Page 915

तेरह साल बाद कोई अधिकारी पहुंचा उत्तरकाशी के इस गांव

28 नवंबर को, शाम 4:30 बजे। युवा और गतिशील आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी ओसला गांव के निरिक्षण के लिए निकलते हैं। अपने क्षेत्र के कई दूरस्थ गांवों में से एक गांव,ओसला के लिए जब वह निकलते हैं, तो अलग-अलग विभागों के बीस के करीब अधिकारी भी उनके साथ चले। चार घंटे बाद, जब वह अपने गंतव्य पर पहुंचते है तो रात...

देहरादून में सोना-चांदी में चमक

देहरादून, स्थानीय आभूषण कारोबारियों की तेज लिवाली से देहरादून सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आज चमक देखने को मिली है। पीली धातु 150 रुपये तेजी के साथ 31,620 पहुंच गया, जबकि चांदी 400 रुपये चढ़कर 36,800 रुपये पर है। देहरादून सर्राफा बाजार खुलते ही सोने चांदी के भाव में साथ-साथ चमक दर्ज की गई। बाजार में पीली धातु...

गडेरा और बासती में 97 परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार

नगर पंचायत कपकोट के गडेरा और बासती में आयोजित विवाह समारोह में गुरुवार को भोजन करने के बाद लगभग 97 परिवारों के ग्रामीणों और बच्चों की फूड प्वाइजनिंग से तबीयत बिगड़ गई। जिपं अध्यक्ष के गनर समेत बासती गांव के 6 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बागेश्वर में फूड पाइजनिंग की...

एसआरएचयू की ओर से चलाया गया एड्स जागरूकता अभियान

डोईवाला, विश्व एड्स दिवस पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटिका व रैली के जरिए एड्स की रोकथाम को जागरुक किया। अभियान में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के मेडिकल व नर्सिंग छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के तत्वावधान में एसआरचयू के हिमलायन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के कम्यूनिटी विभाग के मेडिकल छात्र-छात्राओं ने राजीव नगर व सामुदायिक...

सड़क पर घूमने वाले जानवरों को गलें में रेडियम कॉलर क्यों बांध रही पुलिस?

राष्ट्रीय राजमार्ग 125 से रात को गुज़रने वाले वाहनों की चपेट में आने से जानवरों को लगातार खतरा बना रहता है। इसके चलते चंपावत पुलिस ने ड्राइवरों को सतर्क करने के लिए सड़क पर घूम रहे पशुओं की गर्दन में रेडियम कॉलर लगाने की मुहिम शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक अब तक लगभग पांच दर्जन भटके हुए...

फूलों की घाटी पर रहेगी ड्रोन कैमरों की नज़र

चमोली, सर्दियों में फूलों की घाटी पर निगरानी रखने के लिये इस बार प्रशासन तकनीक का सहारा लेने जा रही है। इसके लिये पार्क में छह कैमरा ट्रैप लगाये जा रहे हैं। इनकी मद से से पार्क प्रशासन वन्य जीवों के मूवमेंट के साथ साथ तस्करों पर भी नज़र रख सकेगा। इन कैमरों में कैद होने वाले डाटा का...

सुहाना बनी जुलिएट, शाहरुख हुए इमोशनल

नई दिल्ली,  बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर बेटी सुहाना के साथ फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने बेटी सुहाना की खूब तारीफ की। शाहरुख ने पोस्ट शेयर करते हुए सुहाना की बहुत तारीफ की। वो इमोशनल भी हो गए। उन्होंने कैप्शन में लिखा- लंदन में मेरी जूलियट के साथ। बहुत अच्छा एक्सपीरियंस...

अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए दिल्ली में शुरू हुई ‘संकल्प रथ यात्रा’

नई दिल्ली, अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले शनिवार को झण्डेवाला मन्दिर से 'संकल्प रथ यात्रा' शुरू हुई। महामण्डलेश्वर राघवानंद महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दिल्ली प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा ने रथ को विधिवत पूजन के बाद रवाना किया। इस मौके पर कुलभूषण आहूजा ने कहा कि यह संकल्प...

स्कूल जा रही दसवीं की छात्रा को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

हरिद्वार, स्कूल जा रही दसवीं की एक छात्रा को जमालपुर में ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने इस बात पर भी गुस्सा जताया कि बार-बार शिकायतों के बाद भी इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही नहीं रोकी गई। पुलिस ने ग्रामीणों को...

ऊधमसिंह नगर पुलिस की अनूठी पहल से पर्यावरण होगा सुरक्षित

ऊधम सिंह नगर के एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मियों की यादें सुरक्षित रखने के लिए विदाई के वक्त एक फलदार पौधारोपण उनके नाम से कराने का निर्णय लिया है। इससे पर्यावरण सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अभियान की शुरूवात आज दो उपनिरीक्षकों की सेवानिवृत्ति के दिन पुलिस लाइन में हुई। पौधारोपण के बाद...