करिश्मा, नीतू ने कृष्णा राज कपूर को किया याद

0
1392

नई दिल्ली, कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद से कपूर परिवार का प्रत्येक सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से उनके साथ अपने रिश्ते को पोस्ट व फैमिली फोटोज के माध्यम से साझा कर रहा है। इसी क्रम में रणधीर कपूर की बेटी व अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें करिश्मा व करीना कपूर के बच्चे दादी कृष्णा राज कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं।

करीना कपूर के बेटे तैमूर जहां कृष्णा राज की गोद में हंसते नजर आ रहे हैं, वहीं करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान उनके बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं। फोटो के कैप्शन में करिश्मा ने लिखा है ‘रिमेम्बरिंग बिग दादी फैमिली मेमोरीज।’

नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए कहा, ‘वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त थी। उनका मेरे जीवन पर बहुत प्रभाव रहा है। उनकी शिष्टता और गर्मजोशी से भरी दरियादिली मुझे बहुत पसंद थी। वह हमेशा मेरे दिल में रहेंगी।’
करिश्मा नीतू के अलावा कपूर परिवार के सभी सदस्यों ने सोशल मीडिया पर फोटो के माध्यम अपने और इनके रिश्तों को साझा किया है।

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके घर पर ब़ालीवुड के तमाम दिग्गज उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे थे।