‘सिम्बा’ का तीसरा गाना ‘आला रे आला’ हुआ रिलीज

0
599

नई दिल्ली,  रोहित शेट्टी निर्देशित आगामी फिल्म सिम्बा का तीसरा गाना ‘आला रे आला..’ आज गुरुवार को रिलीज किया गया है। ‘आला रे आला’ सॉन्ग में रणवीर सिंह पर फिल्माया गया है, जिसमें वह काफी चटपटे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस गाने में रणवीर सिंह ने रेड शर्ट, खाकी पैंट पहन रखी है। रणवीर फिल्म में पुलिस वाले के रोल में दबंग लुक में दिखे। यह गाना काफी कलरफुल दिख रहा है। इसमें रणवीर सिंह का डांस भी बेहद अतरंगी है। इस गाने को देव नेगी और गोल्डी ने गाया है, जबकि म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। वहीं लिरिक्स को शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। गाना इतना दमदार है कि रिलीज होने के कुछ घंटे में यूट्यूब पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा का ‘आला रे आला’ के पहले दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं। इससे पहले रीमेक सॉन्ग ‘आंख मारे’ और रोमांटिक सॉन्ग ‘तेरे बिन’ आया था। दोनों ही गानों को दर्शकों से अच्छा प्रतिक्रिया मिली। अब देखना होगा कि इस गाने को लोग कितना पसंद करते हैं।

‘आंख मारे’ सॉन्ग को जबरदस्त ढंग से पसंद किया गया था। ‘आंख मारे’ ‘तेरे मेरे सपने’ फिल्म का था और इसे रीक्रिएट किया गया था। इसी तरह ‘सिम्बा ‘ का ‘तेरे बिन’ गाना भी नुसरत फतेह अली खान का पापुलर सॉन्ग है। रणवीर सिंह और सारा अली खान की ‘सिम्बा ‘ के ‘तेरे बिन’ सॉन्ग को स्विटजरलैंड में शूट किया गया है। इस सॉन्ग के लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं।

रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिम्बा’ 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। यह रोहित शेट्टी की रणवीर सिंह के साथ पहली फिल्म है, जिसमे वह उन्हें डॉयरेक्ट कर रहे हैं। रोहित शेट्टी कई मौके पर रणवीर सिंह की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह बहुत ही ऊर्जावान कलाकार हैं। उनके साथ काम करते समय बहुत साकारत्मकता आती है।