीम बुधवार सुबह 6 बजे गुरविंदर के घर पहुंची। हालांकि गुरविंदर और उसके पिता इंग्लैंड में रहते हैं, लेकिन...
युवाओं का मनोबल तोड़ रही है भाजपा सरकार: हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एनसीटीई के निर्णय और सरकार की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि परीक्षा दर परीक्षा देकर थके नौजवानों का मन मत तोड़िए।
एक ट्वीट के माध्यम से हरीश रावत ने बुधवार को कहा कि हाई कोर्ट ने एलटी संवर्ग के कला विषय के 246 पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया को निरस्त...
मुख्यमंत्री ने सुशीला बलूनी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला...
उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में बिगड़ते मौसम से यात्रियों की हालत हो रही खराब, दो सौ से ज्यादा टेंट क्षतिग्रस्त
केदारनाथ धाम में जबरदस्त ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। धाम का तापमान माइनस डिग्री में पहुंच रहा है। इस कारण सबसे ज्यादा समस्या हार्ट के मरीजों को हो रही है। इन मरीजों को धाम में अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है, जिससे समय रहते इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत भी हो रही है।...
उत्तराखंड : केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव और कुबेर गदेरे के बीच ग्लेशियर आने से मार्ग बंद हुआ
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव और कुबेर गदेरे के बीच बुधवार को ग्लेशियर आने से यह मार्ग बंद हो गया। इससे गुरुवार को यात्रा शुरू कराने में देरी हो सकती है। हालांकि डीडीएमए लोनिवि गुरुवार सुबह से ही मार्ग खोलने में जुट जाएगा। मार्ग खोलने में डीडीएमए को 4 से 5 घंटे लग सकते हैं।
आज शाम खराब मौसम के...
मंत्रिमंडल की बैठक : सिलिका सैंड, चारा नीति सहित कुल 13 विषयों पर हुए निर्णय
धामी मंत्रिमंडल में सिलिका सैंड की रायल्टी दर कम करने के साथ ही चारा नीति, संयुक्त प्रांतीय रक्षक दल में संशोधन और स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इम्पावरिंग एण्ड ट्रांसफॉरमिंग सहित कुल 13 महत्वपूर्ण विषयों पर मुहर लगी।
बुधवार शाम सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक समाप्ति के बाद मुख्य सचिव...
उत्तराखंड : पहला स्वप्रमाणन स्वीकृत नक्शा मिला मुक्ता जोशी को
उत्तराखंड में भवनों के मानचित्र स्वीकृत करने की प्रक्रिया सरलीकरण के तहत सोमवार को राज्य में पहला स्वीकृत स्वप्रमाणन मानचित्र आवेदक मुक्ता जोशी को मिला।
मंगलवार को विधानसभा में शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की ओर से स्वीकृत स्वप्रमाणन मानचित्र स्वीकृति को पत्रकारों की मौजूदगी में उपलब्ध कराया। यह राज्य का...

























































