Page 914

दुखदः बागेश्वर फूड प्वाइजनिंग मामले में मरने वालों की संख्या पहुंची चार

जनपद के बास्ती गांव में बिषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़े सैकड़ों लोगों में से एक और महिला ने सोमवार को हल्द्वानी मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही फूड प्वाइजनिंग से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। जबकि अभी भी करीब एक दर्जन की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि...

देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होगा मुकाबला

देहराददून, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मार्च 2019 मे पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला जाएगा। अफगानिस्तान, आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगा। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देहरादून को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपना घरेलू मैदान बनाया है। अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ इस मैदान पर टी-20 सीरीज खेल चुकी है। साल 2019 की शुरुआत में अफगानिस्तान अपने होम ग्राउंड...

अभिनेत्री प्रियंका ने निक संग लिए सात फेरे

जोधपुर, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से विवाह के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। उन्होंने यहां उम्मेद भवन पैलेस के बारादरी परिसर में बने संगमरमर के मंडप में सात फेरे लिए और एक दूसरे का सात जन्मों तक साथ निभाने एवं सुख-दु:ख में साथ देने के वचन लिए। इस दौरान उनकी...

मसूरी की आयुषी यशवर्धन ने जीता मिस इंडिया ओशियन 2018 का खिताब

मसूरी, उत्तराखंड राज्य में मानों ब्यूटी खिताब की बारिश हो रही है! चंबा से निकिता राणा के बाद, अब मसूरी की अपनी आयुषी यशवर्धन ने 24 नवंबर को नई दिल्ली में ग्लोबल मिस्टर एंड मिस इंडिया एशिया में मिस इंडिया ओशियन 2018 का प्रतिष्ठित खिताब जीता। सुंदर और लंबी कदकाठी वाली 23 वर्षीय आयुषी के लिए, यह खिताब जीतने के साथ...

कहाँ के मेयर ने किया कुर्सी पर बैठने से इनकार?

रुद्रपुर, नगर निकाय चुनाव में विजय प्राप्त कर चुके प्रत्यासियो का सपथ ग्रहण समारोह का आयोजन चल रहा है। रुद्रपुर नगर निगम में भी निर्वाचित मेयर रामपाल सिंह को कुमाऊ कमिश्नर राजीव रौतेला द्वारा सपथ दिलाई गई जिसके बाद मेयर रामपाल द्वारा निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान कांग्रेसी सभासदों ने पूरे कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। कार्यक्रम...

2900 रुपये के नकली नोटों के साथ एक शातिर अपराधी गिरफ्तार

ऋषिकेश, रायवाला थाना पुलिस ने नकली नोट बाजार में चलाने के आरोप में एक शातिर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के अनुसार व महेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी वैदिक नगर रायवाला ने लिखित तहरीर दी कि एक व्यक्ति दुकान पर आया जिसने 200 रुपये का सामान खरीदा और 200 रुये का नोट दिया। जब...

सम्राट अौर गिर गाय बनी कौतिक का आकर्षण

पन्तनगर, पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय परिषर में पशुपालन विभाग द्वारा अब तक के सबसे बड़े दो दिवशीय पशुधन कौतिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमे भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय गाय गिर गाय लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी रही, मूल रूप से जूनागढ़ गुजरात की प्रजाति गिर गाय पूरे मेले में आकर्षण का केंद्र बनी रही। काशीपुर के सुगंधा गिर गौशाला...

दून मैराथन दौड़ में इथोपिया और केन्या के धावकों का रहा दबदबा

देहरादून । उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित मैराथन-रन अगेंस्ट ड्रग्स, रन फॉर लाइफ में देश-विदेश के हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। 21 किमी की 18 से 45 आयु वर्ग की दौड़ में महिला और पुरूष दोनों वर्गों में इथोपिया और केन्या के धावकों का दबदबा रहा। रविवार सुबह देहरादून में नशे के खिलाफ हाफ मैराथन दौड़ हुई। इस दौड़ में इथोपिया...

सुबह और शाम के समय हो सकता है ठंड में इजाफा

weather alert in state
देहरादून। सूबे के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ में सुबह एवं शाम के समय ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले अगले कुछ दिनों में घना कोहरा छाए रहने व पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ने की सम्भावना जताई है। रविवार को धूप खिले रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली। बदरीनाथ, केदारनाथ,...

ऋषिकेश की पहली महिला महापौर ने ली शपथ

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश नगर निगम की पहली महिला महापौर अनीता मंमगाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में जिला अधिकारी मुरुगेशन ने पद एवं गोपनीयता की एक विशाल शपथ ग्रहण समारोह के बीच शपथ दिलाई । वहीं महापौर अनीता ममगाईं ने वार्ड के सभी 40 सभासदों को 10-10 के ग्रुप में शपथ दिलाई | लगभग...