तस्करी के आरोपित तीन लोग गिरफ्तार
देहरादून। थाना रायवाला क्षेत्र के सत्यनारायण मंदिर के पास से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनपर तस्करी का आरोप है। तीनों के पास से 280 ग्राम चरस बरामद हुई है। सभी ऋषिकेश, देहरादून हरिद्वार क्षेत्र में छात्रों और विदेशी पर्यटकों को ऊंचे दामों पर चरस बेचते थे। तीनों पहले भी अन्य मामलों में जेल जा चुके...
सफर के लिए चुकानी पड़ रही मुंह मांगी कीमत
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाक में रहने वाले ग्रामीणों को मनमाना किराया चुका कर सफर करने को विवश होना पड़ रहा है। रोड़वेज व्यवस्था न होने की वजह से ब्लाक के तल्ला बनास, किमसार, धारकोट, आम काठल, अमोला, देवराणा, कांडा सहित अनेक गांवों के लोग जीप वाहन पर ही निर्भर हैं। इसी का फायदा वर्षों से जीप चालक उठा रहे हैं।
यमकेश्वर...
किसान आंदोलन: सड़क पर किसान, सरकार हैरान-परेशान
(नई दिल्ली) देश का अन्नदाता देश की राजधानी की सीमा पर धरना दे रहा है। आधी रात का नजारा ऐसा कि सड़क पर दूर दूर जहां भी नजर जाए, लेटे-बैठे किसान झुंड के झुंड मिल जाएं। ठेठ भाषा में सबका जवाब एक सा- ‘भई हम तै किसान हैं, रात ने खेतों में यूईं पडै रैं। देखें कि सरकार हमें...
‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ का टीजर हुआ रिलीज
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत की बहुचर्चित आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया। दो मिनट के टीजर में कंगना रानी झांसी के किरदार में एक्शन से लेकर शानदार घुड़सवारी करते हुए, युद्ध के मैदान में अंग्रेजों को धूल चटाती नजर आ रही हैं।
टीजर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज से शुरू...
एमएनएस की विचारधारा अलकायदा और आईएसआईएस जैसी हैः तनुश्री दत्ता
नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तनुश्री दत्ता ने एक और बयान जारी करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) सिर्फ एक पार्टी नहीं है बल्कि इसकी विचारधारा अलकायदा और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) जैसी है। यह पार्टी, धार्मिक हिंसा...
किसान घाट पहुंचने के बाद किसान आंदोलन थमा, अपनी मांगों के लिये लड़ाई जारी रखेंगे किसान
(नई दिल्ली) मंगलवार देऱ रात दिल्ली कूच किया हजारों किसानों ने किसान घाट पहुंच कर अपना आंदेलन वापस करने का फैसला किया। बुधवार सुबह से किसान वापस जाना शुरू कर देंगे। मंगलवार देर शाम को प्रशासन ने दिल्ली बॉर्डर कुछ समय के लिये खोले और किसानों को किसान घाट तक जाने की इज़ाजत दे दी। इसके बाद फिलहाल किसानों...
रेडियो जॉकी काव्य : जिनकी आवाज़ के दिवाने हैं दून निवासी
पिछले तीन महीनों से दून निवासियों की सुबह पहले से थोड़ी अलग और तरो ताज़ा होती हैं और इसका कारण हैं एक मखमली आवाज़ जो लोगों की सुबह और ज्यादा खूबसूरत बनाती है। दिन पर दिन लोगों के दिलों पर राज़ करने वाले युवा रेडियो जॉकी, जो अपने काम और शहर को लेकर बहुत ही ज्यादा पैशनेट है, नाम...
डीआईजी की फटकार के बाद शराब माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिंकजा
(हरिद्वार) डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला के निर्देशों के बाद नारकोटिक्स सेल की टीम ने जनपद में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध शराब बेचने वालों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा कनखल के जगजीतपुर में शराब परोसने वाले दो रेस्टोरेंट संचालकों पर मुकदमा दर्ज करते हुये शराब पीने वाले करीब तीन दर्जन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की। पुलिस...
सरकार और नगर निगम के साफ सफाई के दावों पर मैड ने दिखाया आईना
(देहरादून) भारत के शहरों, छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों की सड़कों, सड़कों और बुनियादी ढांचे को साफ करने के मकसद से महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान वर्ष 2014 से 2019 की अवधि के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में शुरू किया गया था। लेकिन, चार साल बीतने के बाद भी विडंबना यह है कि दून में सरकारी इमारतों के आसपास...
नौकरी देने के बाद बीएसएनएल भूल गया सेवानिवृत्ति
(हरिद्वार) बीएसएनएल विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते सेवानिवृत्त होने के बाद भी दो वर्षों तक कर्मचारी विभाग में कार्य करता रहा। कर्मचारी का सेवानिवृत्त न होना और कार्य करते रहना अब अधिकारियों के उनके गले की फांस बन गया है। जब प्रशासनिक अधिकारियों को गलती का एहसास हुआ तो आनन-फानन में कर्मचारी के हाथ में रिटारमेंट...



























































