इंटीग्रेटेड फार्मिंग से बढ़ेगी किसानों की आय
ऊधम सिंह नगर जिले में लगातर कम होती कृषि भूमि को देख कृषि विभाग भी चिंतित दिखाई दे रहा है इसी के चलते अब कृषि विभाग छोटी जोत के किसानों के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग योजना के तहत किसानों की आय को दुगनी करने में जुटा हुआ है।
किसानों की आय दुगनी करने में अब कृषि विभाग भी जुट गया है...
बिजली की तार पर खेल, उपभोक्ताओं का विरोध
रुद्रपुर जिला अस्पताल परिषर में रह रहे कर्मचारियों द्वारा आज विधुत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन में 6 एमएम की तार की जगह 4 एमएम की तार लगाए जाने के चलते परिषर वासियो ने जमकर हंगामा काटा, हंगामा होता देख जेई भी मौके पर पहुच गया इस दौरान कर्मचारियों ने विधुत विभाग के कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी भी सुनाई।
इस...
व्यवसायी अविनाश गिरी पर बनी बायोपिक में नजर आएंगे रवि किशन
मुंबई, सिनेजगत में बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है समय-समय पर सिनेजगत में सुप्रसिद्ध हस्तियों पर बायोपिक फिल्म बनती रहती हैं। ऐतिहासिक महापुरुषों, राजनेताओं, फ़िल्मकारों के साथ साथ नामचीन व्यवसायियों के जीवन पर भी फिल्मों का निर्माण किया जाता है। ये तमाम फिल्मों ने समाज में संन्देश देने के साथ साथ नवयुवकों में कड़ा संघर्ष करने एवं आत्मबल...
चंबा में अग्निकांड में जले 6 लोगों को ऋषिकेश एम्स में कराया गया भर्ती
टिहरी। शुक्रवार की सुबह टिहरी में एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण गैस सिलेंडर में आग लग इस में दो वृद्धों समेत परिवार के छह लोग झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। प्रशासन ने सभी को हायर सेंटर रेफर किया है। सीएम के निर्देश पर सभी प्रभावितों को हेलीकॉप्टर से एम्स शिफ्ट किया गया।
शुक्रवार को...
सारा और जाह्नवी कपूर के साथ काम करना चाहता हूंः वरुण धवन
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के साथ काम करने की बात कही है। यह बात वरुण ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने एक फैन्स से कही।
वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स से बाते कीं, इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा...
कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला
गोपेश्वर। राजधानी देहरादून स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे पर रोष जताते हुए कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने गुरुवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा का पुतला दहन किया।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कांग्रेस के कार्यालय पर हंगामा काटा था। ऐसी घटना स्वस्थ...
एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने एक युवक को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक किलो 22 ग्राम चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब एक लाख रूपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी दूधली गेट के...
नकली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत छह गिरफ्तार
देहरादून। नकली नोटो का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित छह लोगों को पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने उपकरण और केमिकल आदि भी बरामद हुई है। इस गिरोह ने छह माह में लगभग 50 लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस...
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में काम करें विश्वविद्यालय: राज्यपाल
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल एवं राजकीय विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को राजभवन में कुलपतियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों को बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ।
राजभवन में आयोजित हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों के सभी निर्णयों और गतिविधियों का केंद्र, रिसर्च और रोजगार...
मसूरी मॉल रोड के नए रंगाो में ढ़लने का क्या है राज़
मसूरी, अगर आप जल्द मसूरी जाने वाले हैं तो एक बहुत ही खुबसूरत सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है।
जैसा की हम सब जानते हैं कि मसूरी विंटरलाइन कार्निवल दस्तक देने वाला है, तो शहर के युवा और वॉलिंटियर अपने क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिये एक साथ इकट्ठा होकर काम कर रहे हैं। इन्हीं कई लोगों...



























































